विशाल भारद्वाज की थ्रिलर फिल्म में काम करेंगे शाहरूख खान

Wasim10 January 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 10 जनवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान, विशाल भारद्वाज की थ्रिलर फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।

शाहरूख खान ने करीब पांच साल बाद फिल्म पठान के जरिये सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी की। इसके बाद शाहरूख खान ने जवान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। चर्चा है कि शाहरूख अपनी अगली फिल्म विशाल भारद्वाज के साथ कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि शाहरूख खान ,विशाल भारद्वाज के इस प्रस्ताव से काफी प्रभावित हैं। इस फिल्म में उन्हें कुछ नया करने का मौका दिख रहा है।

कहा जा रहा है कि फिल्म को लेकर शाहरूख खान और विशाल भारद्वाज दोनों के बीच बातचीत अंतिम चरणों में है।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment