निशा दुबे की भोजपुरी फ़िल्म यारियां की शूटिंग पूरी

Wasim10 January 20241 min read0 viewsभोजपुरी

मुंबई, 10 जनवरी (कड़वा सत्य) अभिनेत्री-गायिका निशा दुबे की आने वाली भोजपुरी फ़िल्म यारियां की शूटिंग पूरी हो गयी है।

फ़िल्म यारियां में निशा दुबे के साथ आदित्य ओझा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फ़िल्म यारिया की शूटिंग पूरी हो गयी है।फ़िल्म यारियां को लेकर निशा दुबे ने कहा,जल्द ही आपलोग मेरे एक नए अवतार से रूबरू होंगे और यह फ़िल्म सबका भरपूर मनोरंजन करेगी।

राम एंटरटेनमेंट बैनर के तले बनी फिल्म यारियां के निर्माता राम वी प्रजापति हैं, वहीं इस फ़िल्म का निर्देशन चंदन सिंह ने किया है। फ़िल्म यारियां में निशा दुबे और आदित्य ओझा के साथ राम प्रजापति, प्रतीक्षा उपाध्याय, मनोज द्विवेदी, रमेश द्विवेदी, गुलशन पांडेय, शकीला मजीद, आशीष तिवारी, नेहा सिंह, अनु मौर्या, साहेब लालधारी नजर आयेंगे।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment