अजय सिन्हा की फ़िल्म 'सबपे भारी जनेऊ धारी' रिलीज

Wasim21 February 20241 min read0 viewsभोजपुरी

मुंबई, 21 फरवरी (कड़वा सत्य) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने निर्माता-निर्देशक अजय सिन्हा की भोजपुरी फिल्म ‘सबपे भारी जनेऊ धारी’ रिलीज हो गयी है।

अजय सिन्हा ने कहा कि हमने एक शानदार फिल्म बनाई थी, जो दर्शकों को पसंद आ रही है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म से कई सीन कटवाए, बावजूद रिलीज के बाद इसका कोई असर फिल्म पर नहीं दिख रहा है। लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं। यह हमारे लिए शानदार खबर है और हम दर्शकों को धन्यवाद देते हैं कि आपको हमारी फिल्म पसंद आ रही है। मैं दर्शकों से ये ही आग्रह करूंगा कि जिन्होंने फिल्म देख ली है, वो आगे भी अपने दोस्तों और परिजनों को फिल्म देखने के लिए प्रेरित करें। इस फिल्म में कहानी और संवाद के साथ गीत संगीत भी आपके मन को मंत्रमुग्ध करने वाले हैं और साथ ही एक सार्थक संदेश भी है, जो युवा पीढ़ियों के लिए आवश्यक है।

साई एंटरटेनमेंट बैनर तले निर्मित निर्माता- निर्देशक अजय सिन्हा की फ़िल्म ‘सबपे भारी जनेऊ धारी’ में मुख्य भूमिका में अजय सिन्हा, सूरज के शाह, शालू सिंह, प्रशांत राज (जूनियन टाइगर श्रॉफ), अनामिका तिवारी,संतोष श्रीवास्तव, अनुराधा यादव, प्रमोद सिंह टाइगर, संतोष वर्मा, प्रमोद औसाहरी, नैनु शुक्ला, सत्य प्रकाश सिंह, ललई सिंह, अरुण सिंह, सोनू हैं। फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार धरम हिंदुस्तानी, अजय सिन्हा हैं। पटकथा एवं संवाद लीला सिन्हा, अजय सिन्हा ने लिखा है। छायांकन मनीष के. व्यास, संकलन ब्रिजेश मालवीय, योगेश पांडेय, मारधाड़ श्रवण कुमार, नृत्य अर्जुन चौधरी कॉस्ट्यूम संतोष वर्मा, डीआई हेमन्त थापा, पार्श्व संगीत राजा राम यादव, स्थिर चित्रण आर.जी. राव का है।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment