• About us
  • Contact us
Saturday, April 25, 2026
32 °c
New Delhi
39 ° Sun
40 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

नियोजित तरीके से सदन में व्यवधान पैदा करने की परंपरा होनी चाहिए समाप्त : बिरला

News Desk by News Desk
January 9, 2024
in राजनीति
नियोजित तरीके से सदन में व्यवधान पैदा करने की परंपरा होनी चाहिए समाप्त : बिरला
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल, 09 जनवरी (कड़वा सत्य) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि नियोजित तरीके से सदन में व्यवधान पैदा करने की जो एक नई परंपरा चल गई है, उसे समाप्त करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने सदन में कानून बनाने के दौरान संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा होने की जरूरत भी बतायी।
श्री बिरला यहां मध्यप्रदेश विधानसभा के नव-निर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपना संबोधन दिया।
श्री बिरला ने विधायकों को विधानसभा जैसे मंच का सदुपयोग करने के कई तरीके समझाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन दिनों नियोजित तरीके से सदन में व्यवधान पैदा करने की नई परंपरा चल गई है, इसे समाप्त करना है। सदन को किसी भी प्रकार से सिर्फ स्थगित करवाना, ये लोकतंत्र की अच्छी परंपरा नहीं है। प्रतिपक्ष सरकार का विरोध कर सकता है, लेकिन सदन में व्यवधान होगा, तो उसका सकारात्मक उत्पादकता पर प्रभाव पड़ेगा। अपनी विधानसभा को मॉडल बनाएं, हर मुद्दे पर चर्चा हो तो सदन की महिमा और गरिमा दोनों बढ़ेगी। सदन न चले, ये अच्छी परंपरा नहीं है।
उन्होंने नए विधायकों को सफलता के सूत्र बताते हुए कहा कि जितना अधिक वे सदन में उपस्थित रहेंगे, उतने ही सफल हेांगे। उन्होंने कहा कि विधायकों को अगर समूचे प्रदेश का नेता बनना है तो सदन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रह कर सभी मुद्दों को सुनना होगा।
श्री बिरला ने कहा कि वे अक्सर अनुभव करते हैं कि कोई भी जनप्रतिनिधि सिर्फ अपने क्षेत्र तक सीमित रह जाते हैं, पूरे देश प्रदेश की चर्चा में रुचि नहीं लेते। ये चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अनुभव और ज्ञान जब मिले, तब प्राप्त कर लेना चाहिए। विधायक अनुभव लेते रहें और उसका लाभ विधानसभा क्षेत्र को मिलता रहे।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल में प्रश्न पूछने वाला जितना संक्षिप्त पूछेगा, उतना मंत्री को जवाब देने में मुश्किल होगी। इसी तरह विस्तार से पूछने पर मंत्री को आसानी रहती है। प्रश्नकाल में विधायक पूरी तैयारी से प्रश्न पूछें तो मंत्री भी पूरी तैयारी करके आएंगे। विधानसभा के जितने ज्यादा सत्र होंगे, उतनी ही सरकार में पारदर्शिता आएगी। उसका अनुभव लाभ मंत्रियों को भी मिलेगा। जितनी चर्चा होगा, उतना ही मंत्री भी उस विभाग को समझेगा।
सदनों में कानून बनाने के दाैरान संबंधित विधेयकों पर लंबी चर्चा पर जोर देते हुए श्री बिरला ने कहा कि हर विधानसभा में रिसर्च इकाई बननी चाहिए। कानूनों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। कानून सरल भाषा में होने चाहिए। कानून का लंबा प्रभाव पड़ता है। जरूरत इस बात की भी है कि जब एक्ट पास हो, तो कम समय में उसके नियम बन जाएं, ताकि ज्यादा प्रभाव हो।
उन्होंने कहा कि उन्होंने संसद में अनुभव किया है कि कानून बनने के बाद दो-दो साल तक नियम नहीं बने, इसलिए साथ में नियम बन जाने चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा में गरिमा और शालीनता गिरना भी एक बड़ी चिंता है।
इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने श्री बिरला का स्वागत करते हुए कहा कि प्रबोधन कार्यक्रम की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
गरिमा प्रशांत

Tags: a new traditionBhopalcreating disruptionehimHouseLok Sabha SpeakerOm Birlaplanned methodsआवश्यकताउसेएक नई परंपराओम बिरलानियोजित तरीकेभोपाललोकसभा अध्यक्षविस्तार से चर्चाव्यवधान पैदासंबंधित विषयसदनसदन में कानून बनानेसमाप्त करनेहोने की जरूरत
Previous Post

फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके

Next Post

भारत पर्यवेक्षक दल ने बांग्लादेश के चुनाव प्रबंध की सराहना की

Related Posts

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े
देश

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
चीता परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, किए जाएंगे नए प्रयोग : यादव
राजनीति

चीता परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, किए जाएंगे नए प्रयोग : यादव

February 5, 2025
केजरीवाल ने दिल्लीवालों के पैसों से करोड़ों का घर बनाया: शाह
देश

केजरीवाल ने दिल्लीवालों के पैसों से करोड़ों का घर बनाया: शाह

February 1, 2025
सोनिया की टिप्पणी अपमानजनक, देश से मांगें माफी: यादव
राजनीति

  की टिप्पणी अपमानजनक, देश से मांगें माफी: यादव

February 1, 2025
पेंशन, स्वास्थ्य बीमा का विस्तार करने की आवश्यकता
देश

पेंशन, स्वास्थ्य बीमा का विस्तार करने की आवश्यकता

January 30, 2025
यादव ने जापान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की
राजनीति

यादव ने जापान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की

January 30, 2025
Next Post
भारत पर्यवेक्षक दल ने बांग्लादेश के चुनाव प्रबंध की सराहना की

भारत पर्यवेक्षक दल ने बांग्लादेश के चुनाव प्रबंध की सराहना की

New Delhi, India
Saturday, April 25, 2026
Mist
32 ° c
36%
6.5mh
44 c 33 c
Sun
46 c 34 c
Mon

ताजा खबर

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत नकद रहित इलाज, न्यूरोलॉजिकल इमरजेंसी के दौरान तुरंत स्वास्थ्य सुविधाएं कर रहा है सुनिश्चित; जहां जीवन बचाने में हर मिनट अहम होता है

April 24, 2026
आप’ नेताओं के घर पर ईडी-सीबीआई की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश: मीत हेयर

आप’ नेताओं के घर पर ईडी-सीबीआई की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश: मीत हेयर

April 24, 2026
ग्रेटर नोएडा में ‘पेफी खेल महोत्सव 2026’ का आगाज: 500 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

ग्रेटर नोएडा में ‘पेफी खेल महोत्सव 2026’ का आगाज: 500 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

April 24, 2026
Krishi Viman: MP के उन्नत कृषि महोत्सव में छा गया हाइड्रोजन से उड़ने वाला ड्रोन, राजनाथ सिंह ने की तारीफ,  बिना बैटरी और पेट्रोल के करेगा सटीक छिड़काव

Krishi Viman: MP के उन्नत कृषि महोत्सव में छा गया हाइड्रोजन से उड़ने वाला ड्रोन, राजनाथ सिंह ने की तारीफ, बिना बैटरी और पेट्रोल के करेगा सटीक छिड़काव

April 24, 2026
फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेदारी वैश्विक शिक्षण तकनीकों को पंजाब के क्लासरूम तक पहुंचाने में मददगार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेदारी वैश्विक शिक्षण तकनीकों को पंजाब के क्लासरूम तक पहुंचाने में मददगार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 23, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved