• About us
  • Contact us
Wednesday, June 10, 2026
42 °c
New Delhi
37 ° Thu
35 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

7 सितंबर से नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: हर परिवार की एक महिला बनेगी उद्यमी, मिलेगा ₹10,000 और 2 लाख तक लोन

News Desk by News Desk
September 5, 2025
in देश
7 सितंबर से नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: हर परिवार की एक महिला बनेगी उद्यमी, मिलेगा ₹10,000 और 2 लाख तक लोन
Share on FacebookShare on Twitter

पटना, 5 सितंबर। सूबे में महिलाओं को उद्यमी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इसका शुभारम्भ किया है। कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिलने के बाद अब 7 सितम्‍बर को मुख्‍यमंत्री इससे संबंधित दस्‍तावेज (निर्देशिका) जारी करेंगे। इसके साथ ही इस योजना से लाभ लेने की शुरुआत हो जाएगी।
इस योजना के क्रियान्वयन का नोडल ग्रामीण विकास विभाग को बनाया गया है। इससे संबंधित जानकारी देते हुए विभागीय मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि यह न सिर्फ महिलाओं के लिए, बल्कि पूरे बिहार की अर्थव्यवस्था और समाज के लिए एक नए युग की शुरुआत है। इस योजना का उद्देश्य स्पष्ट है, राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना। जब परिवार की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तभी पूरे समाज की प्रगति होगी।


इस योजना को सराहते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 10 हजार रुपया की टीटी पहली किस्‍त में इसी माह (सितम्‍बर) में 1 1 परिवार के एक महिला को उनके खाते में भेजी जायेगी। यही नहीं रोजगार शुरू करने के बाद 2 लाख रुपये और मिलेगा । आज यह कहना गर्व की बात है कि बिहार महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पूरे देश में प्रस्तुत कर रहा है।
यह योजना सिर्फ आर्थिक सहयोग का माध्यम नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धड़कन बनेगी। महिलाओं द्वारा शुरू किए गए रोजगार से न केवल उनके परिवारों का जीवन स्तर सुधरेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर नए अवसर पैदा होंगे। इससे पलायन रुकेगा, गाँवों में ही रोजगार और आय के साधन बढ़ेंगे, और बिहार आत्मनिर्भर बनने की ओर और मजबूती से आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत 7 सितम्बर 2025 को ग्राम संगठन स्तर पर आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया की शुरुआत होगी। नगर निकाय क्षेत्रों के लिए वेब पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा ताकि शहरी क्षेत्र की महिलाएँ भी आसानी से आवेदन कर सकें।


श्री श्रवण कुमार ने यह भी कहा है कि ग्रामीण विकास विभाग ने स्वयं सहायता समूहों के गठन के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर “जीविका” का मॉडल विकसित किया। वर्ष 2006 में शुरू हुई इस यात्रा में आज लगभग 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह गठित हो चुके हैं, जिनसे 1 करोड़ 40 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। अब शहरी क्षेत्रों में भी जीविका का विस्तार हो चुका है और वहाँ हजार से अधिक समूहों में 3 लाख 80 हजार महिलाएँ कार्यरत हैं। इन समूहों की महिलाएँ न केवल स्वरोजगार के लिए आगे आ रही हैं बल्कि बैंकिंग सेवाओं से जुड़कर उद्यमिता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। आज जीविका से जुड़कर लगभग 38 लाख महिलाएं लखपति बनी हैं I


हाल में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत 60 हजार गांवों में 1 करोड़ 55 लाख से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इसमें महिलाओं ने सरकार की योजनाओं पर संतोष व्यक्त किया और अपनी अपेक्षाएँ साझा कीं। विशेष रूप से महिलाओं ने रोजगार के अधिक अवसर और ऋण की ब्याज दर में कमी की बात कही। सरकार ने इस सुझाव को गंभीरता से लेते हुए ब्याज दर में कमी की घोषणा पहले ही कर दी थी। अब महिलाओं को और अधिक सहयोग देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” की शुरुआत की गई है।


ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाखों महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ होगा। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि केवल रोजगार के लिए उपयोग की जाएगी ताकि परिवार की आमदनी बढ़े और जीवन स्तर में सुधार हो। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य से पलायन की समस्या भी कम होगी।


आगे श्री श्रवण कुमार ने यह भी कहा है कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी ने हमेशा महिलाओं की भागीदारी को विकास का केंद्र माना है। आज जो सपना हम सब देख रहे हैं— सशक्त महिला, समृद्ध बिहार —यह उसी सोच का परिणाम है। इस योजना से लाखों बहनों की आर्थिक स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त होगा और बिहार एक नए आत्मनिर्भर युग में प्रवेश करेगा।

Tags: Bihar Government Schemes 2025Bihar Rojgar YojanaBihar Women EmpowermentJeevika Didi BiharMukhyamantri Mahila Rojgar YojanaNitish Kumar SchemesWomen Self Employment Bihar
Previous Post

शिक्षक दिवस विशेष: दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी ने आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

Next Post

Hero Asia Cup 2025: बिहार की हॉकी ने रचा इतिहास, राजगीर अकादमी को एशियाई महासंघ की मान्यता

Related Posts

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मेगा ऐलान! 14,000 करोड़ की योजनाओं की झड़ी, महिलाओं को ₹2100 करोड़ का तोहफ़ा
देश

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मेगा ऐलान! 14,000 करोड़ की योजनाओं की झड़ी, महिलाओं को ₹2100 करोड़ का तोहफ़ा

October 6, 2025
महिलाओं के लिए स्वरोजगार की मिसाल: सच्चिदानंद शर्मा ने दी सिलाई मशीन, अब तक 248 परिवारों की बदली किस्मत
देश

महिलाओं के लिए स्वरोजगार की मिसाल: सच्चिदानंद शर्मा ने दी सिलाई मशीन, अब तक 248 परिवारों की बदली किस्मत

September 10, 2025
Nitish Kumar Industrial Inspection: बिहार के युवाओं को मिलेगा हजारों रोजगार, CM नीतीश ने किया बिहटा इंडस्ट्रियल हब का दौरा!
देश

Nitish Kumar Industrial Inspection: बिहार के युवाओं को मिलेगा हजारों रोजगार, CM नीतीश ने किया बिहटा इंडस्ट्रियल हब का दौरा!

June 15, 2025
Nidhi Block Printing Success: : न बोल सकती, न सुन सकती… लेकिन ब्लॉक प्रिंटिंग ने बदल दी निधि की किस्मत!
देश

Nidhi Block Printing Success: : न बोल सकती, न सुन सकती… लेकिन ब्लॉक प्रिंटिंग ने बदल दी निधि की किस्मत!

June 13, 2025
Bihar Mahila Samvad Yojana: बिहार में महिला सशक्तिकरण की लहर! हर प्रखंड में गूंज रही ‘महिला संवाद’ की आवाज, लाखों महिलाएं हो रहीं लाभान्वित
देश

Bihar Mahila Samvad Yojana: बिहार में महिला सशक्तिकरण की लहर! हर प्रखंड में गूंज रही ‘महिला संवाद’ की आवाज, लाखों महिलाएं हो रहीं लाभान्वित

May 20, 2025
Next Post
Hero Asia Cup 2025: बिहार की हॉकी ने रचा इतिहास, राजगीर अकादमी को एशियाई महासंघ की मान्यता

Hero Asia Cup 2025: बिहार की हॉकी ने रचा इतिहास, राजगीर अकादमी को एशियाई महासंघ की मान्यता

New Delhi, India
Wednesday, June 10, 2026
Partly cloudy
42 ° c
27%
19.1mh
44 c 29 c
Thu
43 c 30 c
Fri

ताजा खबर

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 9, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

June 9, 2026
‘मिशन रोजगार’ जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 355 और युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए सिर्फ योग्यता ही एकमात्र मापदंड

सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 9, 2026
जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ, करीब 3832 एकड़ कृषि योग्य क्षेत्र को पहली बार मिलेगा नहरी पानी

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ, करीब 3832 एकड़ कृषि योग्य क्षेत्र को पहली बार मिलेगा नहरी पानी

June 9, 2026
हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

June 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved