राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में कंगना ने लगाये ‘श्रीराम’ का जयकारा’

Aasim22 January 20241 min read1 viewबॉलीवुड

अयोध्या, 22 जनवरी (कड़वा सत्य) बॉलीपुड अभिनेत्री कंगना रनौत अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने पर बेहद खुश है।

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश के साथ ही बॉलीवुड सितारे भी जश्न मना रहे है। बॉलीवुड सितारों ने 500 साल के संघर्ष के बाद राममंदिर में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा पर अपनी खुशी जाहिर की है। इस मौके पर कंगना रनौत ने अयोध्या से अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना रनौत मंदिर परिसर में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता हैं कि जैसे ही भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होती है, आकाश से हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाती है और शंखों की ध्वनि से पूरा माहौल ही बदल जाता है। यह सब देख कंगना खुशी से झूम उठती हैं और जोर-जोर से जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगती हैं।

इस वीडियो को कंगना के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा,‘राम आ गए।कंगना रनौत रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंच गई थीं और वहां उन्होंने सभी धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment