• About us
  • Contact us
Sunday, April 19, 2026
34 °c
New Delhi
35 ° Mon
36 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bapu Tower Patna: बिहार के बदलते चेहरे की मिसाल बने ये भवन, बापू टावर से लेकर पटना समाहरणालय तक! देखिए तस्वीरें और जानिए ख़ासियत

News Desk by News Desk
July 2, 2025
in देश
Bapu Tower Patna: बिहार के बदलते चेहरे की मिसाल बने ये भवन, बापू टावर से लेकर पटना समाहरणालय तक! देखिए तस्वीरें और जानिए ख़ासियत
Share on FacebookShare on Twitter

पटना, 02 जुलाई। बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास की तस्वीर में भवन निर्माण विभाग एक स्तंभ के रूप में उभरकर सामने आया है। बीते वर्षों में इस विभाग ने कई ऐसे भवनों का निर्माण कराया है जो आधुनिक वास्तुकला और परंपरा का संगम है। विगत 20 वर्षों में आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर एक से बढ़कर एक आइकॉनिक भवनों का निर्माण कर रहा है।

यह विभाग सिर्फ ईंट और पत्थर से इमारतें नहीं बना रहा, बल्कि वह बिहार की आकांक्षाओं को आकार दे रहा है। यह न केवल प्रशासनिक और सार्वजनिक उपयोग के भवनों का निर्माण करता है बल्कि राज्य की पहचान को भी नई ऊंचाइयां दे रहा है। बदलते समय और जरूरतों को देखते हुए भवन निर्माण विभाग ने तकनीकी दक्षता और नवाचार का उपयोग करते हुए कई भव्य और अत्याधुनिक भवनों का निर्माण कराया है।

अत्याधुनिक और भूकंपरोधी तकनीक से बना सरदार पटेल भवन

सरदार पटेल भवन, जो अब पुलिस मुख्यालय और आपदा प्रबंधन विभाग का केन्द्र है, इसका प्रमुख उदाहरण है। अत्याधुनिक और भूकंपरोधी तकनीक से निर्मित यह भवन आपात स्थिति में संचालन केंद्र के रूप में कार्य करता है और बिना विद्युत आपूर्ति के 14 दिनों तक संचालन की क्षमता रखता है।

नए पटना समाहरणालय ने लाई कामों में तेजी
पटना समाहरणालय के पुराने जर्जर भवनों की जगह अब एकीकृत और व्यवस्थित नया समाहरणालय भवन तैयार किया गया है, जो राज्य की वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण बन चुका है। इसमें 38 कार्यालय, जिला परिषद और अनुमंडल कार्यालय एक ही परिसर में सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं।

ऐतिहासिक इमारतों पर चार चांद लगा रहा फसाड लाइटिंग
विकास भवन और विश्वेश्वरैया भवन का नवीनीकरण भी किया गया है, जिनमें अब अतिरिक्त तल का निर्माण कर कार्यक्षमता को बढ़ाया गया है। इन भवनों में फसाड लाइटिंग का प्रयोग किया गया है। सूरज ढ़लने के बाद ये भवन लाल, पीले, गुलाबी और नीले रंग की रौशनी में डूब जाते हैं जिनकी शोभा देखते बनती है।

छात्रों के लिए 25,000 क्षमता वाला बापू परीक्षा परिसर
छात्रों के लिए भी भवन निर्माण विभाग ने बड़ी पहल की है। प्रतियोगिता परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए शहर में 25,000 क्षमता वाला अत्याधुनिक बापू परीक्षा परिसर बनाया गया है। यहां एक साथ 5000 विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा की सुविधा भी मौजूद है।

बापू टावर बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र
सबसे आकर्षक निर्माण में शामिल है बापू टावर, जिसकी वास्तुकला अपने आप में अद्वितीय है। शंकु आकार में निर्मित इस भवन के बाहरी हिस्से में लगाया गया तांबे का विशेष आवरण इसे राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट बनाता है। इसकी पर्यावरण-अनुकूल संरचना इसे वास्तुकला प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रही है।

Tags: Bapu Tower Tourist AttractionBhavan Nirman Vibhag BiharBihar Infrastructure DevelopmentIconic Buildings of BiharSustainable Architecture in Biharपटना समाहरणालय नई इमारतबापू टावर पटनाबापू परीक्षा परिसरबिहार भवन निर्माण विभागसरदार पटेल भवन
Previous Post

Bihar Artist Portal 2025: बिहार के कलाकारों में छाया डिजिटल जोश! मात्र 2 महीने में 1300+ आवेदन, जानिए कैसे आप भी जुड़ सकते हैं इस पोर्टल से

Next Post

कर्मचारी तो सरकार के, पर पेंशन नहीं? UPS ने बढ़ाई दूरी, नहीं भरी खाई

Related Posts

बापू टावर, पटना और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप, वैशाली 17वीं विश्वकर्मा अवॉर्ड्स 2026 के लिए चयनित
देश

बापू टावर, पटना और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप, वैशाली 17वीं विश्वकर्मा अवॉर्ड्स 2026 के लिए चयनित

March 31, 2026
बदलता बिहार: नीतीश कुमार सरकार ने 2005 के बाद सड़कों और पुलों से बदली राज्य की तस्वीर
देश

बदलता बिहार: नीतीश कुमार सरकार ने 2005 के बाद सड़कों और पुलों से बदली राज्य की तस्वीर

October 30, 2025
पटना को मिली बड़ी सौगात: आयकर चौराहा पर बनेगा ITC का 5-स्टार होटल, जानें कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट!
अभी-अभी

पटना को मिली बड़ी सौगात: आयकर चौराहा पर बनेगा ITC का 5-स्टार होटल, जानें कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट!

September 1, 2025
कर्मचारी तो सरकार के, पर पेंशन नहीं? UPS ने बढ़ाई दूरी, नहीं भरी खाई
देश

कर्मचारी तो सरकार के, पर पेंशन नहीं? UPS ने बढ़ाई दूरी, नहीं भरी खाई

July 2, 2025
Next Post
कर्मचारी तो सरकार के, पर पेंशन नहीं? UPS ने बढ़ाई दूरी, नहीं भरी खाई

कर्मचारी तो सरकार के, पर पेंशन नहीं? UPS ने बढ़ाई दूरी, नहीं भरी खाई

New Delhi, India
Sunday, April 19, 2026
Mist
34 ° c
23%
13.7mh
40 c 29 c
Mon
41 c 31 c
Tue

ताजा खबर

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

April 18, 2026
पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

April 18, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

April 18, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू

April 18, 2026
Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

April 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved