• About us
  • Contact us
Thursday, May 21, 2026
41 °c
New Delhi
39 ° Fri
40 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लगेंगे साढ़े पांच करोड़ पौधे : यादव

News Desk by News Desk
June 28, 2024
in राजनीति
प्रदेश में
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल, 28 जून (कड़वा सत्य) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राज्य में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान जन सहयोग से सफल होगा और आगामी छह जुलाई को भोपाल जिले में एक दिन में 12 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
डॉ यादव ने कहा कि इस अभियान के लिए अधिकतम जन सहभागिता के प्रयास किये जा रहे है। प्रदेश के दो बड़े नगरों में अनेक संगठन अभियान से जुड़ रहे हैं। इंदौर जिले में जहां 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है, वहीं राजधानी भोपाल सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर एक दिन में ही 12 लाख पौधे रोपे जाएंगे। भोपाल जिले में 12 हजार पौधे ‘माँ’ के सम्मान में लगाए जाएंगे। शेष पौधे भी विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे। भोपाल में राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई को अभियान के अंतर्गत पौधे लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कल एक विशेष बैठक में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों से अभियान की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पौध-रोपण के अभियान के साथ युवाओं को जोड़ कर उन्हें पर्यावरण का महत्व बताना प्रशंसनीय है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को विरासत से जोड़ने का कार्य भी किया जाए। भोपाल जिला पर्यटन परिषद और अन्य संस्थाएं विद्यार्थियों को पुरातात्विक महत्व के स्थानों, विज्ञान संग्रहालय और अन्य संग्रहालयों की सैर करवाएं। भोपाल में ऐसे जीवंत प्रयास होने चाहिए जिससे राजधानी एक मॉडल बने और अन्य स्थानों पर उसकी चर्चा हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले के विकास के लिए रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए।
डॉ यादव ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के लिए जन अभियान परिषद, अखिल विश्व गायत्री परिवार और अन्य संस्थाओं का पूरा सहयोग लिया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक स्थान पर विशाल जन भागीदारी वाला कार्यक्रम भी आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौध-रोपण के लिए तकनीकी रूप से आवश्यक सभी तैयारियां पूरी की जाएं।
भोपाल में करीब 350 स्थल पौध-रोपण के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से कलियासोत डेम, आदमपुर खंती, कीरत नगर, केम्पा वृक्षारोपण मुगालिया कोट, समरधा जंगल रेंज तथा कलारा बैरसिया भी शामिल हैं। कुल 480 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधे लगाने का लक्ष्य है। एक पेड़ मां के नाम एवं हरित महोत्सव अभियान को भोपाल में एक वृक्ष भोपाल के नाम से भी प्रचारित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत व्यापक पौध-रोपण होगा।
गरिमा
कड़वा सत्य

Tags: प्रदेश
Previous Post

सीरीज ‘शोटाइम’ के सभी एपिसोड्स 12 जुलाई से स्‍ट्रीम होंगे

Next Post

उपराज्यपाल के द्वारा डीडीसीडी को भंग करने का फैसला अवैध:आप

Related Posts

जदयू में कलह, मणिपुर में सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा करने वाला प्रदेश अध्यक्ष पदमुक्त
देश

जदयू में कलह, मणिपुर में सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा करने वाला प्रदेश अध्यक्ष पदमुक्त

January 23, 2025
सत शर्मा बने जम्मू-कश्मीर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
देश

सत शर्मा बने जम्मू-कश्मीर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

November 3, 2024
योगी ने की प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव की रणनीति की समीक्षा
राजनीति

योगी ने की प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव की रणनीति की समीक्षा

October 19, 2024
जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने अपना कर्तव्य निभाया, अब हमारी जिम्मेदारी शुरू: उमर अब्दुल्ला
राजनीति

जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने अपना कर्तव्य निभाया, अब हमारी जिम्मेदारी शुरू: उमर अब्दुल्ला

October 9, 2024
केरल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव कुन्हिकन्नन का निधन
राजनीति

केरल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव कुन्हिकन्नन का निधन

September 26, 2024
शुभंकर बने पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष, जम्मू-कश्मीर में भी किया बदलाव
देश

शुभंकर बने पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष, जम्मू-कश्मीर में भी किया बदलाव

September 22, 2024
Next Post
उपराज्यपाल के द्वारा डीडीसीडी को भंग करने का फैसला अवैध:आप

उपराज्यपाल के द्वारा डीडीसीडी को भंग करने का फैसला अवैध:आप

New Delhi, India
Thursday, May 21, 2026
Sunny
41 ° c
14%
24.5mh
44 c 34 c
Fri
46 c 34 c
Sat

ताजा खबर

पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया

पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया

May 20, 2026
बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के परिवारों के लिए ₹10 लाख तक की मेडिकल बचत? भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से मध्यम वर्ग सहित आम लोगों को बड़ी राहत

May 20, 2026
हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान

हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान

May 20, 2026
पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

May 20, 2026
केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

May 20, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved