• About us
  • Contact us
Tuesday, March 10, 2026
21 °c
New Delhi
31 ° Wed
30 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bihar Cancer Care Society: बिहार में कैंसर का इलाज होगा और आसान! 9 प्रमंडलों में बनेंगे बड़े सेंटर, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Bihar Cancer Care Society: बिहार सरकार ने होमी भाभा कैंसर संस्थान के सहयोग से ‘बिहार कैंसर केयर एंड रिसर्च सोसाइटी’ की स्थापना का निर्णय लिया है। अब राज्य के 9 प्रमंडलों में कैंसर इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

News Desk by News Desk
May 30, 2025
in देश
Bihar Cancer Care Society: बिहार में कैंसर का इलाज होगा और आसान! 9 प्रमंडलों में बनेंगे बड़े सेंटर, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
Share on FacebookShare on Twitter

पटना। स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के सभागार में बिहार सरकार एवं होमी भाभा कैंसर संस्थान, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वाधान में राज्यान्तर्गत कैंसर केयर की सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण पहलुओं पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। श्री पांडेय ने बताया कि राज्य के सभी 38 जिलों में कैंसर स्क्रिनिंग कार्यक्रम, 17 जिलों में डे-केयर कीमोथेरेपी कार्यक्रम, 23 जिलों में पैलियेटिव केयर कार्यक्रम, मुफ्त कैंसर की दवाएं जिला अस्पतालों में निरन्तर निर्वाध रूप से वितरित किए जा रहे हैं।

श्री पांडेय ने कहा कि 09 से 14 वर्ष की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.भी. मुफ्त टीकाकरण जारी है। राज्य में 100 शैय्या का पैलियेटिव केयर अस्पताल की स्थापना हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इन सकारात्मक प्रयासों को देखते हुए कैंसर प्रिवेंशन एवं कन्ट्रोल को ध्यान में रखते हुए कैंसर केयर एण्ड रिसर्च सोसाइटी का निबंधन करने जा रही है। जो मुख्यतः छः प्रक्षेत्रों में कार्य करेगा। जिनमें कैंसर की रोकथाम तथा जल्दी पता करना, कैंसर जांच, कैंसर उपचार (कीमोथेरेपी, सर्जरी, रेडियोथेरेपी), उपशामक देखभाल सेवाएँ, अनुसंधान एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ एवं कैंसर आधारभूत संरचना का होना प्रमुख है।

श्री पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य भवन, शेखपुरा, पटना में बिहार कैंसर केयर एण्ड रिसर्च सोसाइटी का कार्यालय होगा। श्री पांडेय ने 31 मई को आयोजित होने वाले वर्ल्ड नो टोबैको डे हेतू तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में गुणात्मक बढ़ोतरी का आह्वान किया ताकि बिहार में मुंह एवं गले के कैंसर के स्तर को और भी कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि बिहार कैंसर केयर एण्ड रिसर्च सोसाइटी भी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। राज्य में कैंसर पीड़ितों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बेगूसराय तथा नवादा जिलान्तर्गत कैंसर अस्पताल की स्थापना की जाएगी। आगामी 03-05 वर्षों के अन्दर कैंसर के बेहतर ईलाज हेतू बिहार के कुल 09 प्रमंडलों में कैंसर के इलाज की सुविधाओं को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जाएगा। जिससे आगामी दिनों में बिहार के मरीजों को इलाज हेतू आगामी दिनों में बिहारवासियों को इलाज हेतू बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे बिहार के स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में गुणात्मक एवं सकारात्मक वृद्धि होगी।

उक्त बैठक में श्री प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग; श्री मनोज कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग; श्री धर्मेन्द्र कुमार, प्रबंधन निदेशक, बी.एम.एस.आई.सी.एल; श्री सुहर्ष भगत, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार; श्री शशांक शेखर सिन्हा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति; श्री अमिताभ सिंह, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग; श्री शैलेश कुमार, विषेष सचिव, स्वास्थ्य विभाग तथा डा रविकान्त सिंह, प्रभारी, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेन्टर, मुजफ्फरपुर उपस्थित थे।

Tags: Bihar Cancer Care SocietyBihar Health Department NewsNo Tobacco Day 2025 Indiaकैंसर इलाज बिहारकैंसर स्क्रिनिंग प्रोग्राम बिहारकैंसर हॉस्पिटल बेगूसराय नवादाबिहार कैंसर अस्पतालबिहार में कीमोथेरेपी सेंटरबिहार में सर्वाइकल कैंसर टीकामंगल पांडेय स्वास्थ्य मंत्रीहोमी भाभा कैंसर संस्थान मुजफ्फरपुर
Previous Post

Krishi Vikas Bihar: बिहार में शुरू हुआ ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’, उपमुख्यमंत्री बोले – अब गांवों से बनेगा विकसित भारत!

Next Post

Bihar Fisheries Scheme: बिहार में मत्स्य उत्पादन को नई रफ्तार! कोसी और पूर्णिया क्षेत्र में FPO की समीक्षा बैठक में हुए बड़े फैसले

Related Posts

Bihar Health Revolution 2025: बिहार में स्वास्थ्य क्रांति, आशा कार्यकर्ताओं ने बदल दी तस्वीर, दो दशकों में पहुंचा मातृत्व स्वास्थ्य शिखर पर!
देश

Bihar Health Revolution 2025: बिहार में स्वास्थ्य क्रांति, आशा कार्यकर्ताओं ने बदल दी तस्वीर, दो दशकों में पहुंचा मातृत्व स्वास्थ्य शिखर पर!

May 2, 2025
Next Post
Bihar Fisheries Scheme: बिहार में मत्स्य उत्पादन को नई रफ्तार! कोसी और पूर्णिया क्षेत्र में FPO की समीक्षा बैठक में हुए बड़े फैसले

Bihar Fisheries Scheme: बिहार में मत्स्य उत्पादन को नई रफ्तार! कोसी और पूर्णिया क्षेत्र में FPO की समीक्षा बैठक में हुए बड़े फैसले

New Delhi, India
Tuesday, March 10, 2026
Fog
21 ° c
73%
3.6mh
38 c 23 c
Wed
38 c 23 c
Thu

ताजा खबर

महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 9, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया: हरपाल सिंह चीमा

March 9, 2026
पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

March 9, 2026
पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

March 9, 2026
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 8, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved