• About us
  • Contact us
Wednesday, July 1, 2026
29 °c
New Delhi
33 ° Thu
32 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bihar Sports Quiz Competition: बिहार बना देश का पहला राज्य जिसने कराया स्कूली बच्चों के लिए खेल ज्ञानोत्सव! 1 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, जानें किसने मारी बाज़ी?

Bihar Sports Quiz Competition: बिहार में पहली बार आयोजित 'मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025' क्विज प्रतियोगिता का आज पाटलिपुत्र खेल परिसर में राज्य स्तरीय फाइनल के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

News Desk by News Desk
April 17, 2025
in देश
Bihar Sports Quiz Competition: बिहार बना देश का पहला राज्य जिसने कराया स्कूली बच्चों के लिए खेल ज्ञानोत्सव! 1 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, जानें किसने मारी बाज़ी?
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Sports Quiz Competition: बिहार में पहली बार आयोजित ‘मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025’ क्विज प्रतियोगिता का आज पाटलिपुत्र खेल परिसर में राज्य स्तरीय फाइनल के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में रेरा के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर आज की फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ,निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी,खेल प्राधिकरण के पूर्व निदेशक संजय कुमार, एक्स्ट्रा सी के सीओओ राजनारायण , अमिताभ रंजन तथा क्विज मास्टर अनिकेत भी उपस्थित रहे।

आज हुए फाइनल में जेएनवी स्कूल समस्तीपुर के ज़ैफ़ी जावेद और दीपांकर रहे प्रथम स्थान पर ,सेंट कैरेंस स्कूल, पटना के अंबर सिन्हा और ईशा भूषा दूसरे स्थान पर तथा सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल, दरभंगा के न्याशा श्रीवास्तव एवं ऋषभ कुमार तीसरे स्थान पर रहे । मुख्य अतिथि विवेक कुमार सिंह ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया।
मुख्य अतिथि विवेक कुमार सिंह ने सभी का अभिनंदन करते हुए अपने संबोधन में बताया कि इस स्कूल के बच्चों के लिए इस तरह की खेल से संबंधित क्विज प्रतियोगिता पहली बार बिहार में आयोजित की गई है। स्कूल के बच्चों के बीच इसकी लोकप्रियता और जागरूकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिहार के कोने कोने से 1 लाख से ज्यादा बच्चों ने इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। गांव के स्कूल के बच्चों ने भी इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और काफी अच्छा भी किया।
इनके बीच राज्य स्तरीय फाइनल के पहले जिला और प्रमंडल स्तर पर प्रतियोगिता करायी गई। जिला स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता थी और प्रमंडल स्तर पर ऑफ लाइन थी। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं के बीच आज राज्य स्तरीय फाइनल के रूप में लिखित और स्टेज राउंड प्रतियोगिता किया गया। आगे कहा कि क्विज मास्टर अनिकेत विदेश में रहते हैं लेकिन इस प्रतियोगिता के संचालन के लिए विशेष तौर पर पटना आए हैं क्योंकि ये भी बिहार से ही हैं।
इस तरह की प्रतियोगिता ना सिर्फ बिहार के बच्चों के बीच खेल के प्रति अभिरुचि और जागरूकता बढ़ा रही है बल्कि राज्य में खेल संस्कृति के विकास में भी बहुत अहम भूमिका निभा रही है। बिहार आज कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर रहा है और इनका सफल आयोजन कर खेल और खिलाड़ियों के विकास की सरकार की प्रतिबद्धता को साबित और सुदृढ़ कर रहा है।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने उपस्थिति लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि राज्य में खेल संस्कृति के विकास और स्कूल के बच्चों में खेल और खेल के ज्ञान के प्रति अभिरुचि बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ‘ मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025’ कराया जा रहा है। हैदराबाद में हुए चिंतन शिविर में यह निर्णय लिया गया था कि राज्यों को इस तरह के कार्यक्रम स्कूल के बच्चों के बीच उन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए करवाने चाहिए। हमारे लिए यह बहुत खुशी और गर्व की बात है कि बिहार ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। मनरेगा योजना को खेल से जोड़ कर बिहार में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं और बिहार की यह उपलब्धि भी अन्य राज्यों के लिए मिसाल बन गया है,अन्य राज्य इसका अनुकरण कर रहे हैं।
यह एक अनूठी खेल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता थी जिसमें बिहार के सरकारी एवं निजी स्कूलों के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र भाग ले रहे थे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न खेलों, खिलाड़ियों की उपलब्धियों, खेलों के इतिहास, नियमों एवं रोचक तथ्यों की जानकारी प्रदान करने का अवसर देना है। इसके माध्यम से प्रतिभागी प्रतिस्पर्धा, त्वरित निर्णय-निर्माण और समस्या-समाधान कौशल को विकसित कर सकेंगे।
यह प्रतियोगिता खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा एक्स्ट्रा सी के सहयोग से आयोजित की गई । एक्स्ट्रा-सी एक प्रतिष्ठित गैर-लाभकारी संगठन हैं, जो पाठ्येतर गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
कार्यक्रम में हरित पौधा देकर मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया गया। मंच का सफल संचालन रेणु कुमारी ने किया।

Tags: Bihar Government Sports InitiativeBihar Sports Authority InitiativesBihar Sports Quiz CompetitionExtra C Quiz BiharGame-based learning in schoolsPataliputra Sports Complex EventsSports awareness quiz for studentsZephy Javed Deepankar Samastipur
Previous Post

Bihar Matsya Yojana Update 2025: मत्स्य निदेशक का अल्टीमेटम! अप्रैल में ही पूरा करें सभी तालाब निर्माण—वरना होगी कार्रवाई?

Next Post

Gokul Reservoir Bihar: बिहार का गोकुल जलाशय बनेगा ईको-टूरिज्म हॉटस्पॉट? मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने दिए बड़े संरक्षण निर्देश!

Related Posts

Khelo India Youth Games Bihar 2025: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: बिहार के 5 शहरों में धमाकेदार तैयारी पूरी, देखें कहां-कहां बने वर्ल्ड क्लास स्टेडियम!
देश

Khelo India Youth Games Bihar 2025: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: बिहार के 5 शहरों में धमाकेदार तैयारी पूरी, देखें कहां-कहां बने वर्ल्ड क्लास स्टेडियम!

May 2, 2025
1 लाख बच्चों की प्रतियोगिता में समस्तीपुर के ज़ैफ़ी-दीपांकर ने मारी बाज़ी! ‘मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025’ का पटना में हुआ भव्य समापन
देश

1 लाख बच्चों की प्रतियोगिता में समस्तीपुर के ज़ैफ़ी-दीपांकर ने मारी बाज़ी! ‘मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025’ का पटना में हुआ भव्य समापन

April 17, 2025
Next Post
Gokul Reservoir Bihar: बिहार का गोकुल जलाशय बनेगा ईको-टूरिज्म हॉटस्पॉट? मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने दिए बड़े संरक्षण निर्देश!

Gokul Reservoir Bihar: बिहार का गोकुल जलाशय बनेगा ईको-टूरिज्म हॉटस्पॉट? मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने दिए बड़े संरक्षण निर्देश!

New Delhi, India
Wednesday, July 1, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
29 ° c
75%
7.9mh
35 c 31 c
Thu
36 c 31 c
Fri

ताजा खबर

‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पंजाब की हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये और एस.सी. वर्ग की महिलाओं के खातों में 4,500 रुपये जमा होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पंजाब की हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये और एस.सी. वर्ग की महिलाओं के खातों में 4,500 रुपये जमा होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 30, 2026
श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचेगा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचेगा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

June 30, 2026
पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से 3,524 निःशुल्क आँखों के ऑपरेशन करवाए

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से 3,524 निःशुल्क आँखों के ऑपरेशन करवाए

June 30, 2026
एशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

एशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 30, 2026
हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 29, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved