बड़े मियां छोटे मियां का टाइटल ट्रैक रिलीज

Wasim19 February 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 19 फरवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।
'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मुख्य भूमिका हैं। 'बड़े मियां छोटे मियां' के टाइटल ट्रैक को अनिरुद्ध रविचंदर और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे है, जबकि विशाल मिश्रा ने इसे कंपोज किया है।
बड़े मियां छोटे मियां को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर,पृथ्वीराज सुकुमारन और अलाया एफ शामिल हैं। बड़े मियां छोटे मियां ईद के मौके पर इस वर्ष रिलीज की जाएगी।
प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment