भक्ति राठौड़ मनायेगी महा शिवरात्रि का त्यौहार

Wasim7 March 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 07 मार्च (कड़वा सत्य) टीवी की जानीमानी अभिनेत्री भक्ति राठौड़ अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच महा शिवरात्रि का त्यौहार मनायेगी।

महा शिवरात्रि का शुभ अवसर नजदीक आ रहा है। स्टार प्लस के लोकप्रिय शो आंख मिचौली में केसर बा की भूमिका के लिए मशहूर अभिनेत्री भक्ति राठौड़ अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद, महा शिवरात्रि का त्यौहार काफी उल्लास के साथ मनायेगी।

भक्ति राठौर ने कहा,मेरे लिए, एक कलाकार के रूप में, भगवान शिव नटराज के रूप में अवतरित हैं। महा शिवरात्रि पर, हम घर पर आधी रात को पूजा करते हैं। जब मैं शूटिंग नहीं कर रही होती हूं, तो मैं शाम को मंडपेश्वर गुफाओं में पूजा अर्चना करने का एक निश्चित कार्यक्रम रखती हूं।हालाँकि, इस वर्ष, शूटिंग शेड्यूल के साथ, नटराज की प्रार्थना करने का इरादा व्यक्त करती हूं।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment