• About us
  • Contact us
Wednesday, June 10, 2026
39 °c
New Delhi
37 ° Thu
36 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bihar Mahila Samvad Yojana: बिहार में महिला सशक्तिकरण की लहर! हर प्रखंड में गूंज रही ‘महिला संवाद’ की आवाज, लाखों महिलाएं हो रहीं लाभान्वित

Bihar Mahila Samvad Yojana: महिला संवाद कार्यक्रम के 33 वें दिन आज राज्य भर के सभी 534 प्रखंडों में उत्साहपूर्ण तरीके से इसका आयोजन किया गया।

News Desk by News Desk
May 20, 2025
in देश
Bihar Mahila Samvad Yojana: बिहार में महिला सशक्तिकरण की लहर! हर प्रखंड में गूंज रही ‘महिला संवाद’ की आवाज, लाखों महिलाएं हो रहीं लाभान्वित
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Mahila Samvad Yojana: महिला संवाद कार्यक्रम के 33 वें दिन आज राज्य भर के सभी 534 प्रखंडों में उत्साहपूर्ण तरीके से इसका आयोजन किया गया। अबतक 37 हजार से अधिक स्थलों पर इस कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक प्रति दिन दो पालियों में किया जा रहा है। इसमें भाग लेने हेतु महिलाओं की उमड़ती भीड़ इस बात की परिचायक है कि यह कार्यक्रम अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल हो रहा है।

इसी क्रम में आज शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सुभानपुर में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के माननीय मंत्री, श्री श्रवण कुमार जी ने भाग लिया और उपस्थित सैकड़ों महिलाओं के साथ बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों और योजनाओं पर संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों के लिए बिहार सरकार ने सहकारी बैंक के स्थापना की अनुमति दे दी है। अब जीविका दीदी इसके संचालन के साथ-साथ असानी से लोन और पैसे की जमा-निकासी कर सकेंगी। हर जिले के सदर एवं अनुमंडल अस्पताल से लेकर प्रखंड कार्यालयों के परिसर में दीदी की रसोई और कैंटीन की स्थापना की जा रही है। इसके साथ-साथ सरकार अब 10वीं, 12वीं तक के सभी सरकारी विद्यालयों के पोशाक की सिलाई भी जीविका दीदियों को तैयार करने को दे रही है।

माननीय मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा, “नारी के सहयोग बिना हर समाज में किसी भी प्रकार का बदलाव पूर्ण नहीं हो सकता है। इसी उद्देश्य के साथ बिहार सरकार महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण हेतु तत्पर है और शिक्षा के साथ-साथ नौकरी में भी आरक्षण का लाभ महिलाएं लेकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि, “शिक्षा के क्षेत्र में आंगनबाड़ी से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई में सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग कर रही है। स्कूल में मध्यान भोजन की व्यवस्था, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना, कन्या उत्थान योजना के माध्यम से युवतियों को पढ़ाई करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। पुराने सभी पंचायत स्तर के हाई स्कूल अब 10+2 हाई स्कूल किये जा चुके हैं। आज इन सभी योजनाओं की बदौलत लड़कियां पढ़ रही हैं, प्रतियोगी परीक्षाएं निकालकर पुलिस, बीडीओ और शिक्षक एवं अन्य पदों पर सेवारत है ”
इस कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार की मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना का लाभ ले कर अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आरक्षण का लाभ ले गांव की प्रीति कुमारी का चयन बिहार पुलिस में हुआ है, जो अगले माह से प्रदेश को अपना सेवा प्रदान करेंगी। जिसकी मंत्री जी ने काफी सराहना की। इसके साथ-साथ वर्तमान में शेखपुरा महिला थाना में पदस्थापित थाना प्रभारी अनामिका कुमारी एवं उत्पाद थाना में पदस्थापित निशा कुमारी ने भी अपने छात्र से नौकरी तक आने के अनुभव साझा किया।
उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल, 2025 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा पटना से बटन दबाकर ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया था। राज्य सरकार माननीय मुख्यमंत्री के दिशा-निदेश में न्याय के साथ विकास के अपने सिद्धांत के संकल्प के साथ नित्य-निरंतर जन-कल्याण के कार्य कर रही है। इसका आयोजन 70,000 से अधिक स्थानों पर राज्य भर में होने वाला है जिसमें 2 करोड़ से अधिक महिलाएं भाग लेंगी।

Tags: Bihar Mahila Samvad YojanaBihar Women EmpowermentChief Minister Girl's Cycle SchemeChief Minister's Medhavriti YojanaJeevika Didi Yojana BiharKanya Utthan Yojana BiharMahila Samvad Program 2025Shravan Kumar Rural Development MinisterWomen Reservation Bihar
Previous Post

Bihar Film Policy: बिहार बना ‘नया बॉलीवुड’! 14 फिल्मों की शूटिंग, 4 करोड़ का अनुदान और पहली बार फिल्म फेस्टिवल का धमाका

Next Post

बिहार शहरी योजना 2025: बिहार में शहरी विकास की बड़ी छलांग! नीतीश कुमार ने 1002 करोड़ की 1327 योजनाओं का किया शिलान्यास

Related Posts

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मेगा ऐलान! 14,000 करोड़ की योजनाओं की झड़ी, महिलाओं को ₹2100 करोड़ का तोहफ़ा
देश

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मेगा ऐलान! 14,000 करोड़ की योजनाओं की झड़ी, महिलाओं को ₹2100 करोड़ का तोहफ़ा

October 6, 2025
महिलाओं के लिए स्वरोजगार की मिसाल: सच्चिदानंद शर्मा ने दी सिलाई मशीन, अब तक 248 परिवारों की बदली किस्मत
देश

महिलाओं के लिए स्वरोजगार की मिसाल: सच्चिदानंद शर्मा ने दी सिलाई मशीन, अब तक 248 परिवारों की बदली किस्मत

September 10, 2025
7 सितंबर से नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: हर परिवार की एक महिला बनेगी उद्यमी, मिलेगा ₹10,000 और 2 लाख तक लोन
देश

7 सितंबर से नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: हर परिवार की एक महिला बनेगी उद्यमी, मिलेगा ₹10,000 और 2 लाख तक लोन

September 5, 2025
Nitish Kumar Industrial Inspection: बिहार के युवाओं को मिलेगा हजारों रोजगार, CM नीतीश ने किया बिहटा इंडस्ट्रियल हब का दौरा!
देश

Nitish Kumar Industrial Inspection: बिहार के युवाओं को मिलेगा हजारों रोजगार, CM नीतीश ने किया बिहटा इंडस्ट्रियल हब का दौरा!

June 15, 2025
Nidhi Block Printing Success: : न बोल सकती, न सुन सकती… लेकिन ब्लॉक प्रिंटिंग ने बदल दी निधि की किस्मत!
देश

Nidhi Block Printing Success: : न बोल सकती, न सुन सकती… लेकिन ब्लॉक प्रिंटिंग ने बदल दी निधि की किस्मत!

June 13, 2025
Next Post
बिहार शहरी योजना 2025: बिहार में शहरी विकास की बड़ी छलांग! नीतीश कुमार ने 1002 करोड़ की 1327 योजनाओं का किया शिलान्यास

बिहार शहरी योजना 2025: बिहार में शहरी विकास की बड़ी छलांग! नीतीश कुमार ने 1002 करोड़ की 1327 योजनाओं का किया शिलान्यास

New Delhi, India
Wednesday, June 10, 2026
Mist
39 ° c
33%
18.4mh
46 c 31 c
Thu
44 c 31 c
Fri

ताजा खबर

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 9, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

June 9, 2026
‘मिशन रोजगार’ जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 355 और युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए सिर्फ योग्यता ही एकमात्र मापदंड

सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 9, 2026
जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ, करीब 3832 एकड़ कृषि योग्य क्षेत्र को पहली बार मिलेगा नहरी पानी

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ, करीब 3832 एकड़ कृषि योग्य क्षेत्र को पहली बार मिलेगा नहरी पानी

June 9, 2026
हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

June 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved