माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का गाना मरद बनाइब रंगदरवा के रिलीज

Wasim13 February 20241 min read0 viewsभोजपुरी

मुंबई, 13 फरवरी (कड़वा सत्य) भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का गाना मरद बनाइब रंगदरवा के रिलीज हो गया है।

'मरद बनाइब रंगदरवा के' गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में माही श्रीवास्तव कहती हैं कि 'तू ही कहा केहू से डेराई केहु के, खात बानी आपन लजाई काहे के... ढील देले बानी इयारवा के, राखेला सवख हथियरवा के, जाईब खिलाफ भले घरवा के, बाकी मरद बनाइब रंगदरवा के...'

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत मरद बनाइब रंगदरवा के' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर गोल्डी यादव हैं।इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी हैं और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। वीडियो डायरेक्टर विझेल, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment