• About us
  • Contact us
Saturday, May 9, 2026
35 °c
New Delhi
38 ° Sun
38 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

बेंगलुरु में होगा दूसरा फेडरेशन गतका कप: नेशनल गतका एसोसिएशन ने की बड़ी घोषणा, विजेताओं को मिलेगा इंटरनेशनल टिकट

News Desk by News Desk
November 6, 2025
in देश
बेंगलुरु में होगा दूसरा फेडरेशन गतका कप: नेशनल गतका एसोसिएशन ने की बड़ी घोषणा, विजेताओं को मिलेगा इंटरनेशनल टिकट
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़, 6 नवंबर, 2025 – विश्व गतका फेडरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय गतका संस्था, नेशनल गतका ऐसोसिएशन आफ़ इंडिया (एनजीएआई) द्वारा 7 से 9 नवंबर तक बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु, कर्नाटक में दूसरे फेडरेशन गतका कप-2025 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत के सर्वश्रेष्ठ युवा गतका योद्धा रोमांचक मुकाबलों में अपने जंगी कौशल का प्रदर्शन करेंगे।


आज यहां यह जानकारी देते हुए एनजीएआई के अध्यक्ष एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल और अंतर्राष्ट्रीय सिख मार्शल आर्ट काउंसिल के उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानी ने बताया कि इन वार्षिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अंडर-19 आयु वर्ग में दस राज्यों की टीमें गतका सोटी और फरी-सोटी मुकाबलों में व्यक्तिगत और टीम ईवैंट में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि विश्व गतका फेडरेशन (डब्ल्यूजीएफ) और एशियाई गतका फेडरेशन (एजीएफ) के तत्वावधान में यह आयोजन राष्ट्रीय पाइथियन सांस्कृतिक खेलों के साथ ही आयोजित किया जाएगा जहां भारत की संस्कृति और विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। गतका प्रमोटर ग्रेवाल और कलसानी ने कहा कि यह दूसरा फेडरेशन गतका कप नई पीढ़ी के गतका खिलाड़ियों की प्रतिभा को उजागर करेगा। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु के स्वर्ण पदक विजेताओं को अगले साल 2026 में मास्को में आयोजित होने वाले पहले अंतर्राष्ट्रीय पाइथियन सांस्कृतिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सीधा टिकट मिलेगा जो गतके की विश्व यात्रा में एक बड़ा कदम साबित होगा। एडवोकेट ग्रेवाल ने बताया कि डब्ल्यूजीएफ और एजीएफ की मान्यता के कारण ही देश का सबसे पुराना गतका संगठन, एनजीएआई, इस खेल को वैश्विक मंच पर ले जा पाया है। इसी नेतृत्व के कारण एनजीएआई द्वारा राष्ट्रीय पाइथियन सांस्कृतिक खेल, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, राष्ट्रीय खेल, अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट और राष्ट्रीय स्कूल खेलों में मान्यता दिलाई गई है।


एनजीएआई के महासचिव हरजिंदर कुमार और गतका एसोसिएशन आफ़ पंजाब के संयुक्त सचिव बलजीत सिंह सैनी ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि इस सप्ताह बेंगलुरु शहर भारतीय मार्शल आर्ट का केंद्र बन जाएगा जहाँ राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप युवा एथलीटों को मार्शल आर्ट और विरासत मूल्यों से जोड़ने का एक मंच होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में स्थापित एनजीएआई, गतका खेल को एक मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय खेल के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। हरजीत ग्रेवाल, जो विश्व गतका फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं, ने घोषणा की कि तीसरे फेडरेशन गतका कप से पहले, अगले वर्ष डब्ल्यूजीएफ और एजीएफ द्वारा संयुक्त रूप से पहला अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन गतका कप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ गतका के प्रचार-प्रसार के लिए दो दशक पहले शुरू हुए उस सफ़र के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं जिसमें इस प्राचीन मार्शल आर्ट को दुनिया भर में एक मान्यता प्राप्त खेल के रूप में मान्यता दिलाने का बीड़ा उठाया गया था।

Tags: Bengaluru Gatka ChampionshipGatka Bengaluru EventGatka Federation Cup 2025Gatka India NewsHarjit Singh GrewalIndian Traditional SportsNational Gatka Association of IndiaPythian Games MoscowSikh Martial Art IndiaWorld Gatka Federation
Previous Post

₹1000 की ‘गारंटी’ पर CM मान का बड़ा ऐलान! पंजाब की महिलाओं के खाते में कब आएंगे पैसे, जानिए पूरी योजना

Next Post

सफेद शेरों का शहर बदल रहा है अब अपनी किस्मत ! बिहार चुनाव का मध्य प्रदेश में प्रभाव!

Related Posts

Punjab State Gatka Championship 2026: रूपनगर ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब, गुरदासपुर को मिला दूसरा स्थान
देश

Punjab State Gatka Championship 2026: रूपनगर ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब, गुरदासपुर को मिला दूसरा स्थान

April 20, 2026
Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज
देश

Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

April 18, 2026
राष्ट्रीय गत्तका रिफ्रेशर कोर्स में बड़ा फैसला, खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता पर लागू होगा ‘ब्लैक कार्ड’
देश

राष्ट्रीय गत्तका रिफ्रेशर कोर्स में बड़ा फैसला, खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता पर लागू होगा ‘ब्लैक कार्ड’

December 14, 2025
पंजाबी कल्चरल कौंसिल की माँग: पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट-सिंडिकेट चुनाव तुरंत बहाल हों, केंद्र का कदम लोकतंत्र पर प्रहार
देश

पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट बहाली लोकतंत्र की जीत: पंजाबी कल्चरल काउंसिल ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया

November 6, 2025
बेंगलुरु में होंगे राष्ट्रीय पायथियन खेल नेशनल गतका एसोसिएशन करेगी द्वितीय फेडरेशन कप की मेजबानी
देश

बेंगलुरु में होंगे राष्ट्रीय पायथियन खेल नेशनल गतका एसोसिएशन करेगी द्वितीय फेडरेशन कप की मेजबानी

October 25, 2025
Next Post
सफेद शेरों का शहर बदल रहा है अब अपनी किस्मत ! बिहार चुनाव का मध्य प्रदेश में प्रभाव!

सफेद शेरों का शहर बदल रहा है अब अपनी किस्मत ! बिहार चुनाव का मध्य प्रदेश में प्रभाव!

New Delhi, India
Saturday, May 9, 2026
Sunny
35 ° c
35%
4.7mh
43 c 33 c
Sun
44 c 33 c
Mon

ताजा खबर

बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

वतन की खातिर सबसे ज्यादा जानें कुर्बान करने वाले पंजाबियों पर देश विरोधी होने का ठप्पा लगा रही है भाजपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 8, 2026
आइजोल में पहली बार क्षेत्रीय सहकारी सम्मेलन: पूर्वोत्तर में लागू होगी दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना

आइजोल में पहली बार क्षेत्रीय सहकारी सम्मेलन: पूर्वोत्तर में लागू होगी दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना

May 8, 2026
आप सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने अमित शाह के नाम पर आए कथित तौर पर संदिग्ध कॉल पर जताई चिंता

आप सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने अमित शाह के नाम पर आए कथित तौर पर संदिग्ध कॉल पर जताई चिंता

May 8, 2026
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत कैशलेस इलाज से पंजाब में 5000 से अधिक दिल के मरीजों की जान बचाई गई

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत कैशलेस इलाज से पंजाब में 5000 से अधिक दिल के मरीजों की जान बचाई गई

May 8, 2026
विदेश मंत्रालय की बड़ी पहल: 24 से 26 मई तक मधेपुरा में लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर, घर के पास मिलेगी पासपोर्ट सुविधा

विदेश मंत्रालय की बड़ी पहल: 24 से 26 मई तक मधेपुरा में लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर, घर के पास मिलेगी पासपोर्ट सुविधा

May 8, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved