पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं का ट्रेलर रिलीज

Wasim21 December 20231 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 21 दिसंबर (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

विनोद भानुशाली निर्मित ‘मैं अटल हूं’ देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी बाजपेयी का किरदार निभाया है।इस फिल्म को रवि जाधव ने निर्देशित किया है और इसे रवि ने ही ऋषि विरमानी के साथ मिलकर लिखा है।

फिल्म मैं अटल हूं का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, जिस नेता को आप जानते हैं, उस आदमी को जिसे आप नहीं जानते। प्रस्तुत है श्री अटल बिहारी वाजपेयी के असाधारण जीवन की एक झलक। फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024 को रिलीज की जाएगी।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment