पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के साथ ‘डिफेंडर’ लेकर आ रही है अक्षरा सिंह

Wasim29 March 20241 min read0 viewsभोजपुरी

मुंबई, 29 मार्च (कड़वा सत्य) भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह जल्द ही पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के साथ गाना ‘डिफेंडर’ लेकर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह और मनकीरत औलख गाना ‘डिफेंडर’ में मिलकर धमाल मचाने वाले हैं। अक्षरा सिंह ने इस गाने की एक क्लिप अपने इंस्टाग्  अकाउंट से शेयर की है। अक्षरा सिंह के इस गाने में रेणुका पंवार की आवाज है, जबकि मनकीरत औलख ने अपनी स्वैग वाली आवाज से इस गाने को और बड़ा बनाया है। वहीं, इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह और मनकीरत औलख हैं।

अक्षरा सिंह इस गाने को लेकर बेहद एक्साइटेड है और उन्होंने कहा है कि इस गाने का उन्हें भी बेसब्री से इंतजार है। यह गाना पंजाबी में है। लेकिन भोजपुरी के दर्शक भी इस गाने को खूब पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि मनकीरत औलख पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े हस्ताक्षर हैं। उनके साथ काम करना एक अलग अनुभव देने वाला है। उम्मीद करती हूं कि पंजाबी इंडस्ट्री में भी लोगों को मेरी अदाकारी पसंद आए। यह गाना जल्दी रिलीज होने वाला है।

गाना डिफेंडर को मनकीरत औलख और रेणुका पंवार ने गाया है। म्यूजिक सेवी, लिरिक्स रईस का है। निर्देशक शेरा हैं।

 

कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment