Bihar News In Hindi: बिहार कैडर के 9 आईएएस ने नगर विकास एवं आवास विभाग में लिया प्रशिक्षण
AAasim· 12 Mar, 7:56 PM · 1 मिनट
A
Aasimप्रकाशित: 12 मार्च 2025 को 07:56 pm बजे • पढ़ने का समय: 1 मिनट

Bihar News In Hindi: बिहार कैडर के 2023 बैच के 9 प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों ने बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान उन्हें नगर विकास विभाग की तरफ से संचालित विभिन्न परियोजनाओं यथा स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, नमामि गंगे , अमृत योजना, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों को इन योजनाओं में केंद्र एवं राज्य सरकार की वित्तीय हिस्सेदारी के बारे में बताया गया। इसके अलावा उन्हें नगर निकायों की कार्य प्रणाली, कर व्यवस्था आदि से अवगत कराया गया। विभाग के परियोजना पदाधिकारी श्री देवेन्द्र सुमन और श्री मृत्युंजय कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों को विभागीय संरचना के बारे में बताया।
यह ख़बर दोस्तों तक पहुँचाएँ
शेयर करें