• About us
  • Contact us
Thursday, June 4, 2026
36 °c
New Delhi
34 ° Fri
35 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bihar Engineering University का बड़ा डिजिटल कदम: INFLIBNET के साथ MoU, अब सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों को मिलेगी ‘National Level’ डिजिटल लाइब्रेरी

News Desk by News Desk
January 16, 2026
in देश
Bihar Engineering University का बड़ा डिजिटल कदम: INFLIBNET के साथ MoU, अब सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों को मिलेगी ‘National Level’ डिजिटल लाइब्रेरी
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना और सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क (INFLIBNET) केन्द्र, गांधीनगर के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते के तहत राज्य के सभी सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर के डिजिटल शैक्षणिक एवं शोध संसाधनों तक संस्थागत और निःशुल्क पहुँच प्राप्त होगी।

समझौता ज्ञापन पर बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार तथा INFLIBNET केन्द्र की ओर से निदेशक प्रो. देविका पी. मदल्ली ने हस्ताक्षर किया । इस अवसर पर माननीय मंत्री, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, श्री सुनील कुमार, विभागीय सचिव डॉ. प्रतिमा, निदेशक श्री अहमद महमूद, बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेश कांत वर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

MoU के तहत बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय एवं इसके अधीन सभी सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालयों को शोधगंगा, शोधशुद्धि (प्लेज़रिज़्म डिटेक्शन सिस्टम), वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS), IRINS, SOUL लाइब्रेरी ऑटोमेशन सिस्टम, IndCat, ShodhChakra, INFED, ILMS, ShodhPrabha तथा INFYMEET जैसी सेवाओं की सुविधा मिलेगी। इन प्लेटफॉर्मों के माध्यम से ई-जर्नल, ई-बुक्स, शोध प्रबंध, पेटेंट, सम्मेलन विवरण तथा शोध से जुड़े डिजिटल संसाधनों की एकीकृत और प्रमाणिक उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार ने कहा कि बिहार सरकार तकनीकी शिक्षा को ज्ञान, शोध और नवाचार से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि INFLIBNET जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म छात्रों और शोधार्थियों को एक ही मंच पर उच्च गुणवत्ता वाली शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराते हैं, जिससे राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी देश के अग्रणी संस्थानों के समान अध्ययन और शोध का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल बिहार सरकार के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें तकनीकी शिक्षा को अधिक सुलभ, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाना प्राथमिकता है।

MoU कि विस्तृत जानकारी देते हुए विभागीय सचिव डॉ. प्रतिमा ने बताया कि नई व्यवस्था से छात्रों को अध्ययन और शोध के लिए भरोसेमंद एवं अद्यतन सामग्री अब एक ही माध्यम से उपलब्ध हो सकेगी। इससे प्रोजेक्ट कार्य, सेमिनार, थीसिस और शोध गतिविधियों की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा अलग-अलग स्रोतों पर निर्भरता कम होगी। साथ ही शोधशुद्धि जैसी सेवाओं से अकादमिक लेखन में गुणवत्ता और अनुशासन सुनिश्चित किया जा सकेगा।INFLIBNET के साथ यह सहयोग तकनीकी शिक्षा संस्थानों में अकादमिक संसाधनों के प्रबंधन को अधिक सुव्यवस्थित बनाएगा।

इस दौरान बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेश कांत वर्मा ने कहा कि INFLIBNET के साथ यह साझेदारी विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इससे विश्वविद्यालय और इसके अधीन महाविद्यालयों की शिक्षण एवं शोध व्यवस्था राष्ट्रीय डिजिटल अकादमिक नेटवर्क से सशक्त रूप से जुड़ सकेगी।

INFLIBNET के साथ यह सहयोग तकनीकी शिक्षा संस्थानों में अकादमिक संसाधनों के प्रबंधन, शोध डेटा के एकीकरण और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देगा। समझौते के उपरांत संबंधित महाविद्यालयों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, आवश्यक तकनीकी व्यवस्था तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से इन सेवाओं को नियमित शैक्षणिक और शोध कार्यों से जोड़ा जाएगा।

Tags: BEU PatnaBihar Engineering UniversityBihar Govt Engineering CollegesDigital Library BiharINFLIBNET MoUONOS subscriptionShodhganga accessShodhshuddhi plagiarismTechnical Education Bihar
Previous Post

Punjab Rabies Vaccine: कुत्ते के काटने का डर अब ‘इलाज’ में बदला… 881 Aam Aadmi Clinics में मुफ्त Anti-Rabies Vaccine से मान सरकार का बड़ा कदम

Next Post

Patna में Passport Seva Kendra बना ‘आर्ट गैलरी’… DPS के बच्चों की Painting Exhibition और KVIC खादी शोरूम का उद्घाटन

Related Posts

‘उमंग-2026’ के तहत राज्यस्तरीय साहित्यिक-सांस्कृतिक स्पर्धाओं में इंजीनियरिंग छात्रों ने दिखाई विविध प्रतिभा ।
देश

‘उमंग-2026’ के तहत राज्यस्तरीय साहित्यिक-सांस्कृतिक स्पर्धाओं में इंजीनियरिंग छात्रों ने दिखाई विविध प्रतिभा ।

February 12, 2026
बिहार: IFS प्रोबेशनरी अधिकारियों ने विज्ञान-तकनीक विभाग का किया दौरा, AI और विदेशी भाषाओं पर चर्चा
देश

बिहार: IFS प्रोबेशनरी अधिकारियों ने विज्ञान-तकनीक विभाग का किया दौरा, AI और विदेशी भाषाओं पर चर्चा

January 21, 2026
Bihar Govt Wins Excellence Award : IIT Bombay ने बिहार को दिया बड़ा सम्मान! तकनीकी शिक्षा में Excellence का अवॉर्ड जीतकर बना मिसाल
अभी-अभी

Bihar Govt Wins Excellence Award : IIT Bombay ने बिहार को दिया बड़ा सम्मान! तकनीकी शिक्षा में Excellence का अवॉर्ड जीतकर बना मिसाल

July 17, 2025
Jamui Polytechnic News: बिहार में तकनीकी शिक्षा का नया युग! जमुई में इंडस्ट्री-इंस्टिट्यूट मीट में 24 कंपनियों से हुए करार
देश

Jamui Polytechnic News: बिहार में तकनीकी शिक्षा का नया युग! जमुई में इंडस्ट्री-इंस्टिट्यूट मीट में 24 कंपनियों से हुए करार

May 30, 2025
Next Post
Patna में Passport Seva Kendra बना ‘आर्ट गैलरी’… DPS के बच्चों की Painting Exhibition और KVIC खादी शोरूम का उद्घाटन

Patna में Passport Seva Kendra बना ‘आर्ट गैलरी’… DPS के बच्चों की Painting Exhibition और KVIC खादी शोरूम का उद्घाटन

New Delhi, India
Thursday, June 4, 2026
Sunny
36 ° c
26%
9.7mh
41 c 28 c
Fri
41 c 30 c
Sat

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

June 3, 2026
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

June 3, 2026
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved