• About us
  • Contact us
Monday, February 2, 2026
12 °c
New Delhi
17 ° Tue
18 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

आप ने दिल्ली की सभी 70 सीटें जीतने का लिया संकल्प

News Desk by News Desk
August 13, 2024
in देश
आप ने दिल्ली की सभी 70 सीटें जीतने का लिया संकल्प
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के बाद सभी 70 विधानसभाओं में जीत दर्ज करने का संकल्प लिया।
आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आज पहली बार पार्टी के विधायकों से मिले। बैठक के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। साथ ही 14 अगस्त से शुरू हो रही पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। पदयात्रा सभी विधानसभाओं से गुजरेगी और इस दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों से संवाद किया जाएगा। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी का हर विधायक चुनाव तक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में कैसे काम करेगा, इसकी गाइड लाइन बताई गई। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में आम आदमी पार्टी पहली ऐसी पार्टी है, जिस पर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं। इन्होंने पार्टी के शीर्ष नेता को भी जेल में डाल दिया है। भाजपा वाले भी सोच रहे होंगे कि आजादी की लड़ाई लड़ने वालों के बाद पहली बार ऐसे लोग आए हैं, जो न टूट रहे हैं और न झुक रहे हैं।
आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि बैठक में कुछ अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिस पर सभी ने अपनी सहमति जताई। आम आदमी पार्टी को तोड़ने और खरीदने की भाजपा की कोशिश कभी कामयाब नहीं होने वाली है। देश की दूसरी पार्टियों में भले ही भाजपा अपने षड़यंत्र सफल हो जाए, लेकिन आम आदमी पार्टी को तोड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।
उन्होंने कहा कि 14 अगस्त से श्री मनीष सिसोदिया की दिल्ली में पद यात्रा शुरु हो रही है। बैठक में तय किया गया हम हर विधानसभा में पैदल जाएंगे और दिल्ली की जनता के सामने भाजपा की दिल्ली के काम रोकने और पार्टियों को तोड़ने वाली राजनीति की असलियत बताएंगे।
वहीं, ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संजोयक नेता गोपाल राय ने बताया कि आज की बैठक का मुख्य एजेंडा दिल्ली में आगामी विधानयभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी को तेज करना था। मनीष सिसोदिया के आने के बाद सभी विधायक उनसे मिलना चाहते थे। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने बैठक में सभी विधायकों को संदेश दिया कि अब हमें पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाना है।
उन्होंने कहा कि इस साल स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के सवाल पर गोपाल राय ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से व्यक्तिगत मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने दिल्ली के कामों को लेकर चर्चा की। चूंकि मुख्यमंत्री जेल में हैं। इसलिए यह तय किया गया है कि 15 अगस्त को दिल्ली सरकार की ओर से मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी। सरकार ने इसकी जानकारी विभाग को दे दी है।
 . 
कड़वा सत्य

Tags: 70 seats70सीटेंAAPAllDelhiNew Delhiresolutiontakenwonआपजीतनेदिल्लीनयी दिल्लीलियासंकल्पसभी
Previous Post

सरकारी स्कूल के बच्चों को बेहतर शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता : आतिशी

Next Post

  रहीम 21 दिन के पैरोल पर रिहा

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
राम रहीम 21 दिन के पैरोल पर रिहा

  रहीम 21 दिन के पैरोल पर रिहा

New Delhi, India
Monday, February 2, 2026
Mist
12 ° c
94%
9mh
23 c 13 c
Tue
23 c 13 c
Wed

ताजा खबर

घर के पारंपरिक मसालों से बढ़ाएँ अपनी इम्यूनिटी!

घर के पारंपरिक मसालों से बढ़ाएँ अपनी इम्यूनिटी!

February 2, 2026
मान सरकार की बड़ी कामयाबी: पंजाब हाईवे पर मौतों में 50% गिरावट, SSF ने बचाईं 940 जानें

मान सरकार की बड़ी कामयाबी: पंजाब हाईवे पर मौतों में 50% गिरावट, SSF ने बचाईं 940 जानें

February 2, 2026
Bihar Care Leavers Meeting: सचिव बन्दना प्रेयषी ने BCLA संग की अहम बैठक, आत्मनिर्भर भविष्य पर जोर

Bihar Care Leavers Meeting: सचिव बन्दना प्रेयषी ने BCLA संग की अहम बैठक, आत्मनिर्भर भविष्य पर जोर

February 2, 2026
ACAD 2026: क्वाड प्रैक्टिस राउंड के विजेता चमके, प्रतिस्पर्धी चरण की शुरुआत

ACAD 2026: क्वाड प्रैक्टिस राउंड के विजेता चमके, प्रतिस्पर्धी चरण की शुरुआत

February 2, 2026
NBA Accreditation Workshop Bihar: पटना में Outcome-Based Education पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, Ease of Doing Education पर जोर

NBA Accreditation Workshop Bihar: पटना में Outcome-Based Education पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, Ease of Doing Education पर जोर

February 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved