चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित हुये अर्जुन रामपाल

Wasim1 February 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 01 फरवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अर्जुन रामपाल को चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया।
अर्जुन रामपाल को सिनेमा और संस्कृति में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर पुरस्कार समारोह की तस्वीर साझा करते हुए अआभार व्यक्त करते हुए कहा, भारत के माननीय 37वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केजी बालाकृष्णन के हाथों चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड महाराष्ट्र को प्राप्त कर बहुत ही सन्मानित महसूस कर रहा हूं। न्यायमूर्ति ज्ञानसुधा मिश्रा (पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट भारत )का आभारी हूं कि उन्होंने इस सम्मान को और भी प्रभावी बनाया, मैं समाज और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लगातार अपना योगदान देता रहूंगा। धन्यवाद, श्री नंदन झा (चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड कमेटी के अध्यक्ष) सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयासरत व्यक्तियों के प्रयासों को स्वीकार करने के लिए।
प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment