दर्शकों को खूब हंसायेगी सितारे ज़मीन पर

Wasim13 March 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 12 मार्च (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म सितारे ज़मीन पर मनोरंजन से भरपूर फिल्म है, जो दर्शकों को खूब हंसायेगी।

आमिर खान ने आमिर खान प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव सेशन के दौरान फैंस और दर्शकों के साथ 'लापता लेडीज' और 'सितारे ज़मीन पर' पर बात की। इंटरैक्शन सेशन के दौरान, आमिर खान ने 'सितारे ज़मीन पर' के बारे में जानकारियाँ शेयर की और कहा कि फिल्म क्रिसमस के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। आमिर खान ने बताया कि 'सितारे ज़मीन पर' मनोरंजन से भरपूर फिल्म है।

आमिर खान ने कहा,यदि 'तारे ज़मीन पर' ने आपको रुलाया है, तो 'सितारे ज़मीन पर' आपको खूब हंसाएगी।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment