• About us
  • Contact us
Friday, February 27, 2026
26 °c
New Delhi
26 ° Sat
26 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

लगातार तीसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार

News Desk by News Desk
October 17, 2024
in व्यापार
लगातार तीसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 17 अक्टूबर (कड़वा सत्य) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लुढ़क गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 494.75 अंक की गिरावट लेकर 81,006.61 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 221.45 अंक कमजोर होकर 24,749.85 अंक रह गया। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 1.65 प्रतिशत टूटकर 47,844.59 अंक और स्मॉलकैप 1.42 प्रतिशत लुढ़ककर 56,589.05 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान बीएसई में कुल 4064 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2690 में बिकवाली जबकि 1272 में लिवाली हुई वहीं 102 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 41 कंपनियों में गिरावट जबकि अन्य नौ में तेजी रही।
बीएसई में टेक और आईटी समूह की 1.13 प्रतिशत तक की तेजी को छोड़कर अन्य 18 समूहों में भारी बिकवाली हुई। इससे रियल्टी 3.76, ऑटो 3.48, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.28, कमोडिटीज 1.77, सीडी 2.45, ऊर्जा 1.20, एफएमसीजी 1.61, वित्तीय सेवाएं 1.22, हेल्थकेयर 1.14, इंडस्ट्रियल्स 1.05, दूरसंचार 2.13, यूटिलिटीज 1.17, बैंकिंग 0.88, कैपिटल गुड्स 0.74, धातु 1.31, तेल एवं गैस 1.54, पावर 1.48 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.36 प्रतिशत लुढ़क गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.35 और जर्मनी का डैक्स 0.74 प्रतिशत उछाल गया जबकि जापान का निक्केई 0.69, हांगकांग का हैंगसेंग 1.02 और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 1.05 प्रतिशत की गिरावट रही।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 257 अंक की तेजी के साथ 81,758.07 अंक पर खुला और दमदार लिवाली की बदौलत 81,781.40 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लेकिन, इसके बाद शुरू हुई बिकवाली के दबाव में यह लगातार गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 80,905.64 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। अंत में पिछले दिवस के 81,501.36 अंक के मुकाबले 0.61 प्रतिशत की गिरावट लेकर 81,006.61 अंक रह गया।
इसी तरह निफ्टी भी 56 अंक बढ़कर 25,027.40 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 25,029.50 अंक के उच्चतम जबकि 24,728.90 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,971.30 अंक की तुलना में 0.89 प्रतिशत गिरकर 24,749.85 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों के शेयर गिरावट पर रहे उनमें नेस्ले इंडिया 3.35, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.34, अल्ट्रासिमको 2.70, बजाज फिन सर्व 2.28, टाइटन 1.99, टाटा स्टील 1.87, मारुति 1.86, भारती एयरटेल 1.77, एक्सिस बैंक 1.74, टाटा मोटर्स 1.70, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.59, एचडीएफ़सी बैंक 1.56, एनटीपीसी 1.20, एशियन पेंट 0.93, आईटीसी 0.89, आईसीआईसीआई बैंक 0.86, बजाज फाइनेंस 0.80, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.77, कोटक बैंक 0.62, अडानी पोर्ट्स 0.49 और सन फ़ार्मा 0.29 प्रतिशत शामिल रहे।
वहीं, इंफ़ोसिस 2.58, टेक महिंद्रा 2.39, पावरग्रिड 1.30, एलटी 1.02, एसबीआई 0.63, टीसीएस 0.28, रिलायंस 0.20, एचसीएल टेक 0.18 और इंडसइंड बैंक के शेयर 0.10 प्रतिशत लाभ में रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: मुंबई विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर रिलायंस
Previous Post

न्यूजीलैंड ने चायकाल तक भारत पर 36 रन की बनाई बढ़त

Next Post

मोदी ने सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

Related Posts

शुरूआती तेजी गंवाकर गिरावट पर शेयर बाजार
व्यापार

शुरूआती तेजी गंवाकर गिरावट पर शेयर बाजार

October 15, 2024
टीसीएस के उम्मीद से कमजोर परिणाम से शेयर बाजार  में गिरावट
व्यापार

टीसीएस के उम्मीद से कमजोर परिणाम से शेयर बाजार में गिरावट

October 11, 2024
टीसीएस के उम्मीद से कमजोर परिणाम से शेयर बाजार  में गिरावट
व्यापार

टीसीएस के उम्मीद से कमजोर परिणाम से शेयर बाजार में गिरावट

October 11, 2024
मजबूत बजट की उम्मीद में सेंसेक्स और निफ्टी नये शिखर पर
व्यापार

मजबूत बजट की उम्मीद में सेंसेक्स और निफ्टी नये शिखर पर

June 25, 2024
शेयर बाजार की तीन दिन की तेजी थमी
व्यापार

शेयर बाजार की तीन दिन की तेजी थमी

May 15, 2024
शेयर बाजार गिरा
व्यापार

शेयर बाजार गिरा

April 30, 2024
Next Post
मोदी ने सैनी को  हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

मोदी ने सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

New Delhi, India
Friday, February 27, 2026
Mist
26 ° c
39%
8.6mh
33 c 19 c
Sat
33 c 20 c
Sun

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

February 26, 2026
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

February 26, 2026
पटना में FIDSI का बड़ा कॉन्क्लेव: डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर जोर

पटना में FIDSI का बड़ा कॉन्क्लेव: डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर जोर

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved