• About us
  • Contact us
Tuesday, March 24, 2026
28 °c
New Delhi
30 ° Wed
31 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में ₹50 हजार करोड़ का निवेश—कजरा सौर परियोजना से बदलेगा राज्य का पावर भविष्य

News Desk by News Desk
February 5, 2026
in देश
बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में ₹50 हजार करोड़ का निवेश—कजरा सौर परियोजना से बदलेगा राज्य का पावर भविष्य
Share on FacebookShare on Twitter

पटना। माननीय ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव की उपस्थिति में बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड ने बुधवार को लखीसराय जिले के कजरा में स्थापित 185 मेगावाट सौर ऊर्जा सह 282 मेगावाट-ऑवर बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना से उत्पादित बिजली आपूर्ति हेतु विद्युत क्रय एकरारनामा किया। इस अवसर पर माननीय ऊर्जा मंत्री ने वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट ‘The Power Year 2025 -Bihar Energy Highlights’ का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में ऊर्जा सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार सिंह (भा.प्र.से.), साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री महेंद्र कुमार (भा.प्र.से.), नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार (भा.प्र.से.) सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। यह समझौता ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बिहार राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचने में सौर ऊर्जा एक महत्वपूर्ण योगदान है। एकरारनामा के मौके पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आज का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक है। कजरा सौर ऊर्जा परियोजना से राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। यह परियोजना बिहार के ऊर्जा क्षेत्र को नई मजबूती देगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल बिजली देने वाली नहीं है, बल्कि हरित ऊर्जा और भविष्य के लिए प्रेरणा भी है। यह निवेश नीति और कार्य हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सहूलियत और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और इसके लिए ऊर्जा विभाग लगातार मेहनत कर रहा है।
वर्तमान में राज्य के ऊर्जा प्रक्षेत्र में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।

ऊर्जा सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आज ऊर्जा विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। आज पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) पर हस्ताक्षर के बाद व्यावसायिक संचालन का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। एक वर्ष में बिहार सरकार की ऊर्जा विभाग ने जो उपलब्धियां हासिल की है वह इस बुकलेट ‘The Power Year 2025 -Bihar Energy Highlights’ में उल्लेख किया गया है।
उन्होंने पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित जनसुनवाई के दौरान करीब 3500 लोगों ने पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट के निर्माण का स्वागत करते हुए अपनी सहमती दी, जो अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा कि समय रहते बाकी कार्यों को नई ऊर्जा और संकल्प के साथ पूरा करेंगे।

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री महेंद्र कुमार ने बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड की टीम काे बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कजरा सोलर पावर परियोजना के लिए एकरारनामा पर हस्ताक्षर केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह बिहार की जनता से किए गए एक वादे की पूर्ति का उत्सव है।

लखीसराय जिले के कजरा में विकसित सौर ऊर्जा संयंत्र इस दिशा में राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बन गया है। यह परियोजना न केवल बिजली उत्पादन में वृद्धि करेगा, बल्कि बिहार को स्वच्छ, निर्बाध एवं निरंतर ऊर्जा देने वाले राज्य बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। पहले चरण में 185 मेगावाट सौर ऊर्जा और 282 मेगावाट-आवर बैटरी भंडारण क्षमता का कार्य अंतिम चरण में है। इसके व्यावसायिक संचालन से लखीसराय और उसके आस-पास के जिलों में निरंतर और पर्याप्त बिजली उपलब्ध होगी।

निर्माणाधीन दूसरे चरण में अनुमानित ₹1,055 करोड़ की लागत से 116 मेगावाट सौर ऊर्जा और 241 मेगावाट-आवर बैटरी क्षमता जोड़ने के बाद जनवरी 2027 तक कजरा संयंत्र की कुल क्षमता 301 मेगावाट सौर ऊर्जा और 523 मेगावाट-आवर बैटरी भंडारण तक पहुंच जाएगा। इससे न केवल ऊर्जा आपूर्ति मजबूत होगा, बल्कि पीक डिमांड के समय भी ग्रिड की स्थिरता बनी रहेगी।

1 जुलाई 2024 को परियोजना का कार्यादेश जारी हुआ और 18 महीने से भी कम समय में 31 दिसंबर 2025 को यह परियोजना 132 केवी ग्रिड से सफलतापूर्वक जुड़ गई। यह उपलब्धि बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) और ऊर्जा विभाग में बेहतर समन्वय और समय पर काम पूरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह परियोजना बिहार में 24×7 नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में एक ठोस कदम है।

Tags: 185 MW solar plantBihar power sector newsBihar renewable energyBSPGCL PPAKajra solar project Bihar
Previous Post

पंजाब के युवाओं के लिए निवेश से रोजगार की राह तैयार कर रही है भगवंत मान सरकार, मुंबई रोडशो में दिखा साफ़ रोडमैप

Next Post

गुलज़ारबाग़ प्रेस के दुर्लभ दस्तावेज होंगे डिजिटलीकृत—बिहार सरकार का बड़ा संरक्षण अभियान

Related Posts

No Content Available
Next Post
बिहार की 131 सड़क परियोजनाओं पर फोकस: प्रगति यात्रा की योजनाओं की हाई-लेवल समीक्षा

गुलज़ारबाग़ प्रेस के दुर्लभ दस्तावेज होंगे डिजिटलीकृत—बिहार सरकार का बड़ा संरक्षण अभियान

New Delhi, India
Tuesday, March 24, 2026
Mist
28 ° c
42%
14.4mh
37 c 24 c
Wed
36 c 26 c
Thu

ताजा खबर

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 23, 2026
आयुष्मान भारत योजना में शर्तें लागू, जबकि ‘आप’ सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बिना किसी पाबंदी के 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की गारंटी देती है, फर्क इरादे में है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

दूसरा मौका: भगवंत मान सरकार द्वारा पुनर्वास और रोजगार में सहायता देने से नशा विरोधी अभियान के महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए

March 23, 2026
राजनीतिज्ञों ने अपने नेताओं के नाम पर शानदार स्मारक बनाए, लेकिन शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को नजरअंदाज किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

राजनीतिज्ञों ने अपने नेताओं के नाम पर शानदार स्मारक बनाए, लेकिन शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को नजरअंदाज किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 23, 2026
पंजाब में विश्व स्तरीय सड़कों का मजबूत नेटवर्क स्थापित कर रही है आप सरकार- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास किया

पंजाब में विश्व स्तरीय सड़कों का मजबूत नेटवर्क स्थापित कर रही है आप सरकार- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास किया

March 22, 2026
Punjab News: ‘आयुष्मान’ में 5 लाख, पंजाब में 10 लाख की कवरेज; डॉ. बलबीर सिंह बोले- हमारा हेल्थ मॉडल सबसे बेहतर

Punjab News: ‘आयुष्मान’ में 5 लाख, पंजाब में 10 लाख की कवरेज; डॉ. बलबीर सिंह बोले- हमारा हेल्थ मॉडल सबसे बेहतर

March 22, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved