• About us
  • Contact us
Tuesday, May 12, 2026
29 °c
New Delhi
38 ° Wed
38 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

बिहार राज्य फसल सहायता योजना: प्राकृतिक आपदाओं के बीच किसानों के लिए जीवन रेखा

सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2018 में शुरू की गई यह योजना फसल नुकसान के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जो अब बढ़ी हुई कृषि सुरक्षा के लिए सब्जी किसानों को भी प्रदान की गई है।

News Desk by News Desk
January 30, 2025
in देश
बिहार राज्य फसल सहायता योजना: प्राकृतिक आपदाओं के बीच किसानों के लिए जीवन रेखा
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिसमें से एक है बिहार राज्य फसल सहायता योजना। इस योजना के तहत राज्य सरकार फसलों के खराब या नुकसान होने पर किसानों को आर्थिक मुआवजा देती है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को कई बार नुकसान उठाना पड़ता है। उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है जिसके कारण वे सही से खेती नहीं कर पाते हैं। इनसब समस्यों का समाधान करने के उद्देश्य से ही वर्ष राज्य सरकार ने वर्ष 2018 में बिहार राज्य फसल सहायता योजना की शुरुआत की। 

बिहार राज्य फसल सहायता योजना का उद्देश्य फसलों को बाढ़, सूखा एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे भविष्य में खेती करने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। इसके साथ ही किसानों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर राज्य सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। खास बात यह है कि बिहार राज्य फसल सहायता योजना में अब अन्य फसलों के साथ–साथ सब्जी की फसल को भी शामिल किया गया है। अब बिहार के किसानों को सब्जी की फसलों में हानि होने पर आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। 25 जुलाई, 2023 को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब राज्य सरकार फसल सहायता योजना में सब्जियों की फसलों के लिए भी किसानों को आर्थिक सहायता देगी। अब राज्य के किसानों को सब्जी के प्रतिकूल मौसम में उत्पादन में हानि होने पर उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

बिहार में खेती करनेवाले किसानों की फसल को प्राकृतिक आपदाएं जैसे की बाढ़, सूखा पड़ना आदि से बचाने के लिए यह योजना आरंभ की गई। इस योजना के अंतर्गत यदि किसानों की खेती को किसी प्राकृतिक आपदा के कारण कोई नुकसान पहुंचता है तो उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत किसानों की फसल अगर 20% तक बर्बाद हुई है तो ऐसे में उन्हें 7,500 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा मिलता है। वहीं यदि फसल का नुकसान 20% से अधिक होता है तो प्रति हेक्टेयर 10,000 रुपये मुआवजा दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत दी जानेवाली धनराशि सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंचाई जाती है। वर्ष 2022 में, राज्य सरकार ने इस योजना के तहत 226 करोड़ रुपये का फसल बीमा क्लेम किसानों को दिया है। बिहार फसल बीमा के अंतर्गत किसान रबी और खरीफ की फसलों का बीमा करा सकते हैं।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसानों का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है तथा बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। 

राज्य फसल सहायता योजना के तहत रैयत एवं गैर रैयत किसान आवेदन कर सकते हैं। किसान को बिहार का स्थायी निवासी होने के साथ उसके पास भूमि का भू–स्वामित्व प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा गैर रैयत किसानों के पास वार्ड सदस्य की तरफ से हस्ताक्षरित स्वघोषणा पत्र होना चाहिए। वहीं अगर दस्तावेजों की बात करें तो किसान के पास आधार कार्ड, खेत का डॉक्यूमेंट्स, बैंक डिटेल, फसल नुकसान का स्वघोषणा पत्र होना जरुरी है। राज्य सरकार द्वारा किसानों की फसलों को मौसम, बाढ़ से होनेवाले नुकसान की भरपाई के लिए सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। इसलिए आवदेक का बैंक अकाउंट होना चाहिए तथा बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। 

बिहार राज्य फसल सहायता योजना का लाभ किसानों को त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से मिल रहा है। यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदा के दौरान कृषि कार्य करने के लिए बहुत बड़ा संबल प्रदान कर रहा है। 

Tags: बिहार राज्य फसल सहायता योजनाश्री नीतीश कुमार
Previous Post

बिहार की मुख्यमंत्री साइकिल योजना: लड़कियों की शिक्षा की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम

Next Post

बिहार ने ड्रोन निगरानी और सब्सिडी के साथ पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए उठाए सख्त कदम

Related Posts

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! खरीफ 2023 के लिए 32.83 करोड़ रुपये की मदद शुरू, जानिए कौन-कौन होंगे लाभार्थी
देश

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! खरीफ 2023 के लिए 32.83 करोड़ रुपये की मदद शुरू, जानिए कौन-कौन होंगे लाभार्थी

April 26, 2025
बिहार की मुख्यमंत्री साइकिल योजना: लड़कियों की शिक्षा की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम
देश

बिहार की मुख्यमंत्री साइकिल योजना: लड़कियों की शिक्षा की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम

January 30, 2025
Next Post
बिहार ने ड्रोन निगरानी और सब्सिडी के साथ पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए उठाए सख्त कदम

बिहार ने ड्रोन निगरानी और सब्सिडी के साथ पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए उठाए सख्त कदम

New Delhi, India
Tuesday, May 12, 2026
Mist
29 ° c
58%
9.7mh
44 c 32 c
Wed
45 c 34 c
Thu

ताजा खबर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा जोतीसर साहिब में माथा टेका, बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का बल बख्शने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा जोतीसर साहिब में माथा टेका, बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का बल बख्शने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया

May 11, 2026
पंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 11, 2026
हार के बाद TMC में अंदरूनी कलह: निलंबित नेता ने नेतृत्व पर उठाए सवाल, बताए शिकस्त के पीछे के कारण

हार के बाद TMC में अंदरूनी कलह: निलंबित नेता ने नेतृत्व पर उठाए सवाल, बताए शिकस्त के पीछे के कारण

May 10, 2026
दिल्ली में नकली मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर बेचते थे सामान, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में नकली मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर बेचते थे सामान, दो आरोपी गिरफ्तार

May 10, 2026
“मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या”: संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर आप ने पंजाब भर में भाजपा दफ्तरों का किया घेराव 

“मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या”: संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर आप ने पंजाब भर में भाजपा दफ्तरों का किया घेराव 

May 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved