28 जनवरी को पटना के बापू सभागार में होगा फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024 का आयोजन

Wasim25 January 20241 min read0 viewsभोजपुरी

मुंबई,25 जनवरी (कड़वा सत्य) बिहार की राजधानी पटना में 28 जनवरी को फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024 का आयोजन किया जायेगा।

श्याम स्टील द्वारा प्रस्तुत और अदानी विल्मर के फॉर्च्यून सोयाबीन ऑयल द्वारा सह-संचालित पहला फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स पिछले साल मनाई गई भोजपुरी फिल्म उद्योग की 60वीं वर्षगांठ की याद दिलाने वाला है। फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स के आयोजन का मकसद भोजपुरी संगीत जगत में पहली बार भोजपुरी संगीत बिरादरी में कलाकारों और संगीतकारों के उत्कृष्ट योगदान को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना है।

आईएनमीडिया नेटवर्क के प्रबंध निदेशक, आदित्य पिट्टी ने ने कहा, फिलमची भोजपुरी की बौद्धिक संपदा, फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स, क्षेत्रीय उद्योग के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। इस शैली में हमारे निरंतर निवेश के साथ, हमारा लक्ष्य एक लॉयल ऑडियंस बेस बनाना और खुद को इस श्रेणी में अग्रणी के रूप में स्थापित करना है।

फिलमची भोजपुरी के वीपी - प्रोग्रामिंग और रणनीति, राजीव मिश्रा ने कहा, 'संगीत ने हमेशा दर्शकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स उद्योग को सम्मानित करने की हमारी पहल है, और हम इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों से निरंतर समर्थन की आशा करते हैं।उन्होंने बताया कि यह म्यूजिकल कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि यह प्रसिद्ध हिंदी पार्श्व गायक कुमार शानू और अलका याज्ञनिक के साथ-साथ भोजपुरी हस्तियों को एक मंच साझा पर लेकर आ रह है। इसके अलावा प्रसिद्ध अभिनेता अली असगर, संकेत भोसले और मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) के साथ मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ,खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, रितेश पाण्डेय, अरविंद अकेला कल्लू, प्रवेश लाल यादव और भी कई बड़े सितारे इसमें शामिल होंगे।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment