काजल त्रिपाठी और अंजली तिवारी का लोकगीत 'लभर हमार डर लागेला' रिलीज

News Desk4 September 20241 min read0 viewsभोजपुरी

मुंबई, 04 सितंबर (कड़वा सत्य) अभिनेत्री काजल त्रिपाठी और गायिका अंजली तिवारी का लोकगीत 'लभर हमार डर लागेला' रिलीज हो गया है।

भोजपुरी लोकगीत 'लभर हमार डर लागेला' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अंजली तिवारी ने गाया है और इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी नजर आ रही हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'लभर हमार डर लागेला' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को   सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास यादव हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्य, डीओपी संतोष यादव एवं नवीन, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment