• About us
  • Contact us
Thursday, February 5, 2026
12 °c
New Delhi
18 ° Fri
19 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Haj Yatra 2025: CM नीतीश कुमार ने हज यात्रियों को दी दुआओं की सौगात, 2403 आज़मीन ए हज की रवानगी से पहले बोले- ‘आपकी दुआ कबूल हो’

Haj Yatra 2025: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने हज यात्रियों की रवानगी के पूर्व हज भवन स्थित मौलाना मजहरूल हक ऑडिटोरियम में आयोजित दुआईया मजलिस में शिरकत की।

News Desk by News Desk
May 1, 2025
in देश
Haj Yatra 2025: CM नीतीश कुमार ने हज यात्रियों को दी दुआओं की सौगात, 2403 आज़मीन ए हज की रवानगी से पहले बोले- ‘आपकी दुआ कबूल हो’
Share on FacebookShare on Twitter

Haj Yatra 2025: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने हज यात्रियों की रवानगी के पूर्व हज भवन स्थित मौलाना मजहरूल हक ऑडिटोरियम में आयोजित दुआईया मजलिस में शिरकत की। इस दुआईया मजलिस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जनाब मोहम्मद जमा खान एवं बिहार राज्य हज कमिटी के चेयरमैन जनाब अब्दुल हक ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

दुआईया मजलिस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस अवसर पर मैं आप सभी का अभिनंदन एवं स्वागत करता हूँ। हर वर्ष यहां हज यात्रियों की रवानगी से पूर्व दुआईया मजलिस कार्यक्रम का आयोजन होता है। मैं यहां उपस्थित आप सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि हज यात्री हज के लिये मक्का मदीना जाते हैं, जो सउदी अरब में है। मक्का मदीना रवाना करने से पूर्व दुआईया मजलिस में हाजिर होने का मुझे पुनः मौका मिला है। मैं कामना करता हूं कि आपकी यात्रा सफल हो और दुआ कबूल हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे भी एक बार मक्का मदिना जाने का मौका मिला था, अंदर जाने की इजाजत नहीं रहती है। मैंने बाहर से ही एक-एक चीज को देखा, काफी खुशी हुयी। आप सभी वहां जाते हैं, यह देखकर मुझे बेहद प्रसन्नता होती है। हज यात्रियों की सुविधा एवं सहूलियत को ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार की तरफ से हर प्रकार के इंतजाम किये गये हैं। आप लोगों के बीच आकर मुझे काफी अच्छा लगता है। मैं आप सभी को मुबारकवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे अनेक बार इस कार्यक्रम में आने का मौका मिला है। राज्य सरकार की तरफ से मुस्लिम समुदाय से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों को वहां भेजा जाता है, इस बार भी अच्छी संख्या में अधिकारियों को भेजा गया है ताकि यात्रा एवं वहां रहने के दौरान हज यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो। आप सभी को वहां जाने का मौका मिल रहा है। मैं पुनः आप सभी का अभिनंदन करता हूं एवं बधाई देता हूं। इन्हीं शब्दों के साथ मैं अपनी बात को समाप्त करता हूं।

दुआईंया मजलिस को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान एवं बिहार राज्य हज कमिटी के चेयरमैन जनाब अब्दुल हक ने भी संबोधित किया।

खानकाह मुनीमिया मितनघाट के सज्जादानशीं हजरत मौलाना सैयद शमीम मुनअमी ने मजलिसे दुआइया में इजतमाई दुआ की और तमाम आलमे इंसानियत के बीच मेल-मोहब्बत, भाईचारगी के साथ बिहार और हिन्दुस्तान में अमन और चैन का माहौल कायम रहे, के लिये भी विशेष रूप से दुआ की।

ज्ञातव्य है कि बिहार से हज के लिए इस वर्ष कुल 2403 हाजी पवित्र हज यात्रा पर जा रहे हैं, जिनमें पुरुष हज यात्रियों की संख्या-1391 एवं महिला हज यात्रियों की संख्या-1012 है। बिहार के सभी हज यात्री देश के 10 हवाई अड्डो से हज यात्रा हेतु प्रस्थान करेंगे। इस वर्ष बिहार के हज यात्री अपनी इच्छानुसार कुल 10 इम्बारकेशन प्वाइंट क्रमशः कोलकाता से 937 हज यात्री, गया से 286 हज यात्री, मुम्बई से 321 हज यात्री, दिल्ली से 743 हज यात्री, हैदराबाद से 13 हज

यात्री, लखनऊ से 54 हज यात्री, बेंगलुरू से 22 हज यात्री, चेन्नई से 02 हज यात्री, नागपुर से 07 हज यात्री एवं अहमदाबाद से 11 हज यात्री अपनी पवित्र यात्रा पर प्रस्थान करेंगे। सीमांचल के जिलों से 937 हज यात्रियों का प्रस्थान कोलकाता एयरपोर्ट से होना है इसलिए इस वर्ष हज भवन, पटना के समरूप पवित्र हाजियों के लिए बहुउद्देशीय वक्फ भवन, किशनगंज में भी सभी व्यवस्थाएं की गयी है। बिहार के सभी हज यात्रियों के प्रस्थान करने से पूर्व हज का पूर्ण प्रशिक्षण और निःशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है। हज यात्रा के लिए नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाले 743 हज यात्रियों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था बिहार सदन, नई दिल्ली में की गयी है। सउदी अरब में बिहार के हज यात्रियों को हज यात्रा के दौरान आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु राज्य सरकार की ओर से 16 राज्य हज निरीक्षक (खादिमुल्ल हुज्जाज) प्रतिनियुक्त किये गये हैं। इसके अतिरिक्त देश के 10 हवाई अड्डों से जहाँ से हाजियों का प्रस्थान प्रस्तावित है, सभी स्थानों पर वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीम प्रतिनियुक्त की गयी है। समरूप व्यवस्था शेष 07 हवाई अड्डों से प्रस्थान करने वाले हाजियों के लिए भी की गयी है। सभी यात्रियों के लिए हज यात्रा के दौरान एयरपोर्ट तक जाने के पूर्व आवासन, भोजन, आवागमन इत्यादि हेतु सभी सुविधा राज्य सरकार की ओर से की जा रही है ताकि हाजियों को किसी प्रकार का कष्ट न हो और उनकी यात्रा सुगमतापूर्वक सम्पन्न हो सके।

इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद जनाब मो० खालिद अनवर, बिहार राज्य हज कमिटी के सदस्य जनाब मौलाना सैयद फिरदौसी, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब इर्शादुल्ल्ला, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब सैयद अफजल अब्बास, बिहार राज्य हज कमिटी के पूर्व चेयरमैन मो० इलियास हुसैन उर्फ सोनू बाबू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, सचिव अल्पसंख्यक कल्याण जनाब मो० सोहैल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, आजमीन ए हाजी एवं बिहार राज्य हज कमिटी से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Tags: BiharHajCommitteeBiharNewsDuaiyaMajlisHaj2025HajPilgrimageIndiaHajTrainingHajYatraKhuddamUlHujjajKishanganjWaqfBhavanMuslimWelfareNitishKumar
Previous Post

MenstrualHealthInSports : माहवारी पर खुली बात, पीरियड ट्रैकर से बदलाव! बिहार की बेटियां बना रही हैं खेल और सेहत का नया इतिहास

Next Post

Hemanshi Narwal viral video: पति की शहादत के बाद भी नहीं टूटी हिमांशी! बोलीं- ‘ना मुसलमान दोषी, ना कश्मीरी दुश्मन’

Related Posts

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान! महिलाओं को 35% नौकरी आरक्षण, युवाओं को लाखों रोजगार और इंटर्नशिप
देश

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान! महिलाओं को 35% नौकरी आरक्षण, युवाओं को लाखों रोजगार और इंटर्नशिप

August 28, 2025
Bagaha Updates: बिना NGO, बिना प्रचार! बिहार में 235 महिलाओं को मिला नया जीवन, गौरव राय और साथियों की प्रेरणादायक मुहिम
देश

Bagaha Updates: बिना NGO, बिना प्रचार! बिहार में 235 महिलाओं को मिला नया जीवन, गौरव राय और साथियों की प्रेरणादायक मुहिम

July 23, 2025
Bihar News: बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग की सख्ती! मढ़ौरा के दो अभियंता निलंबित, वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप
देश

Bihar News: बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग की सख्ती! मढ़ौरा के दो अभियंता निलंबित, वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप

May 14, 2025
Bihar News: बिहार में बालू की कमी अब नहीं रोकेगी विकास! उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, निर्माण कार्य रहेंगे निर्बाध
देश

Bihar News: बिहार में बालू की कमी अब नहीं रोकेगी विकास! उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, निर्माण कार्य रहेंगे निर्बाध

May 14, 2025
BiharNews: बिहार में भूमिहीनों के साथ खिलवाड़! अभियान बसेरा-2 में लापरवाही, बगहा-2 और जगदीशपुर के CO-RO सस्पेंड
देश

BiharNews: बिहार में भूमिहीनों के साथ खिलवाड़! अभियान बसेरा-2 में लापरवाही, बगहा-2 और जगदीशपुर के CO-RO सस्पेंड

May 14, 2025
Khelo India Youth Games 2025: गया की मोक्ष धरती पर खेलों का अनोखा समर, बिहार ने रचा इतिहास
देश

Khelo India Youth Games 2025: गया की मोक्ष धरती पर खेलों का अनोखा समर, बिहार ने रचा इतिहास

May 14, 2025
Next Post
Hemanshi Narwal viral video: पति की शहादत के बाद भी नहीं टूटी हिमांशी! बोलीं- ‘ना मुसलमान दोषी, ना कश्मीरी दुश्मन’

Hemanshi Narwal viral video: पति की शहादत के बाद भी नहीं टूटी हिमांशी! बोलीं- 'ना मुसलमान दोषी, ना कश्मीरी दुश्मन'

New Delhi, India
Thursday, February 5, 2026
Mist
12 ° c
82%
10.1mh
25 c 13 c
Fri
26 c 14 c
Sat

ताजा खबर

बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में ₹50 हजार करोड़ का निवेश—कजरा सौर परियोजना से बदलेगा राज्य का पावर भविष्य

बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में ₹50 हजार करोड़ का निवेश—कजरा सौर परियोजना से बदलेगा राज्य का पावर भविष्य

February 5, 2026
पंजाब के युवाओं के लिए निवेश से रोजगार की राह तैयार कर रही है भगवंत मान सरकार, मुंबई रोडशो में दिखा साफ़ रोडमैप

पंजाब के युवाओं के लिए निवेश से रोजगार की राह तैयार कर रही है भगवंत मान सरकार, मुंबई रोडशो में दिखा साफ़ रोडमैप

February 4, 2026
मोदी-ट्रंप ‘गुप्त सौदे’ पर AAP पंजाब का तीखा हमला—“यह व्यापार नहीं, आत्मसमर्पण है”

मोदी-ट्रंप ‘गुप्त सौदे’ पर AAP पंजाब का तीखा हमला—“यह व्यापार नहीं, आत्मसमर्पण है”

February 4, 2026
आपसी तालमेल का सामंजस्य बैठाना है एक अच्छे पी.आर.ओ. का काम! – संजय वशिष्ट

आपसी तालमेल का सामंजस्य बैठाना है एक अच्छे पी.आर.ओ. का काम! – संजय वशिष्ट

February 4, 2026
साड्डा हक़! ऐत्थे रख! – इरा सिंघल, आई.ए.एस. टॉपर – 2015

साड्डा हक़! ऐत्थे रख! – इरा सिंघल, आई.ए.एस. टॉपर – 2015

February 4, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved