• About us
  • Contact us
Tuesday, June 9, 2026
40 °c
New Delhi
40 ° Wed
37 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सुक्खू ने नागर विमानन मंत्री से की भेंट

News Desk by News Desk
January 5, 2024
in देश
सुक्खू ने नागर विमानन मंत्री से की भेंट
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली/शिमला, 05 जनवरी (कड़वा सत्य) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की।
श्री सुक्खू ने ए-320 विमानों के संचालन के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे के 1376 मीटर से 3010 मीटर तक प्रस्तावित विस्तारीकरण पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा हवाई अड्डे के निर्माण के लिए शीघ्र कार्यवाही का आग्रह किया, जिसके लिए राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी करेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जिला मुख्यालयों के साथ-साथ जनजातीय क्षेत्रों में हेलीपोर्ट निर्मित करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने पहले चरण में राज्य में प्रस्तावित नौ हेलीपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ये हेलीपोर्ट जनजातीय और दूरदराज के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा प्रदान करने, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और बर्फीले क्षेत्रों में स्थानीय लोगों और पर्यटकों के फंसने की स्थिति में उन्हें सुरक्षित निकालने में मील पत्थर साबित होंगे।
मुख्यमंत्री ने संजौली हेलीपोर्ट के संचालन के बारे में भी चर्चा की और पर्यटकों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिमला के लिए तीन, धर्मशाला के लिए चार और कुल्लू के लिए केवल एक उड़ान संचालित की जा रही है, जो क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की बड़ी संख्या को देखते हुए अपर्याप्त है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ‘उड़ान योजना’ के तहत रक्कड़, पालमपुर, चंबा और रिकांगपिओ के लिए हेलीपोर्ट पर विचार किया जा रहा है और अगले चरण में अन्य हेलीपोर्ट पर विचार किया जाएगा। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों को संजौली हेलीपोर्ट के संचालन की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राज्य को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।
सं.संजय

Tags: Himachal Pradesh Chief Minister Thakur Sukhwinder Singh Sukhu paid a courtesy call on Union Civil Avनयी दिल्ली/शिमलाहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की। New Delhi/Shimla
Previous Post

शाह ने लालदुहोमा को म्यांमार के शरणार्थियों को वापस नहीं भेजने का दिया आश्वासन

Next Post

शेफाली और मंधाना की अर्धशतकीय पारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया

Related Posts

मोदी से मुलाक़ात, हर संभव मदद का दिया भरोसा: जयराम
राजनीति

मोदी से मुलाक़ात, हर संभव मदद का दिया भरोसा: जय 

August 2, 2024
सुक्खू ने गड़करी से मार्गाें के उन्नयन के लिए 172 करोड़ देने का किया आग्रह
देश

सुक्खू ने गड़करी से मार्गाें के उन्नयन के लिए 172 करोड़ देने का किया आग्रह

July 17, 2024
प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी में की वृद्धिः सुक्खू
खेल

प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी में की वृद्धिः सुक्खू

June 9, 2024
मोदी को बाहर कर कांग्रेस को जिताना है, देश को तानाशाही से बचाना है : खडगे
देश

मोदी को बाहर कर कांग्रेस को जिताना है, देश को तानाशाही से बचाना है : खडगे

May 25, 2024
कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग
राजनीति

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

March 29, 2024
नाना पाटेकर, राजपाल यादव ने सुक्खू से की भेंट
मनोरंजन

नाना पाटेकर, राजपाल यादव ने सुक्खू से की भेंट

January 23, 2024
Next Post
शेफाली और मंधाना की अर्धशतकीय पारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया

शेफाली और मंधाना की अर्धशतकीय पारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया

New Delhi, India
Tuesday, June 9, 2026
Severe sandstorm
40 ° c
25%
23.4mh
46 c 37 c
Wed
44 c 30 c
Thu

ताजा खबर

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ, करीब 3832 एकड़ कृषि योग्य क्षेत्र को पहली बार मिलेगा नहरी पानी

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ, करीब 3832 एकड़ कृषि योग्य क्षेत्र को पहली बार मिलेगा नहरी पानी

June 9, 2026
हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

June 9, 2026
‘मिशन रोजगार’ जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 355 और युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए सिर्फ योग्यता ही एकमात्र मापदंड

‘मिशन रोजगार’ जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 355 और युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए सिर्फ योग्यता ही एकमात्र मापदंड

June 9, 2026
निवेशकों के लिए खुशखबरी: बिहार में खत्म होगा कई विभागों का चक्कर, अब एक ही जगह से मिलेगा इंडस्ट्रियल क्लीयरेंस

निवेशकों के लिए खुशखबरी: बिहार में खत्म होगा कई विभागों का चक्कर, अब एक ही जगह से मिलेगा इंडस्ट्रियल क्लीयरेंस

June 8, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

भाजपा ने किसान विरोधी कानून थोपे, अकालियों ने धर्म का दुरुपयोग किया, कांग्रेस पंजाब में नाकाम साबित हुई, पंजाबियों ने ईमानदार सरकार चुनी- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 8, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved