• About us
  • Contact us
Sunday, May 17, 2026
29 °c
New Delhi
41 ° Mon
41 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

आप विधायक नरिंदर कौर भराज का बड़ा खुलासा- ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत भाजपा ने दिया बड़ा ऑफर

News Desk by News Desk
February 12, 2026
in देश
आप विधायक नरिंदर कौर भराज का बड़ा खुलासा- ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत भाजपा ने दिया बड़ा ऑफर
Share on FacebookShare on Twitter
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संगरूर से भाजपा की टिकट देने का दिया लालच, कहा- कोई भी मांग हो, पूरी की जाएगी: भराज
  • सैनी साहिब, पंजाब की चिंता छोड़ हरियाणा संभालो, आम आदमी पार्टी के विधायक बिकाऊ नहीं हैं: भराज
  • मैं किसान की बेटी हूं, केजरीवाल और मान साहब की सच्ची सिपाही हूं: भराज
  • नायब सैनी अपना फ्लॉप ‘हरियाणा मॉडल’ अपने पास रखें, पंजाब में सिर्फ केजरीवाल मॉडल चलेगा: बलतेज पन्नू
  • पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस’ फिर फेल; आप विधायक बिकाऊ नहीं हैं: बलतेज पन्नू
  • बलतेज पन्नू की भाजपा को चेतावनी: ‘बिकाऊ’ का बैनर दूसरे राज्य में लगाओ, पंजाब में नहीं,

चंडीगढ़, 12 फरवरी 2026: संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज ने एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीतिक धमारे करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। भराज ने खुलासा किया कि भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनसे संपर्क साधा और बंद कमरे में मीटिंग करने सहित भाजपा की टिकट दिलाने और मनमानी शर्तें पूरी करने का बड़ा ऑफर दिया।

गुरुवार को पार्टी ऑफिस में स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरिंदर कौर भराज ने कहा कि भाजपा देश भर में चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए ‘ऑपरेशन लोटस’ चला रही है। हाल ही में हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने मुझे संगरूर से भाजपा की टिकट देने का लालच दिया और कहा कि मेरी जो भी मांग है, वह पूरी की जाएगी।

भराज ने आगे कहा कि वह 2014 में सिर्फ 19 साल की उम्र में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि मैं वो कार्यकर्ता हूं जिसने पार्टी के लिए पोस्टर लगाए हैं। एक छोटे किसान की बेटी को 27 साल की उम्र में विधायक बनाने का सम्मान सिर्फ़ आम आदमी पार्टी ही दे सकती है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री पर सीधा हमला करते हुए भराज ने कहा कि सैनी साहब आजकल जिस तरह पंजाब की गलियों में घूम रहे हैं, उससे लगता है कि भाजपा ने उन्हें डेपुटेशन पर पंजाब भेजा है। मेरी उन्हें सलाह है कि मेरी चिंता करना छोड़ दें और अपने हरियाणा की चिंता करें। पंजाब की जनता और आप विधायक चट्टान की तरह मान साहब और केजरीवाल जी के साथ खड़े हैं।

विधायक ने साफ़ किया कि आम आदमी पार्टी का हर वर्कर, विधायक और मंत्री एकजुट है। हम सिस्टम बदलने, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएँ देने के लिए राजनीति में आए हैं, ना कि सौदेबाजी करने के लिए। हम 2027 के चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और भाजपा की ऐसी गंदी चालें हमें गिरा नहीं सकतीं।

आप पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा एक बार फिर ‘ऑपरेशन लोटस’ के ज़रिए पंजाब में लोकतंत्र को कमज़ोर करने की नाकाम कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब भाजपा ने हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की है, लेकिन वे भूल जाते हैं कि पंजाबी अपनी शान के लिए जाने जाते हैं, बिकने के लिए नहीं।

पन्नू ने नायब सैनी पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सैनी साहब को अपना ‘हरियाणा मॉडल’ रखना चाहिए, जहां जनता महंगी बिजली से परेशान है। पंजाब में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का मॉडल चल रहा है, जहां फ्री बिजली और एसएसएफ जैसी सुविधाएं हैं, जो आपके फ्लॉप हरियाणा मॉडल में कहीं नहीं दिखतीं।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन भाजपा के चकाचौंध और अरबों रुपये के ऑफर हमारे एक भी विधायक को हिला नहीं पाए। आम आदमी पार्टी के विधायक आम परिवारों के वो बेटे-बेटियां हैं जिन्हें पुरानी पार्टियां कभी ‘मटीरियल’ तो कभी ‘बैंड-वाजे वाले’ कहकर बदनाम करती रही हैं। उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी कि वे किसी और राज्य में जाकर यह ‘बिकाऊ’ का साइन लगाएं, क्योंकि पंजाब का न तो कोई विधायक बिकाऊ है और न ही कोई वर्कर। बलतेज पन्नू ने नायब सैनी को सलाह देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है, जिसे समझना और लागू करना बहुत ज़रूरी है। सैनी साहब को दूसरी पार्टियों को तोड़ने की साज़िशें करने के बजाय आप मॉडल से सीखना चाहिए कि ईमानदारी से लोगों की सेवा कैसे की जाती है। उन्होंने साफ़ किया कि भाजपा पंजाब में अपनी सक्रियता जितनी चाहे बढ़ाए, लेकिन यह गलतफहमी निकाल दे कि कोई विधायक डर जाएगा या टूट जाएगा। जो दिल्ली में नहीं हो सका, वह पंजाब की धरती पर कभी नहीं होगा।

Tags: AAP vs BJP PunjabNaib Saini allegationSangrur ticket offer claimऑपरेशन लोटस पंजाबनरिंदर कौर भराज बयान
Previous Post

भाजपा की अमरीका-भारत डील पंजाब के किसानों को बर्बाद करने और भारत की कृषि को अमेरिका को बेचने की साज़िश है: हरपाल सिंह चीमा

Next Post

IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR में बढ़ी गर्मी, 29°C तक जा सकता है तापमान, फिलहाल बारिश के आसार नहीं

Related Posts

कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा
देश

भाजपा कभी भी आर्थिक तरक्की या विकास पर वोट नहीं मांगती, सिर्फ धर्म और जातिगत विभाजन, नफरत और राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिशों के जरिए चुनाव लड़ती है: हरपाल सिंह चीमा

May 6, 2026
राजस्व की राजनीति और प्रतिशोध का खेल: संदीप पाठक प्रकरण
संपादकीय

राजस्व की राजनीति और प्रतिशोध का खेल: संदीप पाठक प्रकरण

May 2, 2026
गणित से ज़्यादा दिलचस्प है सियासी रसायन
संपादकीय

गणित से ज़्यादा दिलचस्प है सियासी रसायन

April 3, 2026
हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए एमएसपी, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए एमएसपी, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 15, 2026
Next Post
IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR में बढ़ी गर्मी, 29°C तक जा सकता है तापमान, फिलहाल बारिश के आसार नहीं

IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR में बढ़ी गर्मी, 29°C तक जा सकता है तापमान, फिलहाल बारिश के आसार नहीं

New Delhi, India
Sunday, May 17, 2026
Mist
29 ° c
45%
8.6mh
47 c 35 c
Mon
46 c 37 c
Tue

ताजा खबर

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

May 16, 2026
कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 16, 2026
अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना 40 से 90 वर्ष से अधिक आयु के मरीज़ों के लिए बनी सहारा,98 वर्षीय मरीज़ भी लाभान्वित

May 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved