शिल्पा शेट्टी ने राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार

Wasim14 February 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 14 फरवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।
शिल्पा शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में शिल्पा शेट्टी ने राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। शिल्पा शेट्टी ने पत्र में लिखा है, 'आदरणीय मोदी जी, कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं।कुछ लोग इतिहास से सीखते हैं. लेकिन आप जैसे लोग इतिहास बदलते हैं। आपने राम जन्मभूमि के पांच सौ वर्षों का इतिहास बदल के दिखा दिया। आपको हृदय से धन्यवाद इस शुभ कार्य के साथ, प्रभु श्री राम के नाम के साथ, हमेशा-हमेशा के लिए आपका नाम भी जुड़ गया है. नमो राम! जय श्री राम।
प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment