टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' का टीजर रिलीज

Wasim21 March 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 21 मार्च (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'बागी 4' का टीजर रिलीज हो गया है।

टाइगर श्राफ ने फिल्म बागी 4 का टीजर अपने सोशल मीडिया हैंडल से जारी किया है। टाइगर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा ,यह फ्रेंचाइजी मेरे दिल के सबसे करीब है। मेरे दिल के लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण भी है। आपके प्यार की बदौलत यहां तक पहुंचा हूं।

बागी 4 के टीजर में टाइगर श्रॉफ धमाकेदार एक्शन करते नज़र आ रहे हैं। टीजर में टाइगर श्रॉफ कहते हैं, जो ये तेरा टॉर्चर है, वो मेरा वार्मअप है।

 

कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment