'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर रिलीज

Wasim26 March 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 26 मार्च (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

'बड़े मियां छोटे मियां' के ट्रेलर में अक्षय-टाइगर जबर्दस्त एक्शन करते नजर आए हैं। इसमें दोनों सितारे देश के एक ऐसे दुश्मन का खात्मा करने निकले हैं, जिसके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं है। ये दुश्मन देश की तबाही का सपना लिए बैठा है। टाइगर और अक्षय ट्रेलर में बोलते नजर आ रहे हैं, 'दिल से सोलजर दिमाग से शैतान हैं हम..बच के रहना हमसे हिंदुस्तान हैं हम।

बड़े मियां छोटे मियां को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ शामिल हैं। बड़े मियां छोटे मियां ईद के मौके पर इस वर्ष 10 अप्रेल को रिलीज की जाएगी।

 

कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment