अरविंद अकेला कल्लू का गाना यार + भतार = देवर रिलीज

Wasim11 March 20241 min read1 viewभोजपुरी

मुंबई, 11 मार्च (कड़वा सत्य) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना यार + भतार = देवर रिलीज हो गया है।

गाना यार + भतार = देवर को लेकर कल्लू ने कहा कि होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ देवर और भाभी के बीच अतरंगी संवाद वाला भी होता है। यह सदियों से चली आ रही परंपरा है जो हमारी लोक संस्कृति में बसती है। उसी को केंद्र में रखकर यह गाना बनाया गया है जो दर्शकों को भी पसंद आ रहा है। गाने को हमने नएपन के साथ रिलीज किया है और इसमें एक अलग अंदाज के साथ स्वैग देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि मेरा यह गाना सबको पसंद आएगा और आगे भी मैं होली के एक से बढ़कर एक गाने लेकर आता रहूंगा और अपने श्रोताओं की होली को यादगार बना दूंगा।

गाना यार + भतार = देवर डीआरएस म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री डिंपल सिंह नजर आ रही है, जिनके साथ कल्लू की केमिस्ट्री बेहद फिट नजर आ रही है। गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है। लिरिक्स शुभदायल सोहरा का है। म्यूजिक रोशन सिंह का हैं। वीडियो डायरेक्ट वेंकट महेश हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर नीतिश सिंह हैं। कोरियोग्राफर सोनू प्रीतम हैं।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment