N

News Desk

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में दुर्गा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का एडीजी ने लिया जायजा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
देश

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में दुर्गा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का एडीजी ने लिया जायजा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने आम लोगों से संवाद कर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने पंडालों में भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और पुलिस गश्त के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

17 October 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: रानीपुर गांव में बमबाजी और हवाई फायरिंग से मची दहशत, बाइक छोड़कर भागे आरोपी
देश

उत्तर प्रदेश: रानीपुर गांव में बमबाजी और हवाई फायरिंग से मची दहशत, बाइक छोड़कर भागे आरोपी

जानकारी के अनुसार, रानीपुर गांव में अरुण, यशवंत, मानसिंह और शाहिद समेत करीब पांच युवक खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर युवकों की ओर सुतली बम फेंक दिया। धमाका होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद आरोप है कि बाइक सवारों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे आसपास के लोग सहम गए।

17 October 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: किशोरी के अपहरण और दुराचार में राहुल को 10 साल की कैद, 30 हजार जुर्माना
देश

उत्तर प्रदेश: किशोरी के अपहरण और दुराचार में राहुल को 10 साल की कैद, 30 हजार जुर्माना

अभियोजन पक्ष के अनुसार, मामला अहिरौली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। छह जून 2023 को बहती सोनावां निवासी राहुल पुत्र रामलाल किशोरी को अपने साथ ले गया था। बताया गया कि किशोरी अपने साथ सोने की चेन, अंगूठी और एक जोड़ी सोने की झुमकी भी ले गई थी।

17 October 2026 · 2 minNews Desk
बॉलीवुड की रॉयल्टी और नए दौर की आउटसाइडर का मिलन: रेवती महुरकर ने ईशा देओल के साथ साझा किया एक खास पल
स्पेशल स्टोरी

बॉलीवुड की रॉयल्टी और नए दौर की आउटसाइडर का मिलन: रेवती महुरकर ने ईशा देओल के साथ साझा किया एक खास पल

रेवती के लिए, जो बॉलीवुड में एक आउटसाइडर के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं, हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित फिल्मी परिवारों में से एक से ताल्लुक रखने वाली ईशा देओल के साथ स्टेज साझा करना बेहद यादगार अनुभव रहा। ईशा, जो एक बार फिर मनोरंजन जगत में अपनी वापसी को लेकर सुर्खियों में हैं, अपने स्टारडम और सहज गर्मजोशी के साथ इस मौके पर मौजूद थीं।

16 October 2026 · 3 minNews Desk
लोकतंत्र उन सवालों को खामोश नहीं कर सकता, जो उसे जीवंत बनाए रखते हैं: चुनावी निष्पक्षता, विरोध के अधिकार और संवैधानिक जवाबदेही पर एडवोकेट सना रईस खान
देश

लोकतंत्र उन सवालों को खामोश नहीं कर सकता, जो उसे जीवंत बनाए रखते हैं: चुनावी निष्पक्षता, विरोध के अधिकार और संवैधानिक जवाबदेही पर एडवोकेट सना रईस खान

“लोकतंत्र की ताकत इस बात से नहीं मापी जाती कि वह असहमति को कितनी कुशलता से नियंत्रित करता है, बल्कि इस बात से मापी जाती है कि वह असहमति का कितनी साहसपूर्वक जवाब देता है।”

16 October 2026 · 2 minNews Desk
अदा शर्मा ने अपनी आवाज़ में LIVE गाया ‘महिषासुर मर्दिनी’, उनकी नाचती आँखों ने फैंस को दिलाई श्रीदेवी की याद!
बॉलीवुड

अदा शर्मा ने अपनी आवाज़ में LIVE गाया ‘महिषासुर मर्दिनी’, उनकी नाचती आँखों ने फैंस को दिलाई श्रीदेवी की याद!

जहाँ उनकी सुरीली आवाज़ ने लोगों का ध्यान खींचा है, वहीं आँखों के ज़रिए भावनाओं को व्यक्त करने की उनकी कला इस प्रस्तुति का सबसे खास आकर्षण बन गई है। जैसे-जैसे शक्तिशाली श्लोक आगे बढ़ते हैं, उनकी नज़र में भक्ति, गहराई और माँ दुर्गा की उग्र शक्ति का भाव सहजता से दिखाई देता है। उनकी यह प्रस्तुति बिना किसी भव्य कोरियोग्राफी या नृत्य के बड़े-बड़े मूव्स के भी दर्शकों को बाँधे रखती है।

16 October 2026 · 2 minNews Desk
कृष्णा गौतम ने तीन पवित्र ज्योतिर्लिंगों के किए दर्शन, सोमनाथ, नागेश्वर और भीमाशंकर में लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
स्पेशल स्टोरी

कृष्णा गौतम ने तीन पवित्र ज्योतिर्लिंगों के किए दर्शन, सोमनाथ, नागेश्वर और भीमाशंकर में लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

भगवान शिव के भक्तों के लिए ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अत्यंत धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि ये पवित्र मंदिर महादेव की दिव्य उपस्थिति का प्रतीक हैं। देशभर से श्रद्धालु यहां शांति, शक्ति और आध्यात्मिक संतुष्टि की कामना लेकर पहुंचते हैं।

16 October 2026 · 3 minNews Desk
आप यकीन नहीं करेंगे! अदा शर्मा के घर में न बेड, न सोफा, न डाइनिंग टेबल, आखिर जमीन पर क्यों सोती हैं ‘द केरल स्टोरी’ की एक्ट्रेस?
बॉलीवुड

आप यकीन नहीं करेंगे! अदा शर्मा के घर में न बेड, न सोफा, न डाइनिंग टेबल, आखिर जमीन पर क्यों सोती हैं ‘द केरल स्टोरी’ की एक्ट्रेस?

अदा शर्मा मुंबई के उस अपार्टमेंट में रहती हैं, जहां कभी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे। बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने अपने घर को बेहद मिनिमलिस्टिक रखा है, जहां पारंपरिक फर्नीचर तक मौजूद नहीं है। न टीवी, न सोफा, न डाइनिंग टेबल और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उनके घर में बेड भी नहीं है!

16 October 2026 · 3 minNews Desk
अदा शर्मा के 8 नवरात्रि लुक्स, जो साबित करते हैं कि फेस्टिव फैशन मजेदार, हटके और एलिगेंट भी हो सकता है
बॉलीवुड

अदा शर्मा के 8 नवरात्रि लुक्स, जो साबित करते हैं कि फेस्टिव फैशन मजेदार, हटके और एलिगेंट भी हो सकता है

अदा शर्मा की पीच साड़ी अंडरस्टेटेड ग्लैमर का बेहतरीन उदाहरण है। साड़ी पर बना बारीक एम्बेलिश्ड बॉर्डर बिना लुक को जरूरत से ज्यादा हैवी बनाए उसमें हल्की-सी चमक जोड़ता है। स्टेटमेंट ईयररिंग्स, चूड़ियों और खुले, करीने से स्टाइल किए गए बालों के साथ उनका यह लुक बेहद एलिगेंट और सहज नजर आता है। जो लोग नवरात्रि में बहुत ज्यादा हैवी आउटफिट्स के बजाय ग्रेसफुल और क्लासी अंदाज पसंद करते हैं, उनके लिए यह लुक परफेक्ट है।

16 October 2026 · 4 minNews Desk
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज़ क्लस्टर, महवल का किया उद्घाटन; ₹140.95 करोड़ की लागत से विकसित परियोजना से बिहार के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति
देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज़ क्लस्टर, महवल का किया उद्घाटन; ₹140.95 करोड़ की लागत से विकसित परियोजना से बिहार के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को बदलने और विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अब अधिक समय नहीं लगेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति में बिहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

16 October 2026 · 9 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: हत्या के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 25-25 हजार रुपये जुर्माना
देश

उत्तरप्रदेश: हत्या के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 25-25 हजार रुपये जुर्माना

पुलिस के अनुसार, गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़नपुर निवासी बलराम सिंह उर्फ चट्टू सिंह और मलखान सिंह के विरुद्ध वर्ष 2016 में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। वादी की तहरीर के आधार पर थाना गाजीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 177/2016, धारा 302 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की गई। इसके बाद मामला विचारण के लिए न्यायालय भेजा गया।

16 October 2026 · 2 minNews Desk
मध्य प्रदेश : उज्जैन में दर्दनाक हादसा; बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बस, दो युवकों की मौत और 8 घायल
देश

मध्य प्रदेश : उज्जैन में दर्दनाक हादसा; बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बस, दो युवकों की मौत और 8 घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शर्मा बस क्रमांक MP 70 P0 161 आगर से उज्जैन की ओर जा रही थी। इसी दौरान घोंसला के तराना फंटे के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पुलिया में उतर गई। हादसे में महेश पिता बापू और मोहन पिता मांगीलाल की मौत हो गई। दोनों मृतक ब्राह्मण बड़ौद, बड़नगर क्षेत्र के निवासी थे और इंगोरिया थाना क्षेत्र से संबंधित थे।

16 October 2026 · 2 minNews Desk
मध्य प्रदेश : राजगढ़ में दर्दनाक हादसा; ओमनी वैन की टक्कर से 5 साल के मासूम की मौत, पिता गंभीर घायल
देश

मध्य प्रदेश : राजगढ़ में दर्दनाक हादसा; ओमनी वैन की टक्कर से 5 साल के मासूम की मौत, पिता गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार, अमलारोड़ निवासी भगवान सिंह नागर शुक्रवार को पत्नी रीना नागर और 5 वर्षीय बेटे निर्भय उर्फ नमन के साथ देहरी बामन गांव मे मृत्युभोज में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तीनों बाइक से अपने गांव अमलारोड़ लौट रहे।

16 October 2026 · 2 minNews Desk
बिहार: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव, ज्वेलर्स की दुकान से सोना-चांदी लूटकर की ताबड़तोड़ फायरिंग
देश

बिहार: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव, ज्वेलर्स की दुकान से सोना-चांदी लूटकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

भावेश कुमार किसी तरह अपनी जान बचाकर दुकान से बाहर भेज और हल्ला करने लगे, लेकिन दुकान के बाहर मौजूद चार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और दुकान के अंदर दो अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी।

16 October 2026 · 1 minNews Desk
मध्यप्रदेश: CM मोहन यादव के सामने विधायक पंकज उपाध्याय ने उठाईं किसानों की समस्याएं, शक्कर कारखाना शुरू कराने की मांग
देश

मध्यप्रदेश: CM मोहन यादव के सामने विधायक पंकज उपाध्याय ने उठाईं किसानों की समस्याएं, शक्कर कारखाना शुरू कराने की मांग

जौरा विधानसभा क्षेत्र में किसानों की समस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए विधायक ने कैलारस शक्कर कारखाने के पुनः संचालन की मांग की। उन्होंने कारखाने के लिए जारी रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) में संशोधन कर 12 हेक्टेयर के स्थान पर 38 हेक्टेयर भूमि निर्धारित करने और इसे सहकारिता क्षेत्र के तहत संचालित करने की दिशा में कार्रवाई करने का आग्रह किया।

16 October 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: जौनपुर में पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार, तो मोबाइल टावर पर चढ़ा पति; 2 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
देश

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार, तो मोबाइल टावर पर चढ़ा पति; 2 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कंधी गांव में पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक अपनी पत्नी को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया।

15 October 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: अंबेडकरनगर में कक्षा छह की छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई, प्रधानाध्यापक सस्पेंड
देश

उत्तर प्रदेश: अंबेडकरनगर में कक्षा छह की छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई, प्रधानाध्यापक सस्पेंड

जानकारी के अनुसार, कथित घटना 10 अक्टूबर को विद्यालय में हुई थी। घर पहुंचने के बाद छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने सोमवार को पुलिस से शिकायत की। मामला संज्ञान में आने पर शिक्षा विभाग ने भी जांच शुरू कर दी।

15 October 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: पिंडरा से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पोस्ट से दिए संकेत
देश

उत्तर प्रदेश: पिंडरा से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पोस्ट से दिए संकेत

अजय राय ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पिंडरा सिर्फ विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका परिवार है। उन्होंने मां नक्टेश्वरी देवी के आशीर्वाद का जिक्र करते हुए कहा कि इसी आशीर्वाद से उन्हें पहली बार चुनाव में जीत मिली थी। उन्होंने पिंडरा के लोगों को विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ मां के दरबार में शीश नवाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले भी अजय राय पिंडरा से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं।

15 October 2026 · 2 minNews Desk
छत्तीसगढ़: मुर्गी चोरी के मामूली विवाद में पड़ोसी ने डंडे से पीट-पीटकर की युवक की हत्या, आरोपी फरार
देश

छत्तीसगढ़: मुर्गी चोरी के मामूली विवाद में पड़ोसी ने डंडे से पीट-पीटकर की युवक की हत्या, आरोपी फरार

मिली जानकारी के अनुसार, जमनीमुड़ा गांव में आमने-सामने रहने वाले दो पड़ोसियों के बीच मुर्गी चोरी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप-प्रत्यारोप के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी नारायण सिंह कोरते ने तैश में आकर खुशाल सिंह कंवर के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। हमले में खुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और सुबह तक उसकी मौत हो गई।

15 October 2026 · 1 minNews Desk
मध्य प्रदेश: मुरैना में नकली खाद का कथित कारोबार बेनकाब, सरकारी DAP की बोरियों में भरा जा रहा था मिट्टी-कंकड़!
देश

मध्य प्रदेश: मुरैना में नकली खाद का कथित कारोबार बेनकाब, सरकारी DAP की बोरियों में भरा जा रहा था मिट्टी-कंकड़!

मौके पर करीब आधा दर्जन मजदूर खाद भरने और बोरियों की पैकिंग करते मिले। बताया गया कि मजदूरों को मंडी से 800 रुपये प्रतिदिन की दिहाड़ी पर काम के लिए लाया गया था। अब जांच का अहम सवाल यह है कि खाद के नाम पर तैयार किए जा रहे इस मिश्रण को कहां और किसके माध्यम से खपाने की तैयारी थी।

15 October 2026 · 2 minNews Desk
जिस सीएमडी को सीबीआई ने बाहर किया, जिस सीएमडी को वापकोस वापस ले आया — और भुगतान किसने किया
देश

जिस सीएमडी को सीबीआई ने बाहर किया, जिस सीएमडी को वापकोस वापस ले आया — और भुगतान किसने किया

वापकोस का एक पूर्व अध्यक्ष सीबीआई की भ्रष्टाचार एफआईआर में अकेला अभियुक्त है। दूसरे को, सूत्रों के अनुसार, चुपचाप पश्चिम बंगाल में कंपनी का "लायज़न" बनाकर फिर से रखा गया है — ऐसी शर्तों पर जिन्हें कोई बताने को तैयार नहीं, एक ऐसे बिचौलिये के ज़रिये जिसका नाम पहले से पुलिस एफआईआर में दर्ज है। कंपनी को चलाने वाले कर्मचारी उसके आयातित सलाहकारों और वकीलों के मुकाबले आधी तनख़्वाह पाते हैं।

15 October 2026 · 8 minNews Desk
16 साल की मासूम, 50 साल का दूल्हा, पांच लाख में तय हुआ रिश्ता, वक्त पर पहुंची टीम ने रुकवाई शादी
देश

16 साल की मासूम, 50 साल का दूल्हा, पांच लाख में तय हुआ रिश्ता, वक्त पर पहुंची टीम ने रुकवाई शादी

टीम ने जब छापेमारी की, तब घर में शादी से जुड़ी रस्में चल रही थीं। कार्रवाई की भनक लगते ही लड़की के परिजन मौके से फरार हो गए। वहां केवल किशोरी मिली। जिस घर में शादी की तैयारियां की जा रही थीं, वह लड़की के परिवार का नहीं, बल्कि एक बिचौलिए का बताया जा रहा है। बिचौलिया भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया, हालांकि उसकी पत्नी और बच्चे मौके पर मौजूद थे। टीम ने किशोरी को रेस्क्यू कर सुरक्षित वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

15 October 2026 · 2 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
देश

उत्तरप्रदेश: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में गोरखपुर निवासी अमरजीत निषाद, सूर्यभान सिंह, अतुल निषाद, हिमांशु साहनी, विजय निषाद, शिवनाथ मद्धेशिया और गोवर्धन मद्धेशिया शामिल हैं। इनके पास से घटना में इस्तेमाल काली स्कॉर्पियो और सफेद अर्टिगा कार बरामद हुई है।

14 October 2026 · 2 minNews Desk
मध्यप्रदेश: मंदसौर में स्कॉर्पियो के गुप्त ठिकानों से मिले 1.29 करोड़, सरपंच समेत 3 हिरासत में
देश

मध्यप्रदेश: मंदसौर में स्कॉर्पियो के गुप्त ठिकानों से मिले 1.29 करोड़, सरपंच समेत 3 हिरासत में

दरअसल, जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा उदा में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम के सरपंच भवानीशंकर मीणा के घर उत्तर प्रदेश के दो व्यक्ति बिना नंबर की स्कॉर्पियो-एन कार से पहुंचे हैं। कार घर के पीछे बने बाड़े में खड़ी है। सूचना में यह भी बताया गया कि कार में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित रकम होने की आशंका है, जिसे विशेष तरीके से छिपाया गया है, सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की विशेष टीम ने सरपंच भवानीशंकर मीणा के निवास पर दबिश दी।

14 October 2026 · 2 minNews Desk