• About us
  • Contact us
Monday, May 4, 2026
22 °c
New Delhi
30 ° Tue
31 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bihar Kisan Relief: आँधी-बारिश से फसलें तबाह, किसानों को तुरंत मिलेगा मुआवज़ा – डिप्टी CM का बड़ा ऐलान!

Bihar Kisan Relief: माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री, श्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि हाल के दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आये आँधी व असमय वर्षापात के कारण किसानों की फसलों को क्षति पहुँचने की संभावना है।

News Desk by News Desk
April 12, 2025
in देश
Bihar Kisan Relief: आँधी-बारिश से फसलें तबाह, किसानों को तुरंत मिलेगा मुआवज़ा – डिप्टी CM का बड़ा ऐलान!
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Kisan Relief: माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री, श्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि हाल के दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आये आँधी व असमय वर्षापात के कारण किसानों की फसलों को क्षति पहुँचने की संभावना है। सभी जिलों से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सरकार स्थिति का गहनता से मूल्यांकन कर रही है और आवश्यक राहत एवं सहायता कार्यों की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आपदा और अवसर दोनों समय में राज्य के किसानों के साथ हम खड़े हैं । किसी भी स्थिति में हम अपने अन्नदाताओं का अहित नहीं होने देंगे ।

श्री सिन्हा ने बताया कि जिलों में व्यापक स्तर पर खेतों में खड़ी फसलों का तेज हवा और भारी वर्षा के कारण प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की गई है । जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आँधी एवं वर्षापात से गेहूँ, गर्मा मूंग, उड़द, तिल, मक्का, मुंगफली, पान, अरहर, केला, प्याज समेत कई उद्यानिक फसलों के प्रभावित होने की भी संभावना है। इनमे से कई फसलें कटाई के बिल्कुल निकट थीं जिससे किसानों को अधिक नुकसान होने की आशंका है।

माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि भौतिक सत्यापन कर वास्तविक फसल क्षति का तत्काल आकलन करें। जिला पदाधिकारियों के स्तर से क्षति प्रतिवेदन प्राप्त होने पर प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता देने की कार्रवाई त्वरित गति से की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वेक्षण करें और नुकसान का विस्तृत आकलन कर मुख्यालय को शीघ्र सूचित करें। इसके आधार पर सरकार किसानों के लिए मुआवजा एवं अन्य सहायता की व्यवस्था करेगी।

माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सक्षम नेतृत्व में राज्य की सरकार किसानों को हर संभव सहायता पहुँचायेगी।

उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनकी हर समस्या सरकार के लिए गंभीर सरोकार का विषय है । राज्य सरकार प्रभावित किसानों को पर्याप्त राहत पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को उनके नुकसान का उचित मुआवजा मिले।

Tags: BiharKisanReliefCropDamageReliefDoubleEngineSarkarFarmersFirstFasalBachaaoFasalNuksan2025KisanKiSarkarRainDamageUpdateStormDamageBiharVijayKumarSinha
Previous Post

Legal Education In Schools: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा कानून! मंत्री ने कहा – 8वीं से मिलनी चाहिए लीगल नॉलेज

Next Post

NICE 2025 Crossword Contest: IIM मुंबई, IIT दिल्ली और AICTE ने मिलकर लॉन्च की भारत की सबसे बड़ी इंटर कॉलेज क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता – विजेताओं को ₹25,000 नकद पुरस्कार

Related Posts

Illegal Mining Bihar: बालू माफियाओं से मिलीभगत? थानाध्यक्ष सस्पेंड! बिहार में अवैध खनन पर सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन मोड में
देश

Illegal Mining Bihar: बालू माफियाओं से मिलीभगत? थानाध्यक्ष सस्पेंड! बिहार में अवैध खनन पर सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन मोड में

April 11, 2025
Next Post
NICE 2025 Crossword Contest: IIM मुंबई, IIT दिल्ली और AICTE ने मिलकर लॉन्च की भारत की सबसे बड़ी इंटर कॉलेज क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता – विजेताओं को ₹25,000 नकद पुरस्कार

NICE 2025 Crossword Contest: IIM मुंबई, IIT दिल्ली और AICTE ने मिलकर लॉन्च की भारत की सबसे बड़ी इंटर कॉलेज क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता – विजेताओं को ₹25,000 नकद पुरस्कार

New Delhi, India
Monday, May 4, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
22 ° c
78%
23.4mh
36 c 24 c
Tue
38 c 26 c
Wed

ताजा खबर

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
‘गैंगस्टरा ते वार’ के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ़ पक्की कार्रवाई में 23,000 से ज़्यादा गिरफ्तारियां: बलतेज पन्नू

मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए किया और मजबूत:बलतेज पन्नू

May 3, 2026
कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में राजस्व में भारी बढ़ोतरी दर्ज, वैट और पी.एस.डी.टी. प्राप्ति में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी: हरपाल सिंह चीमा

May 3, 2026
कोटकपूरा में 12वीं राज्य गतका चैम्पियनशिप का शानदार समापन, रूपनगर की लड़कियों ने जीता ओवरऑल खिताब, विजेताओं को मिलेगी फ्री शिक्षा

कोटकपूरा में 12वीं राज्य गतका चैम्पियनशिप का शानदार समापन, रूपनगर की लड़कियों ने जीता ओवरऑल खिताब, विजेताओं को मिलेगी फ्री शिक्षा

May 3, 2026
‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

May 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved