• About us
  • Contact us
Wednesday, July 1, 2026
29 °c
New Delhi
33 ° Thu
32 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

CMG की पहली बैठक में बड़ा एक्शन प्लान! जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पर फोकस, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

News Desk by News Desk
March 30, 2026
in देश
CMG की पहली बैठक में बड़ा एक्शन प्लान! जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पर फोकस, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार राज्य में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रवासी श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के उद्देश्य से आज मुख्य सचिव, बिहार श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस समीक्षा बैठक में विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव (गृह), पुलिस महानिदेशक सहित कृषि, स्वास्थ्य, नगर विकास एवं आवास, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, सहकारिता, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, ऊर्जा, परिवहन तथा आपदा प्रबंधन विभागों के प्रधान सचिव/सचिव स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी जिलों के प्रभारी सचिव, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक (एसपी) और प्रमंडलीय आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इसके अतिरिक्त, प्रमुख तेल कंपनियों के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को इस समूह (CMG) का नोडल विभाग नामित किया गया है

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक अब प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश निम्नलिखित हैं:

1. पीएनजी (PNG) कनेक्शन एवं बुनियादी ढांचे की प्रगति: सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि वर्तमान में व्यावसायिक मांग (Commercial Demand) का 60 प्रतिशत पूरा किया जा रहा है। पूरे बिहार में पीएनजी (PNG) कनेक्शन के लिए 3,68,783 घरों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 2,30,939 घर कनेक्शन हेतु तैयार हैं और 31,458 घर चार्जिंग हेतु तैयार हैं। मुख्य सचिव ने इस बात पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की कि राज्य के 14 जिलों में पीएनजी कार्य की प्रगति शून्य है। उन्होंने इन जिलों के जिलाधिकारियों और एसपी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। पीएनजी कनेक्शन लगाने हेतु पूरे बिहार को 14 भौगोलिक क्षेत्रों (Geographical Areas) में बांटा गया है। मुख्य सचिव ने संबंधित एजेंसियों को मानव संसाधन, मशीनरी और ठेकेदारों की पर्याप्त संख्या का आकलन कर उनकी अविलंब उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

2. एलपीजी (LPG) और ईंधन की निर्बाध आपूर्ति: एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में आ रहे बैकलॉग की गहन समीक्षा की गई। पश्चिम चंपारण, भोजपुर, गया, दरभंगा, नालंदा, रोहतास, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद और जमुई जिलों में अधिक बैकलॉग पाए जाने पर मुख्य सचिव ने वहां के जिलाधिकारियों और एसपी को इसे अविलंब कम करने के सख्त निर्देश दिए। सभी एसपी को निर्देशित किया गया है कि वे समय-समय पर पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण करें ताकि डीजल और पेट्रोल की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने संबंधित तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों से लगातार जिलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा ‘दीदी की रसोई’ एवं सभी सरकारी छात्रावासों में एलपीजी की आपूर्ति किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए।

3. जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस: मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि इस समय में जमाखोरी और कालाबाजारी की संभावना बढ़ जाती है, जिसे रोकना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि कोई भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान इसमें संलिप्त पाया जाता है, तो उस पर तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। सीमावर्ती जिलों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वहां कालाबाजारी की आशंका अधिक होती है। किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर उसका त्वरित समाधान किया जाए।

4. प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन जारी करने का निर्देश : श्रम संसाधन विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल एक टोल-फ्री नंबर (Toll-Free Number) जारी करें। इस नंबर के माध्यम से मध्य पूर्व या देश के अन्य राज्यों से वापस आ रहे बिहारी श्रमिकों को सरकारी सहायता के बारे में जानकारी आसानी से प्रदान की जा सके। जिलाधिकारियों को भी अपने जिलों में आ रहे प्रवासी मजदूरों का सटीक डेटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

5. नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण एवं जन-संवाद: मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को प्रतिदिन अपराह्न 3:00 बजे प्रेस वार्ता आयोजित करने पर विशेष ज़ोर दिया, ताकि जनता तक सटीक और प्रामाणिक जानकारी पहुंचाई जा सके और भय का माहौल न बने। सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक एवं फर्जी खबरों का समय पर खंडन किया जाए। जिलाधिकारी स्वयं नियंत्रण कक्ष (Control Room) का औचक निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि जनता की शिकायतों का त्वरित निवारण हो तथा लंबित शिकायतों की संख्या में निरंतर गिरावट आए।

6. प्रभारी सचिवों एवं आयुक्तों का स्थलीय निरीक्षण (Field Visit): मुख्य सचिव ने सभी जिलों के प्रभारी सचिवों और प्रमंडलीय आयुक्तों को निर्देश दिया है कि वे आगामी दो दिनों के भीतर अपने निर्धारित जिलों का स्थलीय निरीक्षण करें। इस भ्रमण के दौरान वे मुख्य रूप से एलपीजी गैस सिलेंडर के स्टॉक की उपलब्धता, बैकलॉग में आई कमी, प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रेस वार्ता, नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली और प्रवासी मजदूरों के आगमन की स्थिति का बारीकी से अनुश्रवण करेंगे।

Tags: Bihar CMG MeetingBihar Government Orderbihar latest newsCrisis Management GroupEssential Supply BiharFuel Supply IndiaHoarding Action IndiaLPG Supply Biharmigrant workers BiharPNG Connection Bihar
Previous Post

मध्यमा परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू! पटना के 2 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, जल्द आएगा रिजल्ट

Next Post

स्वयं की पहचान बनाम सत्ता की मुहर

Related Posts

बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग! राम कृपाल यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की अहम मुलाकात
देश

बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग! राम कृपाल यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की अहम मुलाकात

April 1, 2026
बिहार निबंधन विभाग का रिकॉर्ड! 101% से ज्यादा राजस्व संग्रह, लक्ष्य से आगे निकला प्रदर्शन
देश

बिहार निबंधन विभाग का रिकॉर्ड! 101% से ज्यादा राजस्व संग्रह, लक्ष्य से आगे निकला प्रदर्शन

April 1, 2026
नवादा में LPG कालाबाजारी पर सख्ती! एसीएस के सख्त निर्देश, गैस आपूर्ति को लेकर बड़ा एक्शन
देश

नवादा में LPG कालाबाजारी पर सख्ती! एसीएस के सख्त निर्देश, गैस आपूर्ति को लेकर बड़ा एक्शन

April 1, 2026
बिहार में GST कलेक्शन का रिकॉर्ड! ₹32,801 करोड़ के साथ 11.67% उछाल, राष्ट्रीय औसत से आगे राज्य
देश

बिहार में GST कलेक्शन का रिकॉर्ड! ₹32,801 करोड़ के साथ 11.67% उछाल, राष्ट्रीय औसत से आगे राज्य

April 1, 2026
बिहार में पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त आपूर्ति, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
देश

बिहार में पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त आपूर्ति, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

March 13, 2026
अमानवीय ट्रेन यात्रा पर सियासी हल्ला: छठ से पहले बिहारियों की बेबसी और केंद्र की नाकामी
देश

अमानवीय ट्रेन यात्रा पर सियासी हल्ला: छठ से पहले बिहारियों की बेबसी और केंद्र की नाकामी

October 25, 2025
Next Post
स्वयं की पहचान बनाम सत्ता की मुहर

स्वयं की पहचान बनाम सत्ता की मुहर

New Delhi, India
Wednesday, July 1, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
29 ° c
75%
7.9mh
35 c 31 c
Thu
36 c 31 c
Fri

ताजा खबर

‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पंजाब की हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये और एस.सी. वर्ग की महिलाओं के खातों में 4,500 रुपये जमा होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पंजाब की हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये और एस.सी. वर्ग की महिलाओं के खातों में 4,500 रुपये जमा होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 30, 2026
श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचेगा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचेगा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

June 30, 2026
पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से 3,524 निःशुल्क आँखों के ऑपरेशन करवाए

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से 3,524 निःशुल्क आँखों के ऑपरेशन करवाए

June 30, 2026
एशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

एशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 30, 2026
हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 29, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved