साल के अंतिम दिनों में आने वाला है सुपर स्टार राकेश मिश्रा का धमाकेदार गाना “लड्डू बटले रही”

Wasim18 December 20231 min read0 viewsभोजपुरी

पटना 18 दिसंबर (कड़वा सत्य) वर्ष 2023 के सुपर हिट गानों की श्रृंखला में सुपर स्टार राकेश मिश्रा का धमाकेदार गाना “लड्डू बटले रही” रिलीज होने वाला है। इस गाने का टीजर आउट हुआ है। गाने का टीजर राकेश मिश्रा के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और इसका फुल लेंग्थ गाना भी इसी चैनल से रिलीज होने वाला है।

सुपर स्टार राकेश मिश्रा ने इसकी जानकरी देते हुए कहा कि यह गाना बेहद खूबसूरत है। गाना लोगों को खूब पसंद आएगा और मुझे भोजपुरी के संगीत प्रेमियों पर पूरा भरोसा है, कि वे हर बार की तरह इस गाने को भी खूब प्यार मिलेगा। यह गाना इस साल का सबसे बड़ा गाना साबित हो सकता है, इसके लिए दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है, जो मुझे जरुर मिलेगा।

राकेश मिश्र ने टीजर को धमाकेदार बताया। वहीं इस गाने के रिलीज को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गाना “लड्डू बटले रही” को तैयार है। इस गाने को उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज करने वाले हैं। इस चैनल पर अब तक एक से बढ़कर एक गाने आये हैं, जिसे लोगों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि हम गाना “लड्डू बटले रही” 19 दिसंबर को रिलीज होगा।

गौरतलब है कि इस गाने को राकेश मिश्रा ने अपनी सुरीली आवाज दी है. गीतकार अरविन्द आर्यन हैं। संगीतकार विक्की वोक्स, निर्देशक पवन पाल हैं।

उप्रेती

Share:

Comments

Leave a comment