• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
39 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

आने वाले कल की लड़ाई को बीते कल की मानसिकता से नहीं जीत सकते: वायु सेना प्रमुख

News Desk by News Desk
June 15, 2024
in देश
आने वाले कल की लड़ाई को बीते कल की मानसिकता से नहीं जीत सकते: वायु सेना प्रमुख
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 15 जून (कड़वा सत्य) सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक   चौधरी ने शनिवार को कहा कि आने वाले कल के युद्धों को बीते कल की मानसिकता से नहीं लड़ा जा सकता इसलिए वायु सेना के कैडेट अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में कौशल सीखने पर बल देना होगा।
एयर चीफ मार्शल ने हैदराबाद के डुंडीगल में वायु सेना अकादमी में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाले कैडेट अधिकारियों की दीक्षांत परेड और समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2024 को ‘अपस्किलिंग के माध्यम से बदलाव’ का वर्ष घोषित किया गया है और इसे ध्यान में रखते हुए सभी नए कमीशन अधिकारियों को ‘मल्टी-डोमेन लीडर’ बनने के लिए विभिन्न कौशल सीखने चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा, “आने वाले कल के संघर्षों को बीते कल की मानसिकता से नहीं लड़ा जा सकता। नए मानक स्थापित करने वाले हमेशा पुराने मानकों पर चलने वालों पर भारी पड़ेंगे। ”
आधुनिक युद्धों के बारे में वायु सेना प्रमुख ने पासिंग आउट कैडेटों को याद दिलाया कि आधुनिक युद्ध गतिशील है और लगातार विकसित हो रहा है, यह जटिल डेटा नेटवर्क और उन्नत साइबर प्रौद्योगिकी से प्रभावित है। उन्होंने कहा, “ युद्ध में नेतृत्व करने वाले अधिकारी के रूप में, आप सभी को युद्ध जीतने में निर्णायक साबित होने के लिए प्रौद्योगिकी को प्रभावी ढंग से अपनाने, नवाचार करने और उसका लाभ उठाने की जरूरत है।”
भारतीय वायुसेना के “वायु सेनाकर्मी पहले, मिशन हमेशा” के ध्येय वाक्स पर बोलते हुए उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों से पेशेवर क्षमता, शारीरिक और नैतिक साहस, चरित्र और सहानुभूति के माध्यम से अपने अधीनस्थों का सम्मान अर्जित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पूरी सेवा में विकसित यह एकजुटता और टीम वर्क शक्ति बढ़ाने वाली साबित होगा।
दीक्षांत समारोह में वायु सेना की उड़ान और ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं के 235 फ्लाइट कैडेटों को कमीशन प्रदान किया गया। इनमें 22 महिला अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें वायुसेना की विभिन्न शाखाओं में कमीशन मिला। समारोह में वायुसेना और सहयोगी सेवाओं के कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ कैडेट अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। इस अवसर पर नौसेना तथा भारतीय तटरक्षक बल के नौ- नौ अधिकारियों और मित्र देशों के एक अधिकारी को भी उड़ान प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर ‘विंग्स’ से सम्मानित किया गया। ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं के लिए चार साल पहले राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल हुए 25 कैडेटों को भी कमीशन दिया गया। इनमें से पांच अधिकारियों को वायु सेना की प्रशासन शाखा में, तीन को लॉजिस्टिक्स शाखा में और 17 को तकनीकी शाखा में कमीशन दिया गया है।
समारोह में एक प्रभावशाली मार्च पास्ट हुआ। परेड के दौरान चार प्रशिक्षक विमानों द्वारा अच्छी तरह से समन्वित और शानदार फ्लाई-पास्ट किया गया, जिसमें पिलाटस पीसी-7 एमके-एलआई, हॉक, किरण और चेतक हेलीकॉप्टर शामिल थे।
परेड के समीक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट अधिकारियों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए। उड़ान शाखा के फ्लाइंग ऑफिसर हैप्पी सिंह को पायलट पाठ्यक्रम में योग्यता के समग्र क्रम में प्रथम स्थान पाने के लिए राष्ट्रपति का प्रशस्ति पत्र और वायु सेना प्रमुख की स्वोर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। फ्लाइंग ऑफिसर तौफीक रज़ा को ग्राउंड ड्यूटी ऑफिसर्स कोर्स में योग्यता के समग्र क्रम में प्रथम रहने के लिए राष्ट्रपति के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: We canआने वालेकलनहीं जीतबीते कलमानसिकतालड़ाईसकते: वायु सेना प्रमुख
Previous Post

सरिस्का को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने के प्रयास : यादव

Next Post

प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का सैड सांग ‘मुझपे हंसने वाले’ रिलीज

Related Posts

हम वाराणसी की पीड़िता की लड़ाई में उसके साथ हैं: लाम्बा-फोगाट
देश

हम वाराणसी की पीड़िता की लड़ाई में उसके साथ हैं: लाम्बा-फोगाट

October 28, 2024
मोदी शी जिनपिंग द्विपक्षीय मुलाकात कल होगी
विदेश

मोदी शी जिनपिंग द्विपक्षीय मुलाकात कल होगी

October 23, 2024
कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का तीसरा संस्करण कल से  दिल्ली में
व्यापार

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का तीसरा संस्करण कल से दिल्ली में

October 3, 2024
राष्ट्रपति मुर्मु कल सियाचिन के दौरे पर जायेंगी
देश

राष्ट्रपति मुर्मु कल सियाचिन के दौरे पर जायेंगी

September 25, 2024
आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को बचाने की लड़ाई लड़ने वाले परिवार की महिला को मुख्यमंत्री बनाना दुखद : स्वाति मालीवाल
देश

आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को बचाने की लड़ाई लड़ने वाले परिवार की महिला को मुख्यमंत्री बनाना दुखद : स्वाति मालीवाल

September 17, 2024
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कल से मध्यप्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा : यादव
राजनीति

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कल से मध्यप्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा : यादव

September 16, 2024
Next Post
प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का सैड सांग

प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का सैड सांग 'मुझपे हंसने वाले' रिलीज

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
39 ° c
16%
10.1mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved