• About us
  • Contact us
Tuesday, March 17, 2026
25 °c
New Delhi
27 ° Wed
28 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

महामारी का प्रकोप नियंत्रित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मांडविया

News Desk by News Desk
January 3, 2024
in देश
महामारी का प्रकोप नियंत्रित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मांडविया
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 02 जनवरी (कड़वा सत्य) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि सरकार संक्रामक रोगों की निगरानी और प्रकोप नियंत्रण प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री मांडविया ने यहां राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) परिसर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जिला स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का मजबूत ढांचा तैयार कर रही है। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं देश के प्रत्येक नागरिक की पहुंच में होगी और महामारियों का प्रकोप रोकने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एनसीडीसी को मजबूत करने के माध्यम से संक्रामक रोगों की निगरानी और प्रकोप प्रतिक्रिया को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि यह विशेष रूप से सबसे कमजोर लोगों तक, महामारी के प्रकोप से बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में आनलाइन असम में एनसीडीसी क्षेत्रीय शाखा, छह राज्यों हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मिजोरम में राज्य शाखाओं और दो राज्यों हिमाचल प्रदेश और झारखंड में बीएसएल – 3 प्रयोगशालाओं की आधारशिला रखी गयी। केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश के भोपाल में एक अस्थायी एनसीडीसी क्षेत्रीय शाखा का भी उद्घाटन किया। ये नई एनसीडीसी शाखाएं और बीएसएल-3 प्रयोगशालाएं “वन हेल्थ” दृष्टिकोण के साथ महामारी की तैयारी और रोग निगरानी के लिए देश की क्षमता को मजबूत करेंगी। उन्होंने अपग्रेडेड एनसीडीसी, दिल्ली के एक हिस्से के रूप में ऑडिटोरियम और लाइब्रेरी ब्लॉक को भी राष्ट्र को समर्पित किया और कई तकनीकी परिपत्र जारी किए।
कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री, अनिल विज और छह राज्यों के संसद सदस्य – श्रीमती अपराजिता सारंगी (ओडिशा), श्री कार्तिकेय शर्मा (हरियाणा), श्री डीवी सदानंद गौड़ा (कर्नाटक), श्री सुरेश कुमार कश्यप (हिमाचल प्रदेश), श्रीमती क्वीन ओजा (असम) और डॉ निशिकांत दुबे (झारखंड) तथा असम विधान सभा के सदस्य श्री हेमंगा ठाकुरिया भी शामिल हुए।
श्री मांडविया ने कहा कि एनसीडीसी की ये क्षेत्रीय शाखाएं सीसीएचएफ, केएफडी, स्क्रब टाइफस जैसी क्षेत्रीय विविधताओं वाली बीमारियों से निपटने में मदद करेंगी। इसके अलावा, एनसीडीसी और बीएसएल-3 प्रयोगशाला की राज्य शाखाएं उच्च जोखिम वाले रोगजनकों से फैलने वाली बीमारियों के लिए तैयारी और प्रतिक्रिया के लिए क्षेत्र और राज्य की क्षमता में वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा, “आज जिन स्वास्थ्य बुनियादी सुविधाओं का उद्घाटन किया गया है, या जिनकी आधारशिला रखी गई है, वे हमारे क्षेत्रीय, जिला और ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को काफी हद तक बढ़ावा देंगी और किसी भी प्रकोप के लिए निगरानी, ​​निदान और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों और प्रतिक्रिया क्षमता को और बढ़ाएंगी।”
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मजबूत स्वास्थ्य प्रणालियों से महामारी प्रकोप रोकने की तैयारी और रोग निगरानी
होती है , ​जो सभी लोगों, विशेष रूप से सबसे कमजोर लोगों की पहुंच में होती है। यह बीमारी के प्रकोप से बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
सत्या डेस्क

Tags: Government is committed to strengthen the infectious diseasesMansukh MandaviyaNew Delhisurveillance anUnion Minister of Health and Family Welfareकेंद्रीय स्वास्थ्यनयी दिल्लीनिगरानी और प्रकोप नियंत्रण प्रणाली मजबूतपरिवार कल्याण मंत्रीप्रतिबद्धमनसुख मांडवियासरकार संक्रामक रोगों
Previous Post

मोदी सरकार ने किया 100 करोड़ का सेना भर्ती घोटाला: कांग्रेस

Next Post

सीरियाई सेना ने विद्रोही के नौ ड्रोनों को मार गिराया

Related Posts

2036 ओलंपिक का रोडमैप: शारीरिक शिक्षा को मजबूत करना अनिवार्य, डॉ. मनसुख मांडविया का बड़ा संदेश
देश

2036 ओलंपिक का रोडमैप: शारीरिक शिक्षा को मजबूत करना अनिवार्य, डॉ. मनसुख मांडविया का बड़ा संदेश

February 9, 2026
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Next Post
सीरियाई सेना ने विद्रोही के नौ ड्रोनों को मार गिराया

सीरियाई सेना ने विद्रोही के नौ ड्रोनों को मार गिराया

New Delhi, India
Tuesday, March 17, 2026
Mist
25 ° c
51%
3.6mh
34 c 21 c
Wed
35 c 22 c
Thu

ताजा खबर

भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए 10 उड़नदस्ता दल गठित

भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए 10 उड़नदस्ता दल गठित

March 17, 2026
मध्यमा परीक्षा-2026 का शुभारम्भ, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने किया औचक निरीक्षण

मध्यमा परीक्षा-2026 का शुभारम्भ, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने किया औचक निरीक्षण

March 16, 2026
‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 16, 2026
नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर — गायब हुआ गैस सिलेंडर! स्मृति ईरानी का ‘सिलेंडर डांस’ अब कहां गया? चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आप का मोदी सरकार की लूट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर — गायब हुआ गैस सिलेंडर! स्मृति ईरानी का ‘सिलेंडर डांस’ अब कहां गया? चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आप का मोदी सरकार की लूट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

March 16, 2026
पंजाब बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को 2,000 करोड़ का आवंटन

पंजाब बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को 2,000 करोड़ का आवंटन

March 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved