• About us
  • Contact us
Saturday, May 2, 2026
36 °c
New Delhi
37 ° Sun
33 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

गन्ना क्षेत्रों से जल-जमाव हटाने की तैयारी तेज, प्रधान सचिव ने एक हफ्ते में सर्वे पूरा करने को कहा

News Desk by News Desk
January 30, 2026
in देश
गन्ना क्षेत्रों से जल-जमाव हटाने की तैयारी तेज, प्रधान सचिव ने एक हफ्ते में सर्वे पूरा करने को कहा
Share on FacebookShare on Twitter

दिनांक 30 दिसंबर 2025 को गन्ना की खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग एवं गन्ना उद्योग विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें गन्ना कृषि क्षेत्रों में जल-जमाव की समस्या के निराकरण हेतु संबंधित अभियंताओं को सर्वेक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर योजनाएँ तैयार करने का निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा के संबंध में आज जल संसाधन विभाग के विभागीय सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें गन्ना उद्योग विभाग के ईखायुक्त श्री अनिल कुमार झा, गन्ना उद्योग विभाग के पदाधिकारी, गन्ना मिलों के प्रतिनिधिगण एवं जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख (सिंचाई सृजन) श्री अवधेश कुमार, अभियंता प्रमुख (बाढ़) श्री वरुण कुमार, विभिन्न जिलों के मुख्य अभियंता, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े क्षेत्रीय अभियंता तथा विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में यह बताया गया कि पूर्व में दिए गए निर्देश के आलोक में गन्ना कृषि क्षेत्रों से संबंधित नहरों, नहर संरचनाओं तथा स्लूईस गेट, पुलिया निर्माण, नाला उड़ाही (सफाई) एवं अतिक्रमण मुक्ति के लिए जिलों अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि सभी जिलों द्वारा सर्वेक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण कर प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का निर्माण कर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि गन्ना कृषि क्षेत्रों में जल निकासी से संबंधित कार्यों को मनरेगा की वार्षिक कार्य योजना (Annual Action Plan) में सम्मिलित कराने की प्रक्रिया प्रगति पर है। इस क्रम में मनरेगा को पत्र प्रेषित कर 15 दिनों का अतिरिक्त समय की मांग हेतु अनुरोध किया गया है, जिससे सभी आवश्यक संरचनाओं की सूची पूर्ण रूप से तैयार की जा सके।

साथ ही वर्तमान में पश्चिम चंपारण जिलांतर्गत अभी तक 11 प्रखंडों में कुल 41 योजनाओं को चिन्हित किया गया है, जिसके कार्यान्वयन से 31,361 एकड़ क्षेत्र से जल-जमाव का निराकरण किया जा सकेगा। पूर्वी चंपारण जिलांतर्गत अभी तक 12 प्रखंडों में कुल 28 योजनाओं को चिन्हित किया गया है, जिसके कार्यान्वयन से 13,729 एकड़ क्षेत्र जल-जमाव का निराकरण किया जा सकेगा। वहीं, समस्तीपुर जिलांतर्गत 03 योजनाओं को अभी तक चिन्हित किया गया है, जिससे 16,500 एकड़ क्षेत्र में जल-जमाव का निराकरण किया जा सकेगा। इसी प्रकार गोपालगंज, सिवान और बेगूसराय जिलांतर्गत भी योजनाएं चिन्हित की गई हैं, जिसके माध्यम से गन्ना उत्पादकता में वृद्धि होगी, फलस्वरूप गन्ना किसानों को लाभ पहुंचेगा।

मसान नदी के बायां और दायां तटबंध का निर्माण कुल 46.056 की०मी० में कराया जा रहा है, जिसके उपरांत संबंधित प्रखंडों में जल-जमाव की समस्या का भी समाधान हो सकेगा।

प्रधान सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि जिन जिलों में पंचायतवार सर्वेक्षण कार्य अभी शेष है, वे एक सप्ताह के भीतर सर्वेक्षण पूर्ण कर रिपोर्ट विभाग एवं मनरेगा को उपलब्ध कराएं। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 15 दिनों के उपरांत पुनः समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आज दिए गए सभी निर्देशों के अनुपालन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

गन्ना कृषकों को जल-जमाव की समस्या से राहत दिलाने एवं गन्ना की खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग द्वारा निरंतर समन्वय एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। यह पहल राज्य में गन्ना उत्पादन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags: Bihar irrigation departmentcane farmers Bihardrainage plans cane fieldsMGNREGA drainage worksSantosh Kumar Mall reviewsugarcane waterlogging
Previous Post

सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने की पटना शहर के विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Next Post

बिहार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा, लंबित वारंट-समन के त्वरित निष्पादन का निर्देश

Related Posts

No Content Available
Next Post
बिहार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा, लंबित वारंट-समन के त्वरित निष्पादन का निर्देश

बिहार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा, लंबित वारंट-समन के त्वरित निष्पादन का निर्देश

New Delhi, India
Saturday, May 2, 2026
Mist
36 ° c
39%
19.4mh
42 c 30 c
Sun
41 c 26 c
Mon

ताजा खबर

State Gatka Championship: कोटकपूरा में लड़कियों ने दिखाया सिख युद्धकला का हुनर, स्पीकर कुलतार संधवां करेंगे सम्मानित

State Gatka Championship: कोटकपूरा में लड़कियों ने दिखाया सिख युद्धकला का हुनर, स्पीकर कुलतार संधवां करेंगे सम्मानित

May 2, 2026
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ कानूनी शिकंजा, पंजाब के दो जिलों में अलग-अलग FIR दर्ज

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ कानूनी शिकंजा, पंजाब के दो जिलों में अलग-अलग FIR दर्ज

May 2, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लद्दाख में विभिन्न डेयरी अवसंरचना एवं सहकारी पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लद्दाख में विभिन्न डेयरी अवसंरचना एवं सहकारी पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

May 1, 2026
भगवंत मान सरकार ने सर्वसम्मति से जीता विश्वास मत, जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के साथ आज भी है और 2027 में भी प्रचंड जीत के साथ रहेगा – भगवंत सिंह मान

भगवंत मान सरकार ने सर्वसम्मति से जीता विश्वास मत, जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के साथ आज भी है और 2027 में भी प्रचंड जीत के साथ रहेगा – भगवंत सिंह मान

May 1, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

डायलिसिस के 1लाख सत्र पूरे, ₹16.5 करोड़ का ख़र्च कवर: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी मरीज़ों के लिए बनी जीवनरेखा

May 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved