मुंबई, 12 अगस्त (कड़वा सत्य) मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर की आने वाली फिल्म देवरा के गाना आयुध पूजा की शूटिंग शुरू हो गयी है।
अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा रचित, 'आयुध पूजा' एक एनर्जेटिक गाना होने का वादा करता है जो फिल्म का सार दिखाता है। गणेश आचार्य द्वारा कोरियोग्राफ किया गया गाना 'आयुध पूजा' को हैदराबाद में बड़े पैमाने पर फिल्माया जा रहा है, जिसमें 400 से अधिक डांसर और 300 कलाकार शामिल होंगे और छह दिनों तक फिल्मांकन जारी रहेगा।आयुध पूजा में सैफ अली खान, श्रीकांत, प्रकाश राज और कलैयारासन के साथ मैन ऑफ मास एनटीआर जूनियर शामिल हैं।
गाने की शूटिंग से एक तस्वीर साझा करते हुए निर्माताओं ने बताया, आयुध पूजा... #देवरा।
देवरा: भाग 1 रिलीज़ 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। यह फिल्म कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित और युवसुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा निर्मित और नंदमुरी कल्याण द्वारा प्रस्तुत की गई है।
कड़वा सत्य
एनटीआर जूनियर की फिल्म देवरा के गाना 'आयुध पूजा' की शूटिंग शुरू

अदा शर्मा ने अपनी आवाज़ में LIVE गाया ‘महिषासुर मर्दिनी’, उनकी नाचती आँखों ने फैंस को दिलाई श्रीदेवी की याद!

आप यकीन नहीं करेंगे! अदा शर्मा के घर में न बेड, न सोफा, न डाइनिंग टेबल, आखिर जमीन पर क्यों सोती हैं ‘द केरल स्टोरी’ की एक्ट्रेस?

अदा शर्मा के 8 नवरात्रि लुक्स, जो साबित करते हैं कि फेस्टिव फैशन मजेदार, हटके और एलिगेंट भी हो सकता है
क
