• About us
  • Contact us
Friday, April 10, 2026
22 °c
New Delhi
30 ° Sat
31 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान

News Desk by News Desk
February 5, 2025
in देश
मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 05 फरवरी (कड़वा सत्य) दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना सहित कई नेताओं एवं अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदान किया। पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 19.95 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नयी दिल्ली के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में वोट डाला। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पहली बार मतदान किया है। श्री धनखड़, पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ मतदान करने के लिए नॉर्थ एवेन्यू में सीपीडब्ल्यूडी सर्विस सेंटर में कतार में नजर आये और इस दौरान उन्होंने कतार में खड़े लोगों से बातचीत की।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज, तुगलक क्रिसेंट में स्थापित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
दिल्ली के उपराज्यपाल   कुमार सक्सेना ने मतदान करने के बाद कहा, “मैंने दिल्ली के लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की है। मैं चाहता हूं कि दिल्ली के लोग वोटिंग में रिकॉर्ड बनाएं…।”
लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपना वोट डालने के लिए निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे और उन्होंने मतदान किया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। सुश्री आतिशी ने कहा कि ये सिर्फ चुनाव नहीं, धर्म युद्ध है। ये सत्य और असत्य की लड़ाई है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पत्नी सुनीता केजरीवाल और माता-पिता गोबिंद   केजरीवाल और गीता देवी के साथ लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट डालने पहुंचे। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से श्री केजरीवाल का मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश वर्मा से है।
इसके अलावा कई बड़ी हस्तियों ने भी मतदान किया, जिनमें नौ सेना प्रमख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने दिल्ली की के. कामराज लेन में वोट डाला। उन्होंने पोलिंग बूथ में कमेंट भी लिखा। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने भी के. कामराज लेन स्थित मतदान केन्द्र पर अपना वोट डाला।
चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू मोती बाग विधानसभा के मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा, “सुबह से दिल्ली में वोटिंग साफ-सुथरे तरीके से चल रही है। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सभी मतदान केंद्रों पर अच्छी व्यवस्था है। वोट डालने आए लोगों को अच्छा अनभुव हो रहा है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।”
दिल्ली पुलिस कमिश्नर   अरोड़ा और उनकी पत्नी ने मोती बाग स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
राष्ट्रीय राजधानी के 1.56 करोड़ मतदाता शाम छह बजे तक वोट कर सकेंगे। इसके लिए करीब 13 हजार मतदान केन्द्र बनाए गए हैं
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: 70 seats70 सीटोंDelhi AssemblyNew Delhipresidentvoting continuesउपराज्यपाल वीके सक्सेनाउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्र को नव वर्ष पर शुभकामनाएं दी New Delhiकई नेताओंकांग्रेस नेता राहुल गांधीदिल्ली मुख्यमंत्री आतिशीदिल्ली विधानसभानयी दिल्लीमतदानमतदान जारीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूविदेश मंत्री एस जयशंकर
Previous Post

अमिताभ ने बेटे अभिषेक को जन्मदिन की शुभकामना दी

Next Post

स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

New Delhi, India
Friday, April 10, 2026
Mist
22 ° c
53%
19.4mh
36 c 23 c
Sat
36 c 26 c
Sun

ताजा खबर

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की

April 9, 2026
श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: हरजोत सिंह बैंस

श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: हरजोत सिंह बैंस

April 9, 2026
वाराणसी में ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन: 2 लाख PACS और दुनिया के सबसे बड़े अनाज भंडारण पर केंद्र का बड़ा फोकस

वाराणसी में ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन: 2 लाख PACS और दुनिया के सबसे बड़े अनाज भंडारण पर केंद्र का बड़ा फोकस

April 9, 2026
रामनगर में नया POPSK: 13 अप्रैल से शुरू होगा केंद्र, पुलिस रिपोर्ट के 5 दिन बाद घर आएगा पासपोर्ट

रामनगर में नया POPSK: 13 अप्रैल से शुरू होगा केंद्र, पुलिस रिपोर्ट के 5 दिन बाद घर आएगा पासपोर्ट

April 9, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

April 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved