• About us
  • Contact us
Wednesday, May 20, 2026
40 °c
New Delhi
40 ° Thu
39 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

News Desk by News Desk
May 20, 2026
in देश
केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान
Share on FacebookShare on Twitter
  • – नीट परीक्षार्थियों की मांग पर मैंने सीएम भगवंत मान से 20-22 जून तक पंजाब रोडवेज में सफर मुफ्त करा दिया है- केजरीवाल
  • – सभी बच्चे हिम्मत से काम लें और जमकर मेहनत करें, डॉक्टर बनने का सभी का सपना पूरा होगा- केजरीवाल

नई दिल्ली/पंजाब, 20 मई 2026: नीट की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज की बस में किराया नहीं लगेगा। बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अपील के बाद पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज की बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का एलान किया है। ताकि गरीब परिवार के बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न आए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नीट परीक्षार्थियों की मांग पर मैंने सीएम भगवंत मान से 20-22 जून तक पंजाब रोडवेज में सफर मुफ्त करा दिया है। सभी बच्चे हिम्मत से काम लें और जमकर मेहनत करें। डॉक्टर बनने का सभी का सपना पूरा होगा।

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई बच्चों ने मुझे लिखा था कि उनके पास इतने पैसे भी नहीं होते कि वे परीक्षा वाले दिन अपने घर से सेंटर तक जाने का किराया दे सकें। बच्चों ने इस बारे में मदद मांगी थी। मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस बारे में जिक्र किया है। जिसके बाद पंजाब सरकार ने 20-22 जून तक नीट परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का पंजाब रोडवेज की बस में किराया माफ कर दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि बच्चे अच्छे से और खूब जमकर तैयारी करें तथा अपने हौसले बुलंद रखें। कुछ बच्चों ने लिखा था कि उन्हें डिप्रेशन हो रहा है और मोटिवेशन नहीं मिल रहा है। बच्चों को ऐसी बातें नहीं करनी हैं, बल्कि हिम्मत से काम लेना है और खूब जमकर मेहनत करनी है। सभी बच्चे सफल होंगे, डॉक्टर बनेंगे और सबके सपने पूरे होंगे। सभी बच्चों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

वही, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीट की परीक्षा देने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे बड़े सपने देख रहे हैं और सपने बड़े होने भी चाहिए, क्योंकि सपनों को साकार करना सरकारों का फर्ज है। कहा जाता है कि सपने वे नहीं होते जो नींद में आते हैं, बल्कि सपने वे होते हैं जो सोने नहीं देते। नीट का पेपर क्रैक करना एक बहुत अच्छा सपना है। मुझे पता चला है कि बहुत सारे बच्चों के पास इतने पैसे भी नहीं होते कि वे सेंटर तक पहुंचने का किराया दे सकें। 21 जून को नीट का पेपर है, इसलिए 20, 21 और 22 जून को पंजाब सरकार की रोडवेज बसों में सफर बिल्कुल मुफ्त किया जा रहा है। बच्चों को बस अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा।

भगवंत मान ने कहा कि बच्चे 20 या 21 तारीख को सेंटर जा सकते हैं और 22 को वापस आ सकते हैं। इन तीन दिनों का किराया पंजाब सरकार की तरफ से बिल्कुल मुफ्त कर दिया गया है। बच्चे पेपर की तैयारी पूरे जोर, जोश और दृढ़ इरादे के साथ करें। मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि सभी बच्चे अपनी जिंदगी में मंजिल तक पहुंचने में सफल हों और अपने माता-पिता, अपने राज्य और देश का नाम रोशन करें।

भगवंत सिंह मान ने एक्स पर कहा कि कई गरीब बच्चे नीट का पेपर देते हैं। उनके पास सेंटर में जाने के किराए के पैसे भी नहीं होते। अभी जब केजरीवाल जी ने नीट के बच्चो से बात की तो बच्चों ने मदद करने की मांग की। 21 जून को नीट का पेपर है। तो पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में नीट की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ़ होगा। आपका एडमिट कार्ड दिखा दो, आपकी टिकट नहीं लगेगी। भगवान आपको सफलता दे।
Tags: Arvind KejriwalCM Bhagwant MannEducation News HindiNEET Exam 2026Punjab Roadways Free Travelनीट परीक्षापंजाब न्यूज़पंजाब रोडवेज मुफ्त यात्रा
Previous Post

विश्व प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ अपने साथियों के साथ आप में शामिल

Next Post

पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

Related Posts

पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया
देश

पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया

May 20, 2026
बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

पंजाब के परिवारों के लिए ₹10 लाख तक की मेडिकल बचत? भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से मध्यम वर्ग सहित आम लोगों को बड़ी राहत

May 20, 2026
हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान

भगवंत मान सरकार की ओर से गांव सतौज से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, गांवों को खंभों से मुक्त करने से पंजाब के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी
देश

भगवंत मान सरकार की ओर से गांव सतौज से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, गांवों को खंभों से मुक्त करने से पंजाब के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

May 19, 2026
मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

मोदी सरकार खाड़ी युद्ध की आड़ में लोगों से अपनी विदेश एवं आर्थिक नीति की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 19, 2026
Next Post
पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

Please login to join discussion
New Delhi, India
Wednesday, May 20, 2026
Clear
40 ° c
14%
18.4mh
45 c 35 c
Thu
44 c 34 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया

पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया

May 20, 2026
बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के परिवारों के लिए ₹10 लाख तक की मेडिकल बचत? भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से मध्यम वर्ग सहित आम लोगों को बड़ी राहत

May 20, 2026
हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान

हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान

May 20, 2026
पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

May 20, 2026
केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

May 20, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved