
जानकारी के अनुसार, फरियादी शेर बहादुर कुशवाहा अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो कारों में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया।
News Desk·19 hours ago

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम शराब की बड़ी खेप पकड़ने के लिए छापेमारी करने निकली थी, टीम के आगे-आगे सुरक्षा और रेकी के तौर पर लाइनर की भूमिका निभा रहे दो सिपाही मनीष कुमार और राजा कुमार एक ही बाइक से चल रहे थे।
News Desk·19 hours ago

जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कश्यप के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर यह सम्मेलन 1 नवंबर को करौता स्थित रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। पहले इसकी तारीख 25 अक्टूबर तय की गई थी, लेकिन वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो को देखते हुए कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया। नई तारीख तय होने के बाद पार्टी पदाधिकारी सम्मेलन की तैयारियों में जुट गए हैं।
News Desk·19 hours ago

छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नमकीन तैयार करने की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने फैक्ट्री संचालक को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।
News Desk·19 hours ago

केराकत थाना क्षेत्र के सरौनी पूरबपट्टी गांव में गोबर फेंकने को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में समर बहादुर मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनकी जांघ में लगी है।
News Desk·19 hours ago

जानकारी के अनुसार, दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैलने के कारण स्थानीय लोगों और आसपास के दुकानदारों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
News Desk·20 hours ago

संत समाज के अनुसार कामेश्वर महादेव मंदिर के पास संत त्रिवेणी गिरी महाराज का शव बरामद हुआ था। शव की स्थिति को लेकर संतों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। संतों का दावा है कि चेहरे पर जलने के निशान, पैरों पर चोट के निशान तथा घटनास्थल के आसपास बिखरा सामान घटना को संदिग्ध बनाता है।
News Desk·October 8, 2026

21वीं सदी में कानून, तकनीक और समाज के बीच बढ़ती परस्पर निर्भरता को देखते हुए तथा बाल सुरक्षा और मानवाधिकार के क्षेत्र में मजबूत ज्ञान आधार, बेहतर अंतरविषयक शिक्षा एवं शोध और क्षमता निर्माण की आवश्यकता को समझते हुए, एनएलयू जोधपुर और सी-लैब ने इन क्षेत्रों में शोध, ज्ञान के विकास और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक संस्थागत सहयोग ढांचा तैयार करने पर सहमति जताई है।
News Desk·October 7, 2026

गांधी जयंती के अवसर पर इस पहल को mySATHI Foundation, Career Launcher, FERMI और IIT खड़गपुर के consortium ने लॉन्च किया। EkStep Foundation इस परियोजना को guide और shape कर रहा है। YellowDots के माध्यम से तीन सेवाएं एक ही digital platform पर मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं।
News Desk·October 7, 2026

AVNI– प्रकृति के साथ बढ़ें (Grow with Nature), ANNAM.AI के Co-project Director डॉ. मुकेश सैनी द्वारा डिजाइन और विकसित की गई एक डिजिटल लर्निंग पहल है।
News Desk·October 6, 2026