• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
42 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bihar Water Resource Dept: बिहार में बाढ़ से जंग, 5 बड़े बांधों की सुरक्षा के लिए अभियंताओं को खास ट्रेनिंग, जानें क्या है प्लान!

Bihar Water Resource Dept:  बिहार में बाढ़ से सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग के संबंधित अभियंताओं के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है।

News Desk by News Desk
March 25, 2025
in देश
Bihar Water Resource Dept: बिहार में बाढ़ से जंग, 5 बड़े बांधों की सुरक्षा के लिए अभियंताओं को खास ट्रेनिंग, जानें क्या है प्लान!
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Water Resource Dept:  बिहार में बाढ़ से सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग के संबंधित अभियंताओं के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। इसमें उन्हें बड़े बांधों की सुरक्षा, निगरानी तथा रखरखाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार ‘बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021’ के विभिन्न प्रावधानों और उनके अनुपालन की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही जलाशयों में समय के साथ होने वाले अवसादन का सर्वेक्षण करने और बाढ़ की बदलती प्रवृत्ति के अनुरूप संशोधित डिजाइन तैयार करने के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

बिहार के 5 प्रमुख डैम पर हुई विशेष चर्चा

जल संसाधन विभाग की संस्था जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के पांच प्रमुख डैम – अपर किऊल, दुर्गावती, कोहिरा, फुलवरिया और बदुआ – की विशेष चर्चा की गई और उसमें समय के साथ जल संचयन क्षमता घटने, लगातार हो रहे अवसादन और भविष्य में जल संचयन क्षमता में कमी से निपटने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण का उद्देश्य अभियंताओं को न सिर्फ जलाशयों की कम होती संचयन क्षमता से निपटने के उपायों के बारे में जानकारी देना था बल्कि यह भी बताना था कि उन्हें दीर्घकाल तक अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए क्या-क्या जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य बांध सुरक्षा संगठन (एसडीएसओ), बिहार और जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी), पटना के संयुक्त तत्वावधान में और एससीडीएस, बिहार के अध्यक्ष ई. अवधेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में एसडीएसओ, बिहार के निदेशक ई. विजय कुमार द्वारा बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 के महत्वपूर्ण प्रावधानों और समय-सीमा में अनुपालन नहीं करने पर दंड के प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे कई वरिष्ठ अधिकारी
कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएसओ, बिहार के प्रभारी प्रमुख ई. महमूद आलम, वाल्मी की निदेशक ई. सीमा कुमारी, एसडीएसओ के निदेशक ई. विजय कुमार, शासी परिषद वाल्मी के चेयरमैन के सलाहकार ईआईसी ठाकुर, वाल्मी के प्रोफेसर ई. मोहम्मद अब्दुल मन्नान सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार के डैम एवं बराज से संबंधित विभिन्न अंचलों के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता ने भाग लिया। प्रमुख प्रतिभागियों में दुर्गावती निर्माण अंचल, भीतरी बांध के अधीक्षण अभियंता ई. कुमार मनोज गुप्ता, सिंचाई अंचल, नवादा के अधीक्षण अभियंता ई. मनोज कुमार, सोन बराज अंचल, डिहरी के अधीक्षण अभियंता ई. धनंजय कुमार सिन्हा आदि शामिल हुए।

बाढ़ से सुरक्षा के लिए विभाग प्रयासरत
जल संसाधन विभाग बिहार में उपलब्ध जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, बाढ़ से सुरक्षा और सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में विभाग की तरफ से जल प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों एवं योजनाओं को लगातार अपनाया जा रहा है। साथ ही बांधों की सुरक्षा के लिए बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 में निहित प्रावधानों के तहत सभी आवश्यक अध्ययन कराये जा रहे हैं और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Tags: bihar minor water resources engineering jebihar water resource department vacancy 2025bihar water resources departmentwater resource department biharwater resources department
Previous Post

Film Shooting In Bihar: बिहार बना फिल्म मेकर्स की पहली पसंद, 4 करोड़ तक की सब्सिडी से बढ़ी शूटिंग

Next Post

Bihar Politics News: नीतीश कुमार बिहार की सियासत का वो शहंशाह, जिसे हर बार हल्के में लेने की भूल करते हैं विरोधी

Related Posts

गन्ना किसानों को राहत! जल जमाव खत्म करने की स्थायी योजना शुरू, सरकार का बड़ा कदम
देश

गन्ना किसानों को राहत! जल जमाव खत्म करने की स्थायी योजना शुरू, सरकार का बड़ा कदम

March 27, 2026
Bihar Irrigation System: बिहार के खेतों तक पानी पहुँचाने को लेकर मंत्री विजय चौधरी का सख्त निर्देश – अभियंताओं की अब खैर नहीं!
देश

Bihar Irrigation System: बिहार के खेतों तक पानी पहुँचाने को लेकर मंत्री विजय चौधरी का सख्त निर्देश – अभियंताओं की अब खैर नहीं!

May 26, 2025
Next Post
Bihar Politics News: नीतीश कुमार बिहार की सियासत का वो शहंशाह, जिसे हर बार हल्के में लेने की भूल करते हैं विरोधी

Bihar Politics News: नीतीश कुमार बिहार की सियासत का वो शहंशाह, जिसे हर बार हल्के में लेने की भूल करते हैं विरोधी

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Sunny
42 ° c
14%
5.4mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved