• About us
  • Contact us
Wednesday, July 1, 2026
30 °c
New Delhi
34 ° Thu
34 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bihar Health Revolution 2025: बिहार में स्वास्थ्य क्रांति, आशा कार्यकर्ताओं ने बदल दी तस्वीर, दो दशकों में पहुंचा मातृत्व स्वास्थ्य शिखर पर!

Bihar Health Revolution 2025: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था ने बीते दो दशकों में एक लंबा सफर तय किया है। एक वक्त था, जब स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सीमित थी और मातृ-शिशु मृत्यु दर चिंताजनक स्तर पर थी लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है।

News Desk by News Desk
May 2, 2025
in देश
Bihar Health Revolution 2025: बिहार में स्वास्थ्य क्रांति, आशा कार्यकर्ताओं ने बदल दी तस्वीर, दो दशकों में पहुंचा मातृत्व स्वास्थ्य शिखर पर!
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Health Revolution 2025: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था ने बीते दो दशकों में एक लंबा सफर तय किया है। एक वक्त था, जब स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सीमित थी और मातृ-शिशु मृत्यु दर चिंताजनक स्तर पर थी लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। सरकार की नीतियों, आशा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जन-जागरूकता अभियानों के कारण आज बिहार देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा नजर आ रहा है।

आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका में विस्तार

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने हाल ही में घोषणा की है कि अगले तीन महीनों में राज्य में 27,375 नये आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 21,009 आशा कार्यकर्ता, शहरी क्षेत्रों में 5,316 और 1,050 आशा फैसिलिटेटर शामिल हैं। इस अहम फैसले का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक जनसुलभ और प्रभावी बनाना है।

वर्तमान में राज्य में 91,281 आशा कार्यकर्ता, 4,361 आशा फैसिलिटेटर और 5,111 ममता कार्यकर्ता कार्यरत हैं। ये सभी मातृ और शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रसार में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

वर्ष 2005 के बाद आया यह बड़ा बदलाव

स्वास्थ्य सेवाओं की इस यात्रा को आंकड़ों के माध्यम से समझना ज्यादा प्रभावी होगा। वर्ष 2005-06 में हुए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-3) में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बेहद कमजोर थी।
• केवल 18.7 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं ने पहले त्रैमास में प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) करवाई थी।
• संस्थागत प्रसव का प्रतिशत मात्र 19.9 प्रतिशत था।
• वर्ष 2019-20 में एनएफएचएस-5 और ताजा एचएमआईएस आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करते हैं।
• अब 52.9 प्रतिशत महिलाएं पहली तिमाही में एएनसी सेवाएं ले रही हैं।
• एचएमआईएस के अनुसार 77 प्रतिशत महिलाएं प्रारंभिक एएनसी सेवाएं ले रही हैं।
• लगभग 85 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं चार बार प्रसव पूर्व एएनसी जांच करवा रही हैं।
• 97 प्रतिशत महिलाएं गर्भावस्था के समय पंजीकरण करवा रही हैं।
• वर्ष 2005-06 में देश में संस्थागत प्रसव का प्रतिशत मात्र 19.9 प्रतिशत था।
• वर्ष 2019-20 में आए एनएफएचएस-5 के अनुसार संस्थागत प्रसव का आंकड़ा 76.2 प्रतिशत तक पहुंच गया।

यह बदलाव केवल योजनाओं से नहीं बल्कि जमीन पर काम कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ राज्य सरकार के समर्पण से संभव हुआ है। उन्होंने न सिर्फ दूरदराज के इलाकों तक स्वास्थ्य जानकारी पहुंचाई बल्कि महिलाओं को अस्पताल में सुरक्षित प्रसव, समय पर टीकाकरण और नवजात देखभाल के प्रति जागरूक भी किया।

सरकार की रणनीति और भविष्य की दिशा

बिहार सरकार अब इस सुधार को और गति देने के लिए आशा नेटवर्क को और मजबूत बना रही है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने यह स्पष्ट किया है कि नई नियुक्तियों की प्रक्रिया ग्राम सभाओं और नगर निकायों के माध्यम से की जाएगी ताकि चयन स्थानीय जरूरतों के मुताबिक हो। फिलहाल वर्ष 2005 से वर्ष 2025 तक की यह यात्रा बिहार को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है।

Tags: Bihar Asha Expansion StrategyBihar Asha Workers Recruitment 2025Bihar Health Department NewsBihar Health Revolution 2025Bihar Healthcare HistoryBihar Maternal Child HealthBihar NFHS Health SurveyBihar Rural Health ServicesHealth Transformation BiharInstitutional Delivery Bihar
Previous Post

Bihar Artist Registration Portal: बिहार के कलाकारों में मचा डिजिटल धूम! सहरसा बना सबसे आगे, जानिए क्यों सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन यहीं से हुए

Next Post

Bihar Ramayan Circuit Tourism: बिहार का पुनौरा धाम बनेगा अगला अयोध्या! रामायण सर्किट को वैश्विक मंच पर पहुंचाने की तैयारी

Related Posts

Bihar Cancer Care Society: बिहार में कैंसर का इलाज होगा और आसान! 9 प्रमंडलों में बनेंगे बड़े सेंटर, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
देश

Bihar Cancer Care Society: बिहार में कैंसर का इलाज होगा और आसान! 9 प्रमंडलों में बनेंगे बड़े सेंटर, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

May 30, 2025
Next Post
Bihar Ramayan Circuit Tourism: बिहार का पुनौरा धाम बनेगा अगला अयोध्या! रामायण सर्किट को वैश्विक मंच पर पहुंचाने की तैयारी

Bihar Ramayan Circuit Tourism: बिहार का पुनौरा धाम बनेगा अगला अयोध्या! रामायण सर्किट को वैश्विक मंच पर पहुंचाने की तैयारी

New Delhi, India
Wednesday, July 1, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
30 ° c
70%
11.5mh
37 c 32 c
Thu
36 c 32 c
Fri

ताजा खबर

‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पंजाब की हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये और एस.सी. वर्ग की महिलाओं के खातों में 4,500 रुपये जमा होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पंजाब की हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये और एस.सी. वर्ग की महिलाओं के खातों में 4,500 रुपये जमा होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 30, 2026
श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचेगा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचेगा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

June 30, 2026
पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से 3,524 निःशुल्क आँखों के ऑपरेशन करवाए

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से 3,524 निःशुल्क आँखों के ऑपरेशन करवाए

June 30, 2026
एशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

एशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 30, 2026
हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 29, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved