शोटाइम, फिल्म इंडस्ट्री की कई सच्चाइयों को सामने लेकर आएगा : इमरान हाशमी

Wasim16 February 20242 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 16 फरवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि उनकी आने वाली वेबसीरीज शो टाइम फिल्म इंडस्ट्री की कई सच्चाइयों को सामने लेकर आएगा।
इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली वेबसीरीज शो टाइम को लेकर चर्चा में है। हाल ही में शो टाइम का ट्रेलर रिलीज किया गया है।इसमें सिनेमा जगत के पर्दे के पीछे के दिलचस्प राज से पर्दा उठता हुआ नजर आ रहा है। करण जौहर के धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट के बैनर तले बनी शो टाइम बॉलीवुड के पर्दे के पीछे के कई दिलचस्प किस्सों को लेकर बनायी गयी है।
इमरान हाशमी ने शो टाइम में फिल्म निर्माता रघु खन्ना का किरदार निभाया है, जो कर्मशियल सिनेमा बनाता है। उन्होंने बताया, शो टाइम दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें संदेश भी देगा। फिल्म इंडस्ट्री में सुने-सुनाये किस्सों के बारे में लोग जानते है। इंडस्ट्री के बारे में लोगों को बहुत कम पता है।शो टाइम लोगों को फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया से रूबरू करायेगा। शो टाइम की कहानी दिलचस्प है। शोटाइम, बॉलीवुड की कई सच्चाइयों को सामने लेकर आएगा।
फिल्म इंडस्ट्री में मुझे दो दशक हो गये हैं। मैने इंडस्ट्री के अच्छे और बुरे दोनों पक्ष देखे हैं। जब मुझे शो टाइम के लिय अप्रोच किया गया तो मैंने तुरंत हां कर दी। डिज़्नी+हॉटस्टार और धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ सहयोग करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। हमने दर्शकों को हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक देखा है कि बॉलीवुड के बंद दरवाजों के पीछे क्या चल रहा है और मैं बस इतना कहना चाहता हूं, हमने आप सभी को सुना है। बॉलीवुड की कहानियों में गहराई से उतरने के लिए तैयार हो जाइए।
शो टाइम में इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरउद्दीन साह ,श्रिया सरन, राजीव खंडेलवाल, विशाल वशिष्ठ और महिमा मकवाना,की अहम भूमिका है।धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट द्वारा निर्मित, सुमित रॉय और शोरनर मिहिर देसाई द्वारा रचित एवं लिखित, इस सीरीज का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है। वेबसीरीज शोटाइम 8 मार्च 2024 को डिज्ऩी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment