• About us
  • Contact us
Wednesday, June 24, 2026
34 °c
New Delhi
37 ° Thu
39 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home अभी-अभी

सफेद शेरों का शहर बदल रहा है अब अपनी किस्मत ! बिहार चुनाव का मध्य प्रदेश में प्रभाव!

News Desk by News Desk
November 6, 2025
in अभी-अभी
सफेद शेरों का शहर बदल रहा है अब अपनी किस्मत ! बिहार चुनाव का मध्य प्रदेश में प्रभाव!
Share on FacebookShare on Twitter

हरेन्द्र प्रताप का विशेष लेख

श्रीनिवास तिवारी का रीवा अब राजन शुक्ला का शहर बन चुका है ! मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष का गढ़ अब उप मुख्यमंत्री का केंद्र बन रहा है ! अपराध के लिए कभी बदनाम रहा सफेद शेरों का शहर अब अपराधियों पर कहर ढा रहा है ! राजनीति का कभी खानदानी अखाड़ा रहा रीवा अब शिक्षा का नया नालंदा बनने की राह पर कदम बढ़ा रहा है !

नवंबर 2025 का महीना रीवा के लिए साहित्यिक, शैक्षणिक और राजनीतिक विकास की नई गाथा रच रहा है। नवंबर के प्रथम सप्ताह में शहर में बौद्धिक हलचल अधिक है। ए पी एस यानि अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पीएच. डी. में प्रवेश लेने के लिए मध्य प्रदेश के साथ – साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा सहित देश के अनेक राज्यों से विद्वान बनने के लिए लालायित विद्यार्थी नवंबर माह में रीवा में डेरा डाले हुए हैं। इससे यह साबित होता है कि रीवा शिक्षा के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का रीवा केंद्र भी शहर को राष्ट्रीय पहचान दिला रहा है।

इस बीच बिहार में हो रहे विधान चुनाव सभा का प्रभाव रीवा में भी दिखाई दे रहा है। रीवा का मीडिया जगत बिहार के चुनाव को प्रमुखता से कवर कर रहा है। बिहार में छह नवंबर को प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। राष्ट्रीय दलों के साथ प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी की गूंज रीवा में भी सुनाई पड़ रही है। मध्य प्रदेश के चुनावी विशेषज्ञ बिहार के दोनों चरणों के मतदान पर गहरी नज़र रख रहे हैं। बिहार के चुनाव के परिणाम का प्रभाव पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कमोबेश दिखाई देता ही है। आम आदमी से लेकर खास आदमी तक इसे लेकर उत्साहित हैं।

रीवा में साहित्यिक हलचल तेज हो रही है। अखिल भारतीय साहित्यिक परिषद् से लेकर अन्य छोटे – बड़े साहित्यिक – सांस्कृतिक केंद्र पहले से अधिक सक्रिय हैं। विद्यानिवास मिश्र से लेकर कमला प्रसाद तक की पीढ़ी अब नई पीढ़ी के लिए साहित्यिक सोपान तैयार कर रही है।

1997-1998 का रीवा शहर अब 2025-2026 में विकास की तेज गति को प्राप्त करने के लिए सजग दिख रहा है। स्वच्छता रेलवे स्टेशन से लेकर विश्वविद्यालय तक में पहले से बेहतर दिखाई दे रही है। हालांकि इस पर अभी बहुत मेहनत करने की जरूरत है। ट्रैफिक की बढ़ती रफ्तार शहर को और व्यवस्थित होने के लिए सचेत कर रही है। ऐतिहासिक धरोहर और इमारत शहर में शीघ्र कायाकल्प का इंतजार कर रहे हैं।
अनेक संग्रहालय और पुस्तकालय आधुनिक रूप प्राप्त करने की बाट जोह रहे हैं।

उद्योग और विशेष कर लघु उद्योग का आधुनिक रूप सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम यानि एम एस एम ई आज के विकासशील युग में रीवा समेत सतना, सीधी और शहडोल की भी किस्मत बदल सकता है। इसके लिए केंद्र सरकार, मध्य प्रदेश शासन, उद्योग एसोसिएशन, शैक्षणिक केंद्र और स्थानीय प्रशासन मिल कर क्षेत्र को औद्योगिक पहचान भी शीघ्र दिला सकते हैं। इस दिशा में सबसे पहले जनप्रतिनिधि, जिला उद्योग केन्द्र और एम एस एम ई – डी एफ ओ को जागने की आवश्यकता है तथा युवाओं को नये आइडिया तथा स्टार्ट अप को संभागीय परिधि में विकसित करने के लिए प्रभावी प्रोत्साहन की तत्काल जरूरत है। शहर के साथ रीवा के जिला यानि ग्रामीण अंचलों में भी बदलाव की बयार बहाने के लिए दीर्घकालिक योजनाओं को साकार करने की आवश्यकता है।

Tags: APS University RewaMakhanlal Chaturvedi University RewaMP MSME GrowthRajan Shukla Deputy CMReal India EditorialRewa Bihar Election ImpactRewa Cultural HeritageRewa Development 2025Rewa Education HubRewa Literary Movement
Previous Post

बेंगलुरु में होगा दूसरा फेडरेशन गतका कप: नेशनल गतका एसोसिएशन ने की बड़ी घोषणा, विजेताओं को मिलेगा इंटरनेशनल टिकट

Next Post

नशे के सौदागरों पर CM मान का वार: अकाली राज में ‘चिट्टा’ नहीं, ‘मजीठिया टीका’ कहा जाता था!

Related Posts

No Content Available
Next Post
नशे के सौदागरों पर CM मान का वार: अकाली राज में ‘चिट्टा’ नहीं, ‘मजीठिया टीका’ कहा जाता था!

नशे के सौदागरों पर CM मान का वार: अकाली राज में ‘चिट्टा’ नहीं, ‘मजीठिया टीका’ कहा जाता था!

New Delhi, India
Wednesday, June 24, 2026
Patchy rain nearby
34 ° c
35%
4mh
42 c 34 c
Thu
44 c 34 c
Fri

ताजा खबर

बिहार में पासपोर्ट बनवाना हुआ और आसान: पुलिस वेरिफिकेशन का समय घटकर हुआ मात्र 10 दिन

बिहार में पासपोर्ट बनवाना हुआ और आसान: पुलिस वेरिफिकेशन का समय घटकर हुआ मात्र 10 दिन

June 23, 2026
पंजाब के गांव देश में सबसे अधिक विकसित होंगे; सरपंचों को आगे बढ़कर बदलाव का नेतृत्व करना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के गांव देश में सबसे अधिक विकसित होंगे; सरपंचों को आगे बढ़कर बदलाव का नेतृत्व करना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 23, 2026
भाजपा नेता के बेटे की भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तारी भगवा पार्टी का पंजाब की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने का जीता-जागता सबूत: कुलदीप धालीवाल

भाजपा नेता के बेटे की भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तारी भगवा पार्टी का पंजाब की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने का जीता-जागता सबूत: कुलदीप धालीवाल

June 23, 2026
नारकोटिक्स एनोनिमस मीटिंग्स भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का मुख्य स्तंभ बनीं, नशा छोड़ चुके लोगों को रिकवरी के दौरान नशा-मुक्त बनाए रखने में मिल रही मदद

नारकोटिक्स एनोनिमस मीटिंग्स भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का मुख्य स्तंभ बनीं, नशा छोड़ चुके लोगों को रिकवरी के दौरान नशा-मुक्त बनाए रखने में मिल रही मदद

June 23, 2026
नितिन नबीन के पंजाब दौरे के दौरान भाजपा की दलित-विरोधी मानसिकता हुई बेनकाब, पार्टी कार्यक्रम में एससी नेताओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमा

नितिन नबीन के पंजाब दौरे के दौरान भाजपा की दलित-विरोधी मानसिकता हुई बेनकाब, पार्टी कार्यक्रम में एससी नेताओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमा

June 23, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved