लवली काजल और नेहा राज का गाना 'चाउमीन' रिलीज

Wasim29 January 20241 min read0 viewsभोजपुरी

मुंबई, 29 जनवरी (कड़वा सत्य) अभिनेत्री लवली काजल और गायिका नेहा राज का गाना 'चाउमीन' रिलीज हो गया है।

भोजपुरी लोकगीत 'चाउमीन' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। इस गाने को नेहा राज ने गाया है।इसके वीडियो में लवली काजल नजर आ रही हैं। इसके वीडियो में यह दिखाया गया है कि लवली काजल की जब से शादी हुई है, उसका पति उसे कहीं बाहर लेकर नहीं गया है। खाने-पीने का जो भी शौक है वह पूरा नहीं हुआ है। सिर्फ घर का ही रोटी दाल भात खाना और पानी पीने को उसे मिल रहा है। इस बात को लेकर के वह अपने पति से कहती है कि हमेशा घर का ही खाना पीना मिलता है। कभी बाहर घुमाने लेकर नहीं गये और ना ही बाहर का कुछ टेस्टी खाना खिलाये हैं। उसके बाद वह चाऊमीन खाने की डिमांड करती है गाने का बोल इस प्रकार है... 'घर ही के भतवा घर ही के रोटिया घर ही के पनिया पिअइला जी, ए पिया नया नया कनिया के चउमिनिया ला तरसइला जी...'

'चाउमीन' गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।गीतकार बेबी दूबे हैं, संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव, कोरियोग्राफर डेस्क सम्राट, इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment